गत रात्रि जोधपुर के नहर चौराहा स्थित श्री रवि जी चौधरी पुत्र श्री सियाराम जी के नवीन प्रतिष्ठान “Ravora Brew Dining” पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की।
जैसलमेर राजघराने के महारावल आदरणीय श्री चैतन्यराज सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
परमपिता परमेश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@crsinghbhati
छोटे भाई रणवीर ने विधानसभा क्षेत्र शिव के नागड़दा स्थित गुलबाणियों की ढाणी में श्री अनोपाराम जी कुमावत के सुपुत्र श्री प्रमोद कुमावत के विवाह समारोह में सम्मिलित हो कर समस्त परिवारजनों को इस मंगल अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
आज छोटे भाई रणवीर ने विधानसभा क्षेत्र शिव के आरंग में श्री शंकरा राम जी सुपुत्र श्री जवारा राम जी के गत दिवस स्वर्गवास होने पर उनके निवास स्थान पहुंच कर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाक़ात कर संवेदनाएं व्यक्त की।
आज छोटे भाई रणवीर ने शिव विधानसभा के आरंग में श्री भगवान दान जी के सुपुत्रों श्री सवाई दान और श्री दुर्गा दान के विवाह समारोह में सम्मिलित हो कर समस्त परिवारजनों को इस मंगल अवसर की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
सरकार द्वारा संवेदनशील निर्णय लेते हुए “120 बहादुर” फिल्म को प्रदेश में टैक्स फ्री करने पर हृदय से आभार।
यह केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि उन 120 वीर शूरवीरों के प्रति सम्मान है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अद्भुत साहस और अद्वितीय बलिदान दिया। परमवीर चक्र मेजर शैतान सिंह जी और उनके साथ रणभूमि में अमर हुए वीर सपूतों की शौर्यगाथा अब और अधिक लोगों तक पहुँचेगी।
प्रदेश की जनता की भावनाओं को सम्मान देते हुए यह कदम उठाने के लिए पुनः माननीय मुख्यमंत्री जी एवं राज्य सरकार का हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद।
जय हिंद।🇮🇳
@RajGovOfficial
आज जोधपुर में आदरणीय नवीन जी मिस्त्री माकड़(खारी खुर्द, बावड़ी) के सुपुत्र श्री नरेश जी के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ। यह एक हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण अवसर था, जहाँ परिवार, सुहृदजन एवं प्रियजनों के संग मिलकर हर्षोल्लास के अनमोल क्षणों को साझा करने का अवसर मिला।
इस मंगल अवसर पर समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
आज जोधपुर के करवड़ में आदरणीय प्रेम सिंह जी चुण्डावत के सुपुत्र श्री युधिष्ठिर सिंह जी के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ। यह एक हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण अवसर था, जहाँ परिवार, सुहृदजन एवं प्रियजनों के संग मिलकर हर्षोल्लास के अनमोल क्षणों को साझा करने का अवसर मिला।
इस मंगल अवसर पर समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
आज बाड़मेर स्थित जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्र में जारी सभी प्रमुख विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति, ज़मीनी स्तर पर स्थिति और समयबद्ध पूर्णता पर गहन चर्चा हुई। विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग, RDSS योजना, जल जीवन मिशन (JJM), विद्युत विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
सभी विभागों के उपस्थिति अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी हर योजना का वास्तविक लाभ आमजन तक पहुँचे। इसके लिए जिम्मेदारी, पारदर्शिता और परिणाममुखी कार्य संस्कृति को और मजबूत करने पर बल दिया गया।
हमारे बचपन की यादों, टीवी की रोशनी में उभरते सपनों और भारतीय सिनेमा की सुनहरी दौड़ के साथ जो नाम हमेशा दिल में धड़कता रहा… वो थे धर्मेंद्र जी।
आज उनके निधन की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया। यह सिर्फ एक अभिनेता का जाना नहीं है....यह भावनाओं, संस्कारों और अद्भुत अभिनय परंपरा के युग का अंत है।
करीब सात दशकों तक उन्होंने पर्दे पर जो जादू बिखेरा, वह आने वाली पीढ़ियों के दिलों में हमेशा अमर रहेगा। कभी एक्शन के दमदार हीरो, कभी अन्य किरदार और कभी परिवार का सहारा… धर्मेंद्र जी ने हर किरदार में सिर्फ अभिनय नहीं किया, बल्कि जीवन को जीकर दिखाया।
आज उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिल भारी है।
इस गहन शोक की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दुनिया भर के उन अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं, जिनके दिल में धर्मेंद्र जी सिर्फ एक अभिनेता नहीं, एक भावना बनकर बसे थे।
परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विधानसभा क्षेत्र के बालासर GSS की विद्युत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय विधानसभा परिवारजनों द्वारा लंबे समय से लोड वृद्धि की मांग की जा रही थी। इस मांग को ध्यान में रखकर बालासर GSS में 2*3.15 को 2*5.0 MVA की क्षमता वृद्धि स्वीकृति प्रदान करने पर विद्युत विभाग का हृदय से आभार।
इस निर्णय से समयबद्ध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी और लोड व ट्रिपिंग जैसी परेशानियों से आमजन को राहत मिलेगी।
आज जोधपुर में आदरणीय श्याम जी बोराणा के सुपुत्र कुशाल जी बोराणा के विवाह समारोह में शिरकत कर परिवारजनों को शुभकामनाएं दी।
आप परिवारजनों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह-सम्मान हेतु हृदयतल से कोटि-कोटि आभार ।
आज जोधपुर में आदरणीय सत्येंद्र जी के सुपुत्र श्री हिमांशु जी कच्छवाह के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ। यह एक हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण अवसर था, जहाँ परिवार, सुहृदजन एवं प्रियजनों के संग मिलकर हर्षोल्लास के अनमोल क्षणों को साझा करने का अवसर मिला।
इस मंगल अवसर पर समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
आज संसदीय क्षेत्र के ग्राम डोली में श्री थान सिंह जी राजपुरोहित के विवाह समारोह में शिरकत कर परिवारजनों को शुभकामनाएं दी।
आप परिवारजनों द्वारा मिले आत्मीय स्नेह-सम्मान हेतु हृदयतल से कोटि-कोटि आभार ।
आज जोधपुर में आदरणीय रणवीर सिंह जी (पूर्व सरपंच हरियाढाणा) के भाई श्री शेरसिंह जी राठौड़ की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ। यह एक हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण अवसर था, जहाँ परिवार, सुहृदजन एवं प्रियजनों के संग मिलकर हर्षोल्लास के अनमोल क्षणों को साझा करने का अवसर मिला।
इस मंगल अवसर पर समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।