अरावली केवल पहाड़ी श्रृंखला नहीं है ये राजस्थान की जीवन रेखा है 🙏🙏
#SaveAravaliHills#SaveAravallis
एक अनुरोध है सभी साथ-साथ अपने राजस्थान के भविष्य के लिए लिखें 🙏
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp और जल संसाधन मंत्री ने कहा था कि यमुना जल समझौते का MoA गुप्त नहीं है, यह इंटरनेट पर उपलब्ध है। परन्तु अभी तक राज्य सरकार की किसी वेबसाइट या केन्द्र सरकार की किसी वेबसाइट पर यह MoA उपलब्ध नहीं है।
कृपया मुख्यमंत्री जी बताएं कि इंटरनेट पर यह MoA कहां उपलब्ध है?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षकों के तबादलों में पक्षपात का आरोप लगाते हुए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को आपत्ति पत्र भेजते हुए आरोप लगाया कि शेखावाटी क्षेत्र को राजनीतिक दुर्भावना के तहत निशाना बनाया जा रहा है।
साथ ही सवाल उठाया कि क्या ये तबादले प्रशासनिक आवश्यकता हैं या फिर राजनीतिक पक्षपात का उदाहरण?
भाजपा नेता अमरचंद जाजड़ा जी के भाई देवकरण जी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद है। आज डीडवाना - कुचामन जिले के पीह ग्राम पहुंच स्वर्गीय देवकरण जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर AICC में प्रेस वार्ता :
*कांग्रेस सरकार द्वारा बंसी पहाड़पुर से लीगल तरीके से मंदिर निर्माण के लिए पत्थर उपलब्ध करवाया गया था*
राजस्थान के लोगों का एक अलग लगाव है क्योंकि जब मंदिर बन रहा था तब वहाँ इल्लीगल माइनिंग हो रही थी। बंसी पहाड़पुर करके जगह है एक भरतपुर के अंदर, पत्थर वहीं से मंदिर बनने के लिए जा रहा था।
मिस्टर चंपत राय जी मेरे से मिले थे और एक और कोई दिनेश जी या कोई नाम थे वो भी आए थे। मैंने उनको कहा, "आप पवित्र काम करने की बात करते हो राम मंदिर की, तो अवैध पत्थर मत ले जाओ। इसको आप लीगल माइनिंग का पत्थर ले जाओ।" वो जो एरिया था बंसी पहाड़पुर का, वहाँ पर इल्लीगल माइनिंग हो रही थी, तो बात फिर पीएमओ तक गई, फिर मिस्टर नृपेंद्र मिश्रा मेरे संपर्क में आए और उनको पूरी बात समझाई गई। फिर हमने रिकमेंड किया वहाँ उस एरिया को फारेस्ट से निकालने का। फिर फारेस्ट एरिया से निकाला गया। राम मंदिर का मामला था, तो स्मूथली वो काम भी हो गया वरना तो वो बरसों लग जाते हैं, निकलता नहीं है। हमें धन्यवाद भी दिया गया, वो अलग बात है।
इस पवित्र काम में भी चोरी हो जाए या इतने बड़े रूप में जो आरोप लग रहे हैं और ऐसा माहौल बन जाए कि पूरे देश के अंदर हर गाँव में, हर घर में चर्चा होने लग जाए तो एक विश्वासघात वाली बात हो गई।
परबतसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीह के सरपंच श्री अमरचंद जाजड़ा जी के भाई श्री देवकरण जी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है !
गेगल पुलिस थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलना संदेह पैदा कर रहा है, पुलिस प्रशासन त्वरित निष्पक्ष जाँच करें ताकि घटना का ख़ुलासा जल्द से जल्द हो और दोषियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई हो।
ईश्वर दिवंगत देवकरण जाजड़ा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
डीडवाना - कुचामन जिले की पीह ग्राम पंचायत के सरपंच व भाजपा नेता श्री अमरचंद जी जाजड़ा के भाई देवकरण जी की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की खबर बेहद दुःखद एवं पीड़ादायक है।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
स्थानीय लोगों और परिवार द्वारा इस घटना को हत्या की आशंका से जोड़ा जा रहा है ऐसे में सरकार एवं प्रशासन से माँग है इसकी निष्पक्ष जांच कराकर कोई दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan@IgpAjmer
#NirmalChoudhary
डीडवाना-कुचामन जिले में भाजपा नेता श्री अमरचंद जाजड़ा के भाई श्री देवकरण जी का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। प्रशासन तत्परता से निष्पक्ष एवं गहन जांच कर रहा है, ताकि सत्य जल्द से जल्द सामने आए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हो।
ईश्वर दिवंगत की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
नागौर संसदीय क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले की ग्राम पंचायत - पीह के सरपंच व भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अमरचंद जाजड़ा के भाई देवकरण की अजमेर जिले के गेगल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है,स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है |
मैंने राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके प्रकरण का त्वरित उच्च स्तरीय अनुसंधान करके न्यायोचित कार्यवाही करने को कहा है |
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें,मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
@BhajanlalBjp@RajCMO@IgpAjmer
75 साल में पहली बार किसी दलित को राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष बनाया...आज खड़गे साहब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं...बीजेपी में चेक कर लेना SC के कितने ब्लॉक अध्यक्ष हैं.... वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष की तो बात ही छोड़ दीजिए..न जिला अध्यक्ष और न ही प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे-टीकाराम जूली...
जब अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपति मित्रों के लिए इतने खेजड़ी के पेड़ कटा दिए, तो फिर लगाएंगे कहां से?
इसीलिए मोदी जी.. "पीपल को खेजड़ी" बताकर काम चला रहे हैं.. और किरकिरी होने पर पोस्ट डिलीट करा रहे हैं।
टीकाराम जूली जी का कहना है कि…
कांग्रेस ने एक दलित को नेता प्रतिपक्ष बनाया है…
भाजपा मे आप चैक कर लेना आपको कोई ज़िलाध्यक्ष भी दलित नहीं मिलेगा…
ये बयान सुनकर curiosity जाग्रत हुई…
मैंने सभी ज़िलों के अध्यक्ष चैक किए…
कुछ हद तक जूली जी की बात में दम तो है…
कांग्रेस ने 17 ज़िलाध्यक्ष दलित समाज से बनाए हैं…
और भाजपा ने केवल 2 ज़िलाध्यक्ष दलित समाज से बनाए हैं…!!!
बड़ी विडंबना है कि #पर्ची_सरकार के मंत्री केवल ट्रांसफर आवेदन ले सकते हैं, ट्रांसफर के अधिकार पर "ऊपर से अंकुश" लगा है।
जानकारी में आया है कि विभागों से तबादलों की हर सूची पहले CMO में जांच के लिए जाएगी, जहां तय होगा कि ट्रांसफर होगा या नहीं।
इसके क्या मायने हैं.. क्या मंत्री सक्षम नहीं हैं, या भाजपा में भ्रष्टाचार इस क़दर हावी है कि मुखिया को अपने मंत्रियों पर भरोसा नहीं है, या फिर कर्मचारियों को कहीं 'ऊपर' के काउंटर पर पर्ची कटानी पड़ेगी?
जब हर ट्रांसफर लिस्ट मुख्यमंत्री कार्यालय से ही पास होनी है, तो फिर विभागीय मंत्री किस बात के हैं? ये अधिकारों का विकेंद्रीकरण नहीं, सत्ता का केंद्रीकरण है। इसके पीछे चाहे जो कारण हो।
सरकार में विभाग हैं...मंत्री भी हैं...सचिव भी हैं...फिर भी फैसलों का सिर्फ एक ही ठिकाना तो सवाल स्वाभाविक है। आखिर सरकार सचिवालय से चल रही है.. या सिर्फ़ एक भवन से?
सरकारी स्कूलों की नसीहत, लेकिन अपने घर में प्राइवेट की हकीकत
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने की नसीहत देते हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके अपने पोते निजी स्कूलों में पढ़ रहे हैं।