सारे जहाँ से अच्छा, हिन्दोस्ताँ हमारा
हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्ताँ हमारा
इस पावन पर्व पर देश के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान के प्रतीक सभी जवानों को सादर प्रणाम!!
आप सभी को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ!!
#HappyIndependenceDay#AajaadiKe75Saal
कल प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में देश को बताया -
“…पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा। परिणामस्वरूप, पाकिस्तान तनाव कम करने की गुहार लगाने लगा।
10 मई की दोपहर को, बुरी तरह पीटने के बाद, पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया।
…….. इसलिए जब पाकिस्तान ने यह कहा कि अब वह कोई आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस नहीं करेगा, तब भारत ने भी विचार किया…”
पूरे देश को सेना पर गर्व है. हमारी सेना ने पाकिस्तान के हथियार और हौसले दोनों पस्त कर दिए थे। लेकिन अचानक जिस तरह सीजफायर के नाम पर सेना के हाथ बांध दिए गए उसे लेकर देश असमंजस में है। हुआ क्या? सीजफायर ? अमेरिका? लोग प्रधानमंत्री जी के भाषण में अपने मन में घुमड़ रहे सवालों के जवाब ढूँढ रहे हैं । प्रधानमंत्री जी बताते हैं कि - 10 मई की दोपहर को, बुरी तरह पिटने के बाद, पाकिस्तानी सेना ने हमसे संपर्क किया। …….. जब पाकिस्तान ने यह कहा कि अब वह कोई आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस नहीं करेगा, तब भारत ने भी विचार किया…
जब देश की भावना थी – अब निर्णायक कार्रवाई होगी। उस समय पाकिस्तान के हाथ जोड़ने पर मोदी जी ने सीजफायर का निर्णय लेकर सेना के हाथ बाँध दिए।
देश के मन में 4 सीधे सवाल हैं:
1. हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है, तो फिर एक निर्णायक मोड़ पर पहुँचकर अचानक उससे सीज़फायर क्यों?
2. मोदी जी कह रहे हैं – पाकिस्तान ने हाथ जोड़े और उन्होंने विचार करके सीजफायर कर लिया। लेकिन जब पाकिस्तानी आतंकियों के सामने हमारी बहनों ने हाथ जोड़े थे – “मेरा सिंदूर मत उजाड़ो” – तब वे नहीं माने थे। तो अब मोदी जी क्यों मान गए?
3. पाकिस्तान हमारे हवाई हमले रोक नहीं पा रहा था। पाकिस्तान को पीछे हटना चाहिए था, झुकना चाहिए था, पहलगाम हमले के आतंकी हमें सौंपने चाहिए थे अगर पाकिस्तान नें युद्ध रोकने के लिए हमारे हाँथ जोड़े थे तो क्यों उनके प्रधानमंत्री को बुलाकर लिखित समझौता नहीं करवाया, जैसा इंदिरा जी नें 1971 में किया था?
4. अचानक किए गए सीजफायर से - पहलगांव के विक्टिम्स को न्याय कैसे मिलेगा? पाकिस्तान ने पूंछ में 21 लोग और मार दिए उनको न्याय कैसे मिलेगा
इन चार सवालों के साथ एक और सवाल जो लोगों के ज़हन में घूम रहा है, वो है -
इस सबमे अमेरिका की भूमिका ? देश जानना चाह रहा है कि - मोदी सरकार के सीजफायर घोषणा करने से ठीक पहले अमेरिका ने घोषणा करके कहा दिया कि सीजफायर के लिए भारत को राजी कर लिया है। इसमें क्या सच्चाई है ?
कल प्रधानमंत्री जी ने अपने भाषण में एक बार भी अमेरिका को दो टूक नहीं कह दिया कि इस सबमे अमेरिका की भूमिका की हमें कोई ज़रूरत नहीं है। क्यों नहीं कहा - हमें किसी को ज़रूरत नहीं, हम सक्षम है ? क्यों नहीं कहा – भारत सक्षम है, और अपने फैसले खुद करता है, हम अमेरिका के मोहताज नहीं हैं। भारत 78 साल से अपने फैसले खुद लेता आया है।
प्रधानमंत्री जी, देश जानना चाहता है – सेना के बढ़ते कदम आपने क्यों रोके?
इन सवालों के जवाब न मिलने पर देश ठगा सा महसूस कर रहा है।
देश की मोदी सरकार से कई सवाल हैं:
👉 जब भारतीय सेना Pok वापस ले सकती थी, बलूचिस्तान अलग कर सकती थी तब Trump के कहने पर सीजफायर क्यों किया?
👉 पहलगाम में भारतीय बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को मौत के घाट क्यों नहीं उतारा?
👉 क्या व्यापार की धमकी देकर ट्रंप ने सीजफायर के लिए मजबूर किया?
👉 संसद सत्र बुलाकर पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करें
👉 सीजफायर के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने कैसे उल्लंघन किया?
@SanjayAzadSln
PM मोदी जवाब दें—जब भारतीय सशस्त्र बल आतंकियों और उनके समर्थकों को घर में घुसकर मार रही थी, देश की बहन-बेटियों के सिंदूर का बदला ले रही थी, तब अचानक cease-fire क्यों हुआ?
आज देश जानना चाहता है:
1. अगर पाकिस्तान ने खुद हाथ जोड़कर cease-fire की माँग की तो इसकी घोषणा भारत के बजाए अमेरिका ने क्यों की?
2.पाकिस्तान ने दुनिया के सामने आकर अपनी हार क्यों नहीं मानी?
3. क्या पहलगाम हमले के आतंकी भारत को सौंपे गए?
सिर्फ़ ये सामने आया कि ट्रम्प ने धमकी दी—“युद्ध नहीं रोका तो व्यापार बंद।”
मोदी जी क्या अमेरिका के साथ व्यापार, भारत की बहन-बेटियों के सिंदूर से भी ज़्यादा कीमती हो गया है?
इस सीजफायर का एलान किसी विदेश सचिव ने नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी ने किया‼️
👉 इस सीजफायर का एलान किसी और ने नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही किया। यह फैसला विदेश सचिव का नहीं था, जो BJP के भक्त उन्हें गालियां दे रहे हैं
👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल बताया कि पाकिस्तान ने आतंकवादी घटनाएं अंजाम ना देने की बात कही तब हमने सीजफायर किया। मोदी जी ने आतंकवादियों के पनाहगाह पाकिस्तान पर भरोसा कर लिया
👉 अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे महान देश की तुलना आतंकी और भूखे-नंगे देश पाकिस्तान से कर दी और आप खामोश बैठे रहे
@SanjayAzadSln
SHARE MAX
Important Questions raised by @msisodia on #Ceasefire by Narendra Modi Govt.
1. Why ceasefire against Terrorist sponsoring Pakistan?
2. Why no written agreement with Pakistan, why just verbal agreement?
3. How does the ceasefire provide justice to #PahalgamTerroristAttack victims?
4. Why did India let go of such an important strategic advantage?
Narendra Modi must ANSWER!!
मजीठा में ज़हरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई है। इसमें जो लोग भी शामिल हैं, वे चाहे कितने भी रसूख वाले क्यों ना हों, कितने भी बड़े क्यों ना हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें सख़्त से सख़्त सज़ा मिलेगी।
जिन लोगों की दुखद मौत हुई है, उनके परिवारों को भगवान शक्ति दे। उन लोगों की आत्मा को शांति दे
सरहद पर लड़ते हुए शहीद हुए हमारे वीर सपूत मोहम्मद इम्तेयाज़ की शहादत को हमारा सलाम। उनकी बहादुरी और बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा। ईश्वर शहीद आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को शक्ति दें।
माँ—एक शब्द नहीं, संपूर्ण सृष्टि का आधार है। मातृ दिवस के इस पावन अवसर पर सभी माताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ और नमन। आपका स्नेह, त्याग और ममता हमेशा बच्चों का मार्गदर्शन करती रहेगी।
भारत माता की रक्षा करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के सूबेदार मेजर पवन कुमार जी की अमर शहादत को पूरा राष्ट्र नमन करता है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को शक्ति दें।
उनके शौर्य और वीरता पर पूरे देश को गर्व है और पूरा देश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है।
आज पंजाब सरकार ने कई बेहद महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए हैं।
पंजाब के बॉर्डर वाले इलाकों की सुरक्षा के लिए पंजाब की “आप” सरकार ड्रोन हमलों को रोकने के लिए एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात करेगी।
साथ ही, 'फरिश्ते योजना' लागू की जा रही है जिसके तहत, किसी भी एक्सीडेंट, आतंकवादी हमले या युद्ध में घायल होने वाले व्यक्ति का पूरा इलाज अच्छे से अच्छे अस्पताल में कराया जाएगा।
जय हिन्द।
मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उनके श्रीचरणों में सादर नमन। उनकी वीरता और त्याग सदैव युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
पुंछ में पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना गोलीबारी में जिन स्थानीय परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, उनके लिए दिल बेहद दुखी है। इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
पाकिस्तान की ओर से की गई कायराना गोलीबारी में देश की रक्षा करते हुए वीरता से शहीद हुए जवान दिनेश कुमार शर्मा जी को पूरा राष्ट्र नमन करता है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। देश उनका बलिदान कभी नहीं भूलेगा।
पटियाला-समाना रोड पर बच्चों से भरी निजी स्कूल वैन के हादसे की खबर अत्यंत दुखद है। इस हादसे में वैन ड्राइवर समेत कुछ मासूम बच्चों की मृत्यु हुई है, जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। मैंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से बात की है। वे स्वयं मामले पर नज़र रखे हुए हैं और प्रशासन के सतत संपर्क में हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और घायल बच्चों को शीघ्र स्वस्थ करें।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LOC के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तान की ओर से बम से किया गया हमला बेहद निंदनीय और मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस हमले में रागी सिंह भाई अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह एवं रूबी कौर जी की मृत्यु बेहद दुखद है। हम सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। गुरु साहिब जी से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें।
हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं।
जय हिंद, जय भारत।