सुख दुख और संघर्षों के साथी और मेरे अज़ीज़ मित्र श्री आनंद भदौरिया जी को धौरहरा लोक सभा क्षेत्र से विजयीहोने पर ढेरों शुभकामनाएँ और बधाइयाँ!
मै��� इस जीत पर उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा करता हूँ की वो हर मायने में एक बेहतरीन जनप्रिय सांसद साबित होंगे!
💐🙏🏻💐
समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री अवधेश प्रसाद जी के सांसद चुने जाने के बाद हमारे अयोध्या फ़ैज़ाबाद के ऐसे लोग जो अयोध्या में प्यार-मोहब्बत के ख़िलाफ़ हैं, अयोध्या में भाईचारे के ख़िलाफ़ हैं, अयोध्या की एकता -अखण्डता के ख़िलाफ़ हैं, और जो नाम तो प्रभु श्रीराम का जपते हैं लेकिन उनका व्यवहार हमेशा उनके विपरीत होता है, जिन्हें ये नहीं मालूम कि प्रभु श्रीराम, श्रीराम से मर्यादा पुरुषोत्तम कैसे हुये जिनको इस आचरण के बारे में नहीं मालूम है वे लगातार ये बोल और लिख रहे हैं कि ये भाजपा की ये हार अयोध्या में रामभक्तों की हार है, लेकिन मैं कहना चाहता हूँ ये जीत अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के विचारों की जीत है। सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया एवं वसुधैव कुटुंबकम् की परिकल्पना की जीत है, ये मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की प्रजा की जीत है, और ये जीत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम एवं महाबली बजरंगबली की जीत है तथा अयोध्या की देवतुल्य जनता-जनार्दन की जीत है। जो इस विजय के ख़िलाफ़ हैं वे लोग प्रभु श्रीराम के विरोधी हैं।
कल श्री सोनू निगम जी ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से लिखा कि अयोध्या को भाजपा सरकार ने बहुत कुछ दिया, विकास किया ऐसे में अयोध्या में भाजपा हार गयी शर्म करो अयोध्यावासियों ! तो मैं सोनू निगम जी जैसे चाटुकार को बताना चाहता हूँ कि इस भारतीय ��नता पार्टी सरकार ने अयोध्या के लोगों की जमीने एयरपोर्ट के नाम पर लीं, उनका सही मुआवजा नहीं दिया, लोगों ने सालों संघर्ष किया, रोये, परेशान हुए और भाजपा सरकार की प्रताड़ना झेली वो आपको नहीं दिखायी दिया, रामपथ के नाम पर लोगों के मकान और दुकाने ले ली गईं तीन-तीन, चार-चार पुश्तों से रहने वाले लोगों ने अपनी जमीनें छोड़ दी और सरकार ने उनका मुआवजा भी नहीं दिया। आपको उनके बिलखते हुये परिजनों के आँखों के ���ंसू नहीं दिखते हैं, आप केवल सत्ता के चाटुकार थे, हैं, और रहेंगे। बाकि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की जनता ने अयोध्या की धरती पर भाजपा के अहंकार को तोड़ दिया है ।
जय सियाराम, जय हनुमान ।
जनता को प्रणाम, जनमत को सलाम!
उप्र की जागरूक जनता ने देश को एक बार फिर से नयी राह दिखायी है, ��यी आस जगायी है।
ये संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने की और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करवाने की जीत है। उप्र की प्रगतिशील जनता के विचार ही वोट के रूप में हमें मिले हैं। ये बँटवारे की नकारात्मक राजनीति के ख़िलाफ़, सौहार्द-भाईचारे और सकारात्मक राजनीति की जीत है। ये INDIA गठबंधन और PDA की एकता की जीत है।
सबको हृदय से धन्यवाद, दिल से शुक्रिया!
प्र���य ‘उप्र के समझदार मतदाताओं’
उप्र में इंडिया गठबंधन की ‘जन-प्रिय जीत’ :
- उस दलित-बहुजन भरोसे की भी जीत है जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन व आरक्षण का अधिकार देता है।
- ये PDA के रूप में पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े के उस मजबूत गठजोड़ की जीत है, जिसे हर समाज और वर्ग के अच्छे लोग अपने सहयोग व योगदान से और भी मजबूत बनाते हैं।
- ये नारी के मान और महिला-सुरक्षा के भाव की जीत है।
- ये नवयुवतियों-नवयुवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है।
- ये किसान-मज़दूर-कारोबारियों-व्यापारियों की नयी उम्���ीदों की जीत है।
- ये सर्व समाज के सौहार्द-प्रिय, समावेशी सोचवाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है।
- ये निष्पक्ष, निष्कलंक मीडिया के निरंतर, अथक, निर्भय, ईमानदार प्रयासों की जीत है।
- ये संविधान को संजीवनी मानने वाले संविधान-रक्षकों की जीत है।
- ये लोकतंत्र के हिमायती-हिम्मती लोगों की जीत है।
- ये ग़रीब की जीत है।
- ये लोकतंत्र की जीत है।
- ये सकारात्मक राजनीति की जी�� है।
- ये मन के सच्चे और अच्छे लोगों की जीत है।
ये INDIA की टीम और PDA की रणनीति की जीत है।
प्रिय मतदाताओं आपने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़�� न किसी का बल होता है, न किसी का छल। इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं।
जनता जीतती रहे…!!!
आपने हममें जो विश्वास प्रकट किया है, हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएँगे भी, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद-दिल से शुक्रिया और आनेवाले नये सकारात्मक समय के लिए अनंत शुभकामनाएँ!
जनता ज़िंदाबाद!!!
आपका
अखिलेश
भाजपा का राज असलियत में एक ‘वसूली-तंत्र’ है, जिसमें ऊपर-से-लेकर नीचे तक सारा शासन-प्रशासन मिलकर कारोबारियों से वसूली करता है। सबसे ख़तरनाक बात ये है कि ये तंत्र एक राज्य की सीमाओं में नहीं बंधा है बल्कि आसपास के राज्यों तक में दख़लअंदाज़ी करके लाखों-करोड़ों वसूलता है और लोगों को आत्महत्या तक करने के लिए मजबूर करता है।
ये कोई पहली घटना नहीं है, सब जानते हैं कि इसके पीछे कौन लोग ���ैं। इन वसूली करनेवालों ने उप्र में भी ऐसा ही किया था। अब इनके दुस्साहस की सीमा, सीमा पार करके उत्तराखंड तक पहुँच गयी है।
इस मामले की न्यायिक जाँच हो और सारे तार जोड़कर शासन-प्रशासन में जो लोग भी इसके लिए दोषी हैं, उनको सख़्त-से-सख़्त सज़ा दी जाए।
#कभी_नहीं_चाहिए_भाजपा
सातवें चरण तक आते-आते जनता इतनी होशिया�� हो गयी है कि उसे मालूम है कि किसे जिताना है,
इस बार अनोखा चुनाव हो रहा है, जनता ही लीड कर रही है..
सातवाँ चरण नकारात्मक भाजपाई का समापन समारोह साबित होगा
@ गाजीपुर
"पडरौना कुशीनगर को ट्रेन से जोड़ने का काम होगा, ये लोग अच्छे दिन तो लाए नहीं 4 जून के बाद खुशियों के दिन आएंगे।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिल���श यादव जी, कुशीनगर
गुणशील कृपा प्रनयायतं ।
प्रणमामि निरंतर श्री रमनम ।।
जय जय सियाराम 🕉️🕉️
अखिल ब्रम्हाण्ड नायक प्रभू श्री राम के प्राकट्य दिवस रामनवमी की ढ़ेरो बधाई एवं शुभकामनाएँ।
#रामलला#RamaNavami#रामनवमी_की_बहुत_बहुत_शुभकामनाएं