मण्डल अध्यक्ष मण्डोर कांग्रेस कमेटी- पुर्व प्रदेश महासचिव एनएसयुआई राज. पुर्व छात्रसंघ महासचिव जेएनवीयू जोधपुर पुर्व छात्रसंघ सचिव -पुर्व सदस्य अकादमिक परिषद् -
भारतीय सेना हर तरह की परिस्थितियों से निपटने में सक्षम है। राजस्थान की सीमा पर भी पाकिस्तान की हरकतों का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि बिल्कुल न घबराए, धैर्य के साथ सतर्क और सावधान रहें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जबाव दें, आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में पक्ष-विपक्ष एक हैं एवं पूरा देश सेना और सरकार के साथ है। भारत पहले भी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर चुका है और अब भी हमारी एकता और सेना के शौर्य से हमारी जीत निश्चित है।
पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने हम सभी को अंदर तक व्यथित कर दिया है। परिवार के साथ सुखद समय बिताने के उद्देश्य से गए लोगों के लिए यह यात्रा एक जीवन भर का दुख दे गई। अभी तक उन परिवारों की मनोस्थिति सोचकर मन सिहर उठता है जिनके परिजनों को उनके सामने मार दिया गया।
ऐसे समय में मैंने इस वर्ष 3 मई को अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। मेरी सभी प्रशंसकों एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि इस दिवस पर अगर आपने कोई कार्यक्रम प्रस्तावित किया है तो मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए इसे रक्तदान शिविर एवं सेवा कार्यों तक ही सीमित रखें। इसके अतिरिक्त किसी तरह का जश्न न मनाएं।
यह उन सभी दिवंगत आत्माओं को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि है और उनके परिवारों के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ हैं।
भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि यह पर्व सभी के लिए नई ऊर्जा, समृद्धि तथा खुशहाली लेकर आए।
दलितों, वंचितों के मसीहा, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें सम्मानित काँग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया
@ashokgehlot51@GovindDotasra#bhimraoambedkarjayanti
भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ.अम्बेडकर जी ने जीवन पर्यंत दलितों, पिछड़ों तथा शोषितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया तथा समता आधारित समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी दी हुई शिक्षा तथा मूल्यों को नई पीढ़ी को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।
देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
युवा कांग्रेस ने आज अपनी नौकरी दो ज़ंजीरे नहीं मुहिम के तहत केंद्र सरकार के खिलाफ़ संसद घेराव किया।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में देशभर से आए हज़ारों युवा हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल।
@UdayBhanuIYC@IYC@Rajasthan_PYC@ashokgehlot51
देश के युवाओं की बुलन्द आवाज़, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई श्री उदयभानू चिब जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें ।।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।।
@UdayBhanuIYC@IYC@Rajasthan_PYC
Manmohan Singh Ji led India with immense wisdom and integrity. His humility and deep understanding of economics inspired the nation.
My heartfelt condolences to Mrs. Kaur and the family.
I have lost a mentor and guide. Millions of us who admired him will remember him with the utmost pride.
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार के धनी थे। भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान है। वित्त मंत्री के रूप में भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया।
प्रधानमंत्री के रूप में आपके कार्यकाल में राजस्थान को विशेष सहयोग मिला जिससे कारण पचपदरा रिफाइनरी जैसी बड़ी सौगात मिली। आपके कार्यकाल को अधिकार आधारित राजनीति की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा।
एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्री, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री तक का आपका सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है। आपको हमेशा याद किया जाएगा डॉ मनमोहन सिंह जी।
प्रख्यात अर्थशास्त्री और देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। #Manmohan