हापुड़ में 4 सितंबर को दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद हुए पथराव और गोलीबारी में दलित समाज के 26 वर्षीय युवा दीपक जी की दुखद मृत्यु हो गई थी।
आज जब AICC-SC विभाग के चेयरमैन और यूपी प्रभारी @AdvRajendraPal जी समाज के अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया।
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
सरकार द्वारा पुलिस-प्रशासन का ऐसा राजनीतिक इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
BJP सरकार चाहे कुछ भी कर ले, हम न्याय की लड़ाई में पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं।
📍 यूपी
#WATCH | Hapur, UP: Hapur Police stopped AICC In-charge, Uttar Pradesh Congress, Rajendra Pal Gautam and MP Imran Masood at the Kurana toll plaza while they were heading to meet the family of Deepak Jatav, who reportedly died in a shooting incident.
गोंडा के करनैलगंज में निषाद समाज के नेता श्री विनोद सहनी निषाद जी की नृशंस हत्या बेहद दुखद और आक्रोशित करने वाली है।
यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
हमारी मांग है कि सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाए।
इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार और निषाद समाज के साथ खड़ी है।
हापुड़ के ग्राम बादनोली में पीड़ित दलित परिवार (मृतक दीपक परिवार) से मिलने जा रहे थे तभी पुलिस प्रशासन द्वारा बलपूर्वक रोका जा रहा है और पीड़ित परिवार से मुलाकात नहीं करने दी जा रही है।
पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ है !!
आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के बढ़ते जनाधार और मजबूत होते कारवां की एक और झलक देखने को मिली।
समाजवादी पार्टी, भाजपा, जनवादी पार्टी (राष्ट्रीय), अपना दल, बसपा, निषाद पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए आज कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस में शामिल होने वाले श्री सुनील कुशवाहा जी, श्री मनोज कुमार चौहान जी, एडवोकेट श्री हरकेश सिंह चौहान जी, प्रो. शिव राम सिंह चौहान जी, श्री राजेश चौहान जी, श्री फूल सिंह चौहान जी, श्री दरबारी लाल चौहान जी, श्री रवि सिंह जी, श्री अमर सिंह चौहान ‘गुड्डू’ जी, श्री अरुण सिंह चौहान जी एवं श्री मुकेश सिंह चौहान जी सहित सभी सम्मानित साथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
यह जुड़ाव बताता है कि उत्तर प्रदेश बदलाव के लिए तैयार है
आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेस परिवार का व्यापक कुनबा विस्तार हुआ।
सिद्धार्थनगर से ‘राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा ‘अपना दल (एस)’ के पूर्व प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री हेमंत चौधरी जी ने अपनी पूरी पार्टी का कांग्रेस पार्टी में विलय करने की घोषणा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय जन सरदार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरव सिंह जी, राष्ट्रीय सचिव श्री सूर्य प्रकाश चौधरी जी एवं श्री कन्हैया यादव जी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री विवेक सिंह जी, कोषाध्यक्ष श्री लालेंद्र चौधरी जी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पी. वर्मा जी, पूर्व डीआईजी (CRPF) श्री के.के. चौधरी जी (सीतापुर), 32 प्रधानों और 17 BDC सदस्यों सहित श्री विकास श्रीवास्तव जी, श्री अरजेश वर्मा जी, श्री अनिल यादव जी, श्री सुभाष चौधरी जी, श्री राम नेवास चौधरी जी, श्री यार मोहम्मद जी, श्री प्रदीप भारती जी, श्री निशांत पाण्डेय जी, श्री राम सागर चौधरी जी, श्री राजेश चौधरी (गब्बर) जी, श्री फकरूल हसन जी, श्री चंद्रिका चौधरी जी, श्री आदर्श चौधरी जी, श्री आलोक चौधरी जी एवं विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों तथा सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सभी नव-नवागत साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
नितिन नबीन जी आपके तो सिलेबस के बाहर की चीज़ है “वंदे मातरम्”, आपके दल का तो झण्डा, गाना और यूनिफार्म ही सबसे अलग है, मुद्दों पर बात किया कीजिए
@NitinNabin
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व उप मुख्यमंत्री जननेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन तथा निरंतर जनसेवा की कामना करता हूँ।
@SachinPilot
अमरोहा लोकसभा से पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव आदरणीय श्री
@SChaudharyINC जी से आत्मीय मुलाकात हुई
इस दौरान संगठन की मजबूती क्षेत्र की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई आपका मार्गदर्शन और स्नेह हमेशा प्रेरणादायक है
आज जन्माष्टमी उपरांत #अमरोहा में निकलने वाली ऐतिहासिक #रामडोल_शोभायात्रा पूर्व महाआरती में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के सुख-सौभाग्य की कामना की। अमरोहा की रामडोल समिति के पदाधिकारीगण, जिलाधिकारी, एसपी एवं जिले के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
#Janmashtmi#Ramdol#Amroha
🚨 *खरगे जी की सभा के बाद बीजेपी द्वारा कार्यक्रम स्थल का “शुद्धीकरण” : यह सिर्फ एक दलित नेता का नहीं, पूरे संविधान का अपमान है*
उत्तराखण्ड में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के सबसे बड़े दलित नेताओं में से एक मल्लिकार्जुन खरगे जी की सभा के बाद कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से “शुद्धीकरण” किया जाना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं है।
यह उस जातिवादी और मनुवादी मानसिकता का भयावह प्रदर्शन है, जिसके खिलाफ बाबा साहेब अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन संघर्ष किया था।
*जरा सोचिए !*
देश आजादी के लगभग 80 वर्ष पूरे करने जा रहा है। हम दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बात करते हैं, चांद पर पहुंचने का गर्व करते हैं और आधुनिक भारत की बात करते हैं। लेकिन इसी भारत में अगर एक दलित नेता की सभा के बाद किसी स्थान को “शुद्ध” करने की मानसिकता सामने आती है, तो सवाल उठता है कि हमारा समाज वास्तव में आगे बढ़ा कितना है?
⚠️ मल्लिकार्जुन खरगे जी कोई सामान्य व्यक्ति नहीं हैं।
🔹 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
🔹 देश के सबसे वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं।
🔹 दशकों का संसदीय और सार्वजनिक जीवन है।
🔹 देश के सबसे प्रमुख दलित नेताओं में से एक हैं।
लेकिन सवाल उनके राजनीतिक पद का भी नहीं है। सवाल यह है कि क्या आज भी किसी व्यक्ति को उसकी जाति के कारण अपमानित करने वाली सोच हमारे समाज में मौजूद है?
अगर देश के इतने बड़े दलित नेता के कार्यक्रम के बाद भी “शुद्धीकरण” जैसी बात सामने आती है, तो गांव और कस्बों में रहने वाले उस सामान्य दलित की स्थिति की कल्पना कीजिए, जिसके पास न राजनीतिक ताकत है, न पैसा है, न मीडिया है और न अपनी आवाज सत्ता तक पहुंचाने का कोई साधन है।
❓ *फिर ये BJP-RSS के गुंडे आम दलितों के साथ क्या करते होंगे ?*
🔸 उनके साथ जातिगत भेदभाव हो तो कौन बोलेगा?
🔸 उन्हें मंदिर में प्रवेश से रोका जाए तो कौन लड़ेगा?
🔸 उनकी बारात रोकी जाए तो कौन उसके साथ खड़ा होगा?
🔸 उन्हें जाति के नाम पर अपमानित किया जाए तो उसकी आवाज कौन सुनेगा?
🔸 उनके बच्चों के साथ स्कूल में भेदभाव हो तो उन्हें न्याय कौन दिलाएगा?
इसीलिए खरगे जी की सभा के बाद कथित “शुद्धीकरण” का मामला केवल एक सभा या एक नेता तक सीमित नहीं है।
यह उस सोच का सवाल है जो आज भी इंसान को उसकी योग्यता और व्यक्तित्व से पहले उसकी जाति से पहचानती है।
🔥 *एक तरफ राहुल गांधी के हाथ में संविधान है, दूसरी तरफ BJP-RSS की मनुवादी सोच*
बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान स्पष्ट है।
🇮🇳 हर भारतीय बराबर है।
🇮🇳 किसी को उसकी जाति के कारण छोटा नहीं समझा जा सकता।
🇮🇳 छुआछूत के लिए भारत में कोई स्थान नहीं है।
🇮🇳 प्रत्येक नागरिक को समान गरिमा और समान अधिकार प्राप्त हैं।
लेकिन मनुवादी मानसिकता इसके ठीक विपरीत समाज को ऊंचा और नीचा बांटती है। वह जन्म के आधार पर इंसान की हैसियत तय करना चाहती है और दलितों, पिछड़ों तथा वंचितों की बराबरी को स्वीकार नहीं करना चाहती।
⚠️ *इसलिए यह मामला केवल कांग्रेस बनाम BJP की राजनीति का नहीं है।*
✅ यह सवाल हर उस भारतीय का है जो संविधान, समानता और सामाजिक न्याय में विश्वास करता है।
*आज मल्लिकार्जुन खरगे जी हैं, कल कोई और होगा। अगर किसी दलित के आने के बाद किसी जगह को “अशुद्ध” मानने जैसी मानसिकता को सामान्य होने दिया गया, तो बाबा साहेब के सामाजिक न्याय और समानता के सपने का क्या होगा?*
सबसे बड़ा सवाल यही है…
👉 जब देश के इतने बड़े दलित नेता को भी ऐसी मानसिकता का सामना करना पड़ सकता है, तो एक आम दलित कितना सुरक्षित और सम्मानित होगा?
👉 क्या दलितों को केवल चुनाव के समय वोट के लिए याद किया जाएगा?
👉 क्या संविधान में मिली बराबरी समाज में भी स्वीकार की जाएगी?
👉 क्या 21वीं सदी के भारत में भी जाति के आधार पर इंसानों को “शुद्ध” और “अशुद्ध” की मानसिकता से देखा जाएगा?
देश को तय करना होगा कि वह किस रास्ते पर चलेगा। 👇
🇮🇳 बाबा साहेब के संविधान, समानता और सामाजिक न्याय के रास्ते पर
या
⚠️ जाति, छुआछूत और मनुवादी मानसिकता के रास्ते पर।
*यह लड़ाई किसी एक नेता की नहीं है।*
✊ यह लड़ाई सम्मान की है।
✊ यह लड़ाई समानता की है।
✊ यह लड़ाई दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की है।
✊ यह लड़ाई बाबा साहेब के संविधान की आत्मा की है।
*और अंत में पूरे देश के सामने एक सवाल है*
🔥 दलित के आने से जमीन अशुद्ध होती है, या दलित को अछूत समझने वाली सोच से देश, समाज और देश की राजनीति अशुद्ध होता है?
🇮🇳 *संविधान जीतेगा, छुआछूत हारेगी।*
✊ *समानता जीतेगी, मनुवाद हारेगा।*
देश से मोहब्बत करने वाले लोग BJP की देशविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, ताकि देश में एक सेक्युलर और जनहित की सरकार बनाई जा सके।
AIMIM में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो BJP और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो BJP के खिलाफ हैं।
इसलिए मैंने फैसला लिया कि अगर हम सच्चे देशभक्त हैं और ईमानदारी से BJP को सत्ता से हटाना चाहते हैं, तो कांग्रेस के साथ आना होगा जो मजबूती के साथ BJP से लड़ रही है।
: @syedasimwaqar जी
📍 दिल्ली
आज संभल में संवाद बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी @Sanjeevaryamla जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हाज़ी आरिफ तुर्की संभल ज़िलाध्यक्ष,
शिव किशोर गौतम शहर अध्यक्ष, एवं
मुरादाबाद ज़िलाध्यक्ष विनोद गुंबर सहित साथ संभल जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।