सवर्ण आर्मी के प्रमुख श्री सर्वेश पाण्डेय जी के "PGI" लखनऊ में उपचाराधीन होने का समाचार प्राप्त हुआ |
प्रभु श्री राम जी एवं श्री काशी विश्वनाथ जी से सवर्ण आर्मी के प्रमुख जी के उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना है ||
@SawarnArmychief@SawarnArmy
"सनातन धर्म संसद" का आयोजन श्री देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज ने 27 जनवरी को प्रयागराज के महाकुंभ में किया है।
यह एक बहुत ही सुंदर कार्यक्रम होगा, जिसमें भारत के हर कोने से साधु-संत और हिंदूवादी संगठनों के अधिकारीगण सम्मिलित होने आ रहे हैं।
मैं, 27 जनवरी को महाराज जी द्वारा आयोजित "सनातन धर्म संसद" में भाग लेने प्रयागराज महाकुंभ आ रहा हूँ।
आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में इस महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित हों। महाराज जी के "सनातन बोर्ड" के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हमें उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए।
भारत माता की जय!
सियाराम!
हर हर महादेव 🚩
#MahaKumbh2025 #PrayagrajMahakumbh @DN_Thakur_Ji
आज 'राष्ट्रीय बालिका दिवस' के अवसर पर सभी माताओं-बहनों का अभिनंदन एवं देश वासियों को हार्दिक बधाई!
अखिल भारतीय हिन्दू गौरव महासभा 'सुरक्षा कवच' के रूप में सदैव मातृशक्ति के साथ है। आपकी प्रगति, उन्नति एवं आपका सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है।
महाकुंभ प्रयागराज में ग्यारह हजार ग्यारह त्रिशूल व सात करोड़ इक्यावन लाख रुद्राक्ष से बने बारह शिवलिंगों का दर्शन प्राप्त हुआ ऐसे पूज्य संत अनंत श्री विभूषित योग सम्राट शिवयोग स्वामी अभय चैतन्य मौनी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ |
!! हर हर महादेव !!
पूर्व विधान परिषद सदस्य - स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी श्री केदारनाथ सिंह जी द्वारा आयोजित खिचड़ी भोज / सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असम के महामहिम राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य जी से औपचारिक मुलाकात मार्गदर्शन आशीर्वाद प्राप्त हुआ |
लोक आस्था, समरसता और जगत पिता भगवान सूर्य की उपासना के पावन पर्व 'मकर संक्रांति' (खिचड़ी) की देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
लोक-कल्याण और सांस्कृतिक उत्थान का प्रतीक यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता का संचार करे, भगवान भास्कर से यही प्रार्थना है।
"गर्व से कहो, हम हिंदू हैं।"
सनातन संस्कृति को वैश्विक पटल पर पुनर्स्थापित करने वाले महान युवा संन्यासी, युग प्रवर्तक चिंतक, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन एवं 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की सभी को हार्दिक बधाई!
उन्होंने विश्व को यह दिखाया कि हिंदू धर्म मानवता का सच्चा मार्गदर्शक है।
आइए, 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण हेतु संकल्पित हों।
सनातन का महापर्व - महाकुम्भ 2025
धर्म, संस्कृति और आस्था के महापर्व महाकुम्भ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के सम्मुख भारत की समृद्ध कला का प्रदर्शन करने हेतु 16 जनवरी से 24 फरवरी तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गंगा पंडाल में देश के कोने-कोने से आए विभिन्न कलाकार अपनी कला की प्रस्तुति देंगे।
#MahakumbhCalling #MahaKumbh2025 #एकता_का_महाकुम्
@Shankar_Live | @Kailashkher | @singer_shaan
इस वर्ष 2024 का सबसे अच्छा दिन था 22 जनवरी 2024, ये तारीख भारत के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई है! इस दिन करोड़ो हिंदुओ की आँखों मे आँसू थे कभी ना भूल पाने वाला पल!
जय श्रीराम 🚩
महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की तैयारियों के दृष्टिगत आज तीर्थराज प्रयाग में विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के महासमागम, महाकुम्भ के सफल आयोजन हेतु डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है।
आइए, एकता के इस पावन महायज्ञ में सहभागी बनें!