जितने भी ऑनलाइन एग्जाम होते हैं यानी CBT (Computer Based Test), उनमें पेपर लीक होना लगभग नामुमकिन है।
कैसे होगा? पेपर तो exam time पर ही system में land होता है।
CBT में पेपर लीक नहीं, बल्कि cheating होती है।
System का remote access कराकर बाहर बैठे solver gang से live paper solve कराया जाता है। आज maximum CBT exams इसी बीमारी का शिकार हैं।
आज लगभग सब कुछ outsourcing और private companies के भरोसे चल रहा है। ज़रूरत है कि सरकार का अपना exam infrastructure हो या फिर सिर्फ़ उन्हीं credible agencies like TCS से exam कराए जाएँ जिनका track record मजबूत हो।
साथ ही एक Centre Affiliation Board होना चाहिए जो पूरे देश के CBT centres का audit करे, standards तय करे और उनकी accountability सुनिश्चित करे।
Paper leak और CBT cheating दोनों अलग-अलग समस्याएँ हैं।
इंस्टाग्राम पर खुलेआम वीडियो बनाकर दुकानदार बता रहे हैं कि जापान से 25 iPhone आए हैं, एक फोन की कीमत ₹2.38 लाख है। दुकान पर आइए, कैश दीजिए और फोन ले जाइए।
साहब, ₹2 लाख या उससे अधिक का नकद भुगतान स्वीकार करने पर कानूनन रोक है या नहीं?
इन फोनों की Customs Duty चुकाई गई है या नहीं? GST दिया जा रहा है या नहीं? करोड़ों का यह नकद कारोबार आयकर विभाग की जानकारी में है या नहीं?
हैरानी की बात ये है कि इन्हें ढूँढने के लिए किसी छापेमारी की भी जरूरत नहीं है। ये खुद अपना चेहरा, दुकान का पता, फोन नंबर, माल की मात्रा और कीमत सब सार्वजनिक कर रहे हैं।
आखिर संबंधित विभाग इनकी जाँच क्यों नहीं करते?
एक तरफ ईमानदार करदाता अपनी मेहनत की कमाई के एक-एक रुपये का हिसाब देता है और दूसरी तरफ खुलेआम लाखों के नकद लेनदेन की पेशकश हो रही है।
क्या बड़े पैमाने पर इस तरह का संभावित अघोषित कारोबार देश की अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय नहीं है?
कानून सिर्फ किताबों में होने से देश नहीं चलता, जमीन पर उनका पालन भी करवाना पड़ता है।
@IncomeTaxIndia@cbic_india@FinMinIndia
डीपफेक का खतरा अब हमारे दरवाज़े पर है।
नितिन नबीन जी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे चीन, पाकिस्तान और SCO पर बयान देते दिख रहे थे। जांच में वो AI से बना डीपफेक निकला। तब तक हज़ारों लोग उसे शेयर करके एक नैरेटिव बना चुके थे।
सबसे डरावनी बात ये है कि आम इंसान के लिए असली और नकली वीडियो में फर्क करना बहुत मुश्किल है।
आज ये एक नेता के साथ हुआ। कल किसी आम लड़की, किसी कारोबारी या आपके परिवार के किसी सदस्य का ऐसा वीडियो बन सकता है। उनके पास न पार्टी की लीगल टीम होगी, न मीडिया।
सरकार से अपील:
✅ डीपफेक की शिकायत के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर और पोर्टल हो
✅ फर्जी वीडियो को घंटों में हटाने का नियम हो
✅ बनाने और जानबूझकर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
तुम पढ़ते रहो, फॉर्म भरते रहो, पेपर लीक झेलते रहो।
नौकरी तो उसी की लगेगी जो मंत्री जी को "कॉल" करेगा।
राजभर जी ने खुद मंच से बता दिया। अब "2017 से पहले क्या होता था" हमसे मत पूछिए। योगी जी @myogiadityanath यही है 2017 के बाद का बदलाव? रात-रात भर जागकर पढ़ने वाले बच्चे, किराए के कमरे में रहकर तैयारी करने वाले युवा, बेटे की फीस के लिए कर्ज लेने वाले माँ-बाप…
और सरकार के मंत्री मंच से कह रहे हैं: "एडमिट कार्ड आते ही कॉल कर लेना, जुगाड़ बना देंगे।"
नल का पानी पीने लायक नहीं, और बोतल वाले में कैंसर वाले तत्व। 💧☠️
अब सरकार बताए, जनता आख़िर पिए क्या?
"हर घर जल" का वादा था, और यहाँ बोतल में भी ज़हर निकल रहा है। जाँच तब शुरू होती है जब जनता पी चुकी होती है।
यानी अब साफ़ पानी भी हक़ नहीं रहा, क़िस्मत की बात हो गई है। और सरकार का हर बार की तरह एक ही जवाब: "जाँच जारी है।
"मिलावट करने वालों में यह डर क्यों नहीं है कि पकड़े गए तो क्या होगा?मुझे तो एक ही बात समझ आती है: महँगाई काबू में दिखाने के लिए मिलावट की खुली छूट दे दी गई है। पेट्रोल को ही देख लीजिए। शुद्ध पेट्रोल (XP100) आज ₹168 का है। इतना महँगा सबको बेचते तो लोग सड़कों पर आ जाते, इसलिए इथेनॉल मिलाकर XP95 ₹105-110 में बेचो, और सामान्य पेट्रोल में और ज़्यादा इथेनॉल मिलाकर ₹95 में बेचो।यही खेल खाने-पीने की लगभग हर चीज़ में चल रहा है। दाम मत बढ़ाओ, जो मिलाना है मिलाओ। 🙏
@narendramodi@RahulGandhi
देश की सबसे बड़ी पानी की कंपनी बिसलेरी पर बड़ी कार्रवाई हुई है. खाने की सुरक्षा देखने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने रविवार को बिसलेरी के खिलाफ कोर्ट में केस चलाने की मंजूरी दे दी है, क्योंकि उसके पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गए हैं. यानी बिसलेरी का पानी पीने लायक नहीं पाया गया है. पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली, जो सेहत के लिए खतरनाक मानी जाती है. कंपनी ने इस पर आपत्ति की तो दूसरी बार जांच हुई, लेकिन उसमें भी पानी असुरक्षित पाया गया. इस बार उसमें PAHs नाम के कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी मिले. बड़ी बात यह है कि पानी के सैंपल Bisleri कंपनी के परिसर से ही उठाए गए थे, बाजार से नहीं.
#Cancer #HealthRisk #FSSAI #ABPNews
21.56 लाख बच्चों ने SSC GD का पेपर दिया।
और 7 राज्यों के 30 सेंटरों पर सिस्टम हैक करके पेपर बाहर से हल हो रहा था।
ये उस देश की कहानी है, जहाँ गरीब का बच्चा सरकारी नौकरी को ही अपनी आख़िरी उम्मीद मानता है । 💔 मेरे पास एक बच्चा आता है।बच्चा 300 रुपये के कमरे में रहता है और 10 रुपये बचाने के लिए पैदल चलता है। तीसरा अटेम्प्ट है, उम्र 22 हो गई, बस एक साल बचा है।
सुबह खेत की मेड़ पर 5 किलोमीटर दौड़ता है, रात को 2 मॉक देता है।
कल पूछ रहा था, "सर, मेरे 140 नंबर आए थे, फिर भी नहीं हुआ तो किसके हुए?"
आज अख़बार देखकर मेरे पास उसे देने के लिए कोई जवाब नहीं है।
अगर यूपी को बाहुबलियों से मुक्त कराना उपलब्धि है, तो टीवी पर उन्हीं नेताओं को बाहुबली कहकर हीरो की तरह क्यों दिखाया जा रहा है, जिन पर आपराधिक मामले हैं? उन्हें बाहुबली कहकर उनका महिमामंडन करना कितना सही है?
जब कोई ऐसा नेता विपक्ष में हो तो "माफ़िया-माफ़िया" चिल्लाओ, और सत्ता के साथ आ जाए तो वो "बाहुबली" है। ये कैसे चलेगा? @chitraaum@ABPNews
पहली बात,, रामकथा का मंच राम की मर्यादा, करुणा, शबरी के बेर और निषादराज को गले लगाने की कथा सुनाने के लिए है। वहाँ से यह कहना कि "सारे मुसलमान चले जाते तो लफड़ा न होता", न कथा के साथ न्याय है, न इतिहास के साथ।💔
दूसरी बात, 1947 में जो मुसलमान यहाँ रुके, वे "बचे हुए" लोग नहीं थे। उन्होंने जिन्ना की दो-राष्ट्र वाली सोच ठुकराकर भारत को चुना था। 1951 की जनगणना में 3.54 करोड़ मुसलमान थे, यानी आबादी का 9.8%। संविधान उन्हें बराबर का नागरिक मानता है।❤️
तीसरी बात, अगर एक धर्म होने से झगड़े खत्म हो जाते, तो पाकिस्तान सबसे शांत देश होता। पर वहाँ 1971 में भाषा और पहचान के नाम पर देश टूटा, और शिया, सुन्नी और अहमदिया के झगड़े आज तक चल रहे हैं।
हमारे अपने समाज में भी, एक ही धर्म के भीतर, जाति के नाम पर भेदभाव की खबरें आज भी आती हैं। अमेरिका में जाति नहीं है, फिर भी रंग के नाम पर लंबी लड़ाई चली।💔
यानी एक पहचान हटा दीजिए, बाँटने वाले नई लकीर खींच लेंगे। समस्या लोगों की गिनती नहीं, नफ़रत की सोच है। धर्म के मंच से ऐसी बातों का फ़ायदा न धर्म को होता है, न देश को। फ़ायदा सिर्फ़ उसे होता है जिसकी राजनीति बँटवारे पर चलती है।🙏
नकलीपन के इस दौर में...
पनीर नकली निकला,
दूध नकली निकला,
मावा नकली निकला,
घी नकली बिका।
फिर बिकीं नकली बातें, नकली विचार...
और अब CAG की रिपोर्ट कह रही है कि पिछले 5 साल में 80% से ज़्यादा ज्वेलर्स की दुकानों की जांच ही नहीं हुई। यानी हॉलमार्क लगा सोना भी खरा है, इसकी कोई गारंटी नहीं।
वो सोना, जो मुद्रा है। जो बुरे वक्त का साथी है। वो भी!
अब बस यही सुनना बाकी रह गया है कि आपके घर में रखे तीस हज़ार रुपये भी नकली नोट हैं।
बाकी सब तो नकली हो ही चुका है:
नेता नकली, भाषण नकली,
वादे नकली, जुमले नकली,
आंकड़े नकली, दवाइयां नकली...
कमबख़्त सोना भी नकली निकल गया।
ये कैसी खबर है?इस मामले में मैं और @Editor_SanjayS भी एक पक्ष हैं और हमने कोई समझौता नहीं किया है।
सच दिखाना गुनाह नहीं है। कानूनी लड़ाई अंतिम अदालत तक जारी रहेगी और अदालत के फैसले का पूरा सम्मान करेंगे।
न पहले झुके थे, न आगे झुकेंगे।
सच के लिए लड़ना न छोड़ा है, न छोड़ेंगे।सत्यमेव जयते! 🇮🇳
जब समाज में जातिवाद, धर्मवाद और क्षेत्रवाद जैसी कई समस्याएँ हैं, तो चर्चा में केवल ब्राह्मणवाद को ही क्यों निशाना बनाया जाता है?
क्या जातिवाद खत्म करने के लिए जाति की पहचान खत्म करना ज़रूरी है, या जाति के आधार पर होने वाला भेदभाव खत्म करना पर्याप्त है?
और मुझे तो ऐसा लगता है कि जातिवाद, धर्मवाद, क्षेत्रवाद जैसी समस्याएँ को आप कैसे खत्म करोगे? आप ऐसे समझो, दो लोग कानपुर में रहते हैं, जब वो कानपुर में रहते हैं ना तो उनको एक-दूसरे से मतलब नहीं है, तब वो एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं. लेकिन वही लोग जब दिल्ली में आ जाते हैं और मिलते हैं, अच्छा तुम भी कानपुर से? तब वो एक हो जाते हैं.
जैसे हम भारत में जब रहते हैं तो हमें पाकिस्तान से या बांग्लादेश के या श्रीलंका के लोगों से कोई भी सहानुभूति नहीं है. लेकिन जब हम यूरोप में होते हैं और जब हमें पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश के लोग मिलते हैं, तब हम वहाँ पे एक तरीके से कि एशिया के देश के लोग हैं. तब हम वहाँ दिखाते हैं कि यार हम एक हैं और एक-दूसरे की मदद के लिए, एक-दूसरे को सपोर्ट या हेल्प के लिए तैयार रहते हैं. तो मतलब इन चीजों को आप कैसे खत्म करेंगे?
अमेरिका में जातिवाद नहीं है, धर्मवाद नहीं है, क्षेत्रवाद नहीं है, लेकिन काले-गोरों का भेद है. तो मतलब भेद को खत्म कर पाना एक wild goose chase हो जाएगा, मुझे लगता है |
इंसान की पहचान स्थायी नहीं होती; परिस्थितियों के अनुसार उसकी प्राथमिकता बदल सकती है।
भेद और भेदभाव एक चीज़ नहीं हैं
भेद: मैं कानपुर का हूँ, आप लखनऊ के हैं।
पहचान: हम दोनों उत्तर प्रदेश के हैं।
पूर्वाग्रह: मेरे शहर के लोग दूसरे शहर के लोगों से बेहतर हैं।
भेदभाव: मैं आपको केवल आपके शहर, जाति या धर्म के कारण अवसर नहीं दूँगा।
पहले दो स्वाभाविक सामाजिक पहचान हैं। तीसरे और चौथे से सामाजिक समस्याएँ पैदा होती हैं।
यही समझें कि बिहार में युवा बेरोज़गार नहीं हैं, बस Unemployed हैं।
बिहार में गरीबी नहीं है, बस Poverty है।
बिहार में हत्या नहीं होती, बस Encounter या Murder होता है।
भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है , बस Corruption होता है।
एक मुख्यमंत्री से उम्मीद होती है कि वह प्रदेश की समस्याओं का समाधान करे, और यहाँ उन्हें अपराध और Crime के बीच का अंतर समझना ही मुश्किल हो रहा है।
ये अपनी ज़िम्मेदारियों की समझ है CM को??
कुछ दिन पहले एक मानहानि के मामले में जज साहब ने कहा था कि उन्होंने आपके खिलाफ वीडियो बनाया है, आप भी बना दीजिए। next case !
SSC 2023 का एक मामला CAT और हाई कोर्ट से अधूरी राहत मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुँचा, तो वहाँ सुनने को मिला- Better luck next time!
हमारी न्याय व्यवस्था की बड़ी विडंबना यही है।
पहले न्याय मिलने में इतनी देर हो जाती है कि जब तक मामला अंतिम अदालत तक पहुँचता है, तब तक न्याय देने का वक्त ही निकल चुका होता है।
फिर कहा जाता है- अब बहुत देर हो चुकी है!
लेकिन ये देर की किसने?
जिस अभ्यर्थी ने सालों अदालतों के चक्कर लगाए, अपनी उम्र, पैसा और करियर दाँव पर लगाया, उसे आखिर में Better luck next time कह देना क्या न्याय है?
न्याय में देरी भी अन्याय है। और जब उसी देरी को न्याय न देने की वजह बना दिया जाए, तो आम आदमी जाए कहाँ?
👉🏻सुप्रीम कोर्ट ने बढ़े हवाई किराए पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया.
👉🏻याचिका में त्योहारी सीजन में एयरलाइंस के मनमाने तरीके से बढ़ाए गए किराए की सीमा तय करने की मांग की गई थी.
👉🏻कोर्ट से दिवाली, भाई दूज और छठ पूजा से पहले इस मामले में सुनवाई करने की अपील की गई थी.
👉🏻जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने मांग को स्वीकार नहीं किया.
👉🏻जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा "हवाई यात्रा मत कीजिए" और अगले केस की ओर बढ़ गए.
पत्रकारिता में गिनती के कुछ ही पत्रकार बचे हैं जो सत्ता से सवाल पूछने की हिम्मत रखते हैं और पैसे लेकर ट्वीट तक नहीं करते। अजीत अंजुम @ajitanjum भी उनमें से एक हैं।
आरोप लगाने से पहले इतना तो सोच लिया करो कि साबित भी कर पाओगे या नहीं।
पप्पू दरबारी मीडिया देखिए
अजीत अंजुम खुद को पत्रकार कहता है
यह जो मॉक संसद वाली नौटंकी थी उसकी शूटिंग के लिए अजीत अंजुम को पैसे देकर बुलाया गया
कांग्रेस के मीडिया सेल के इंचार्ज पवन खेड़ा से अजीत अंजूम लपक कर मिल रहे हैं जैसे कुत्ता अपने मालिक से मिलता है
उसके बाद पवन खेड़ा अजित अंजुम को वह जगह दिखाते हैं जहां से कैमरा लगाने से अच्छी वीडियो बनेगी
यह दोगले सबसे बड़े दिहाड़ी हैं
ये जानकारी तो अब सार्वजनिक होती है। @ipsvijrk
केंद्र सरकार ने 6 मार्च 2026 को MPLADS eSAKSHI का नया सार्वजनिक डैशबोर्ड भी लॉन्च किया था। इसमें सांसदों की अनुशंसित योजनाएँ, स्वीकृत कार्य, पूरे हुए कार्य और खर्च की जानकारी उपलब्ध है।
03 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध 18वीं लोकसभा के MPLADS आँकड़ों के अनुसार:
कुल आवंटित राशि
₹8,402.42 करोड़
कुल खर्च
₹3,087.52 करोड़
कुल उपयोग: 36.7%
ये आँकड़े सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों के सांसदों को मिलाकर हैं।
सवाल ये है कि काम क्यों नहीं हो रहा, जबकि विकास के लिए उपलब्ध राशि का इतना बड़ा हिस्सा खर्च ही नहीं हो पा रहा|
MPs और MLAs को जो राशि प्रति वर्ष local area development के लिए मिलती है, उसके उपयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि voters को उसकी जानकारी रहे. पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए भी जरूरी है.
#MPLAD#MLALAD