पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों ने पुलिस के काफिले पर हमला कर दिया. इस हमले में कम से कम 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जिनमें एक DSP और एक सब-इंस्पेक्टर भी शामिल हैं. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, पुलिस टीम अवैध सोने के खनन के खिलाफ छापेमारी के लिए जा रही थी, तभी कोहाट और करक के बीच दरबोकाच जालंधर बांदा इलाके में उस पर गोलीबारी की गई.
#Pakistan #KhyberPakhtunkhwa #KohatAttack #TerrorAttack #PoliceAttack #ABPNews
Watch | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के बेस अस्पताल पहुंचकर कुलगाम आतंकी हमले में गंभीर रूप से घायल CRPF हेड कांस्टेबल सोनबीर सिंह का हालचाल जाना. उनका अस्पताल में इलाज जारी है. LG सिन्हा ने बताया कि हमले में घायल दो अन्य CRPF जवानों, कांस्टेबल राकेश दास और कांस्टेबल शांतनु चंद्रा की हालत स्थिर है और वे कुलगाम स्थित 46वीं बटालियन CRPF यूनिट अस्पताल में ठीक हो रहे हैं.
#ManojSinha #KulgamAttack #CRPF #JammuKashmir #Srinagar #SecurityForces #ABPNews
दुनियाभर में कोविड-19 के नए वैरिएंट PJ.2.1 को लेकर चर्चा तेज हो गई है. इसे 'साल्टेशन वैरिएंट' कहा जा रहा है, क्योंकि इसमें स्पाइक प्रोटीन में एक साथ कई म्यूटेशन होने की बात सामने आई है. सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजराइल, फ्रांस और स्पेन समेत कई देशों में इसकी मौजूदगी दर्ज की गई है. भारत में फिलहाल इसका कोई आधिकारिक रूप से कन्फर्म केस सामने नहीं आया है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वैरिएंट की संक्रामकता, गंभीरता और मौजूदा इम्युनिटी पर असर को समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है.
#COVID19 #PJ21 #NewCovidVariant #Coronavirus #WHO #HealthAlert #ABPNews
Watch | छुट्टियों के दौरान अजमेर शरीफ दरगाह में जायरीनों की भीड़ बढ़ रही है. इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ दरगाह पहुंचीं. उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर और फूल चढ़ाकर परिवार की खुशहाली और परेशानियों से निजात की दुआ मांगी. ईशा ने जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा भी बांधा. इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सादगी से जियारत की.
#IshaKoppikar #AjmerSharif #AjmerDargah #KhwajaGaribNawaz #BollywoodNews #ABPNews
Watch | दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर यमुना बैंक के पास एक अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.
#DelhiDehradunExpressway#CarFire#YamunaBank #DelhiNews #FireBrigade #ABPNews