आज काशी में पूर्वोत्तर भारत से आए राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के प्रतिनिधियों का उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी से भेंट व संवाद हुआ साथ ही अभाविप की ध्येय यात्रा, संवेदना पुस्तक भेंट की गयी जहा राष्ट्रीय मंत्री साक्षी सिंह उपस्थित रहीं ।।
#SEILTour2023
अभाविप पूर्वांचल विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा के प्रथम दिवस पर हेल्प डेस्क एवं महर्षि जमदग्नि जल मंदिर का संचालन किया गया।
लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुई दुःखद आगजनी की घटना में विद्यार्थियों एवं अन्य लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
हम दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद , वाराणसी महानगर एवं सुबह-ए-बनारस (आनंद कानन)के संयुक्त तत्वावधान में अस्सी घाट पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता और सुबह-ए-बनारस के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति में सैकड़ों नगरवासियों ने एक साथ मिलकर उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।
#InternationalYogaDay
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोनभद्र जिला में अभाविप सोनभद्र नगर इकाई एवं पतंजलि योग पीठ के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया ।।
#yogadiwas#Abvp4kashi
माँ विंध्यवासिनी की गोद में राष्ट्र निर्माण का संकल्प आज मिर्ज़ापुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत के 'प्रांत अभ्यास वर्ग 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। ज्ञान शील और एकता के मंत्र को आत्मसात करते हुए, संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का यह महाअनुष्ठान प्रारंभ हो चुका हैं
ज्ञान, शील और एकता के संकल्प के साथ, अभाविप काशी प्रांत का "प्रांत अभ्यास वर्ग" मीरजापुर में दिनांक 9 -12 जून आयोजित होने जा रहा है ,तैयारियां जोरों पर हैं। आइये, राष्ट्र निर्माण और छात्र शक्ति को सशक्त बनाने के इस महायज्ञ में सहभागी बनें
#ABVP#KashiPrant#AbhyasVarg
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एग्रीविजन एवं प्रो०राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में #FitIndia अभियान के निमित्त विश्वविद्यालय परिसर में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
#Agrivision#Worldcycleday
राष्ट्र निर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले, मां भारती के अनन्य उपासक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिवराव गोलवलकर 'श्री गुरुजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🚩
सोनभद्र जिला में घोरावल तहसील का एकदिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग विभाग संगठन मंत्री श्री विवेक काशी की उपस्थिति में स्वामी विवेकानंद सभागार घोरावल नगर में कुल 6 सत्रों में संपन्न हुआ।
#ABVP4KASHI
सोनभद्र जिला में रॉबर्टसगंज तहसील का एकदिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग पूर्व कार्यकर्ता श्री अमित देव पांडे प्रांत सोशल मीडिया संयोजक श्री अनमोल सोनी एवं विभाग संगठन मंत्री श्री विवेक काशी की उपस्थिति में डायट सभागार सोनभद्र नगर में संपन्न हुआ।
#ABVP4KASHI
अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर अनेक अधिकारों एवं रक्षा करने के साथ उज्जवल भविष्य के लिए सदैव प्रयासरत रहने और सकारात्मक भाव से निष्काम कार्य का संकल्प लें।
#internationaldayforprotectionofchildren
ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित हो रही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद 2026 का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अभाविप इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा छात्र शक्ति भवन, प्रयागराज में वीर सावरकर जी की जयंती के पावन अवसर पर संगोष्ठी एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धापूर्वक किया गया।
#VeerSavarkar
अभाविप प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा वीर सावरकर जल मंदिर का शुभारंभ कर विद्यार्थियों एवं राहगीरों हेतु शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई। यह सेवा कार्य समाज के प्रति संगठन के समर्पण का प्रतीक है।
#StudentsForSeva
अभाविप जौनपुर जिला में जौनपुर सदर तहसील का एकदिवसीय तहसील अभ्यास वर्ग प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी जी एवं प्रांत एग्रीविजन संयोजक शानू सिंह की उपस्थिति में डायट परिसर जौनपुर में सम्पन्न हुआ।
#ABVP
अभाविप, सेवार्थ विद्यार्थी, कुश नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार के पावन अवसर पर कुशभवनपुर कार्यालय, सुपर मार्केट में भीषण गर्मी से राहत हेतु विद्यार्थियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों को शीतल पेयजल वितरित किया गया।
#StudentforSeva
अभाविप सेवार्थ विद्यार्थी, प्रयाग महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली से जनजाति सांस्कृतिक समागम से लौट रहे जनजातीय प्रतिनिधियों हेतु प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल एवं जलपान की व्यवस्था की गई।
#studentsforseva
अभाविप इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई द्वारा छात्रसंघ भवन गेट, कला संकाय पर प्रो. यशवंत राव केलकर जल मंदिर का शुभारंभ कर विद्यार्थियों एवं राहगीरों हेतु शीतल जल सेवा प्रारंभ की गई। यह सेवा कार्य समाज के प्रति संगठन के समर्पण का प्रतीक है।
#studentsforseva