🎁 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🧡
राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और आजीवन सुरक्षा के अटूट बंधन का पावन प्रतीक है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रीवा की ओर से आप सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#RakshaBandhan#ABVPMKREWA
विद्यार्थियों की आवाज़, व्यवस्थाओं में सुधार की मांग — अभाविप का ‘विद्यार्थी हुंकार अभियान’
शासकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और जरूरी सुविधाएं मिलें, इसी मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रीवा द्वारा आज जिला स्तर पर आवाज उठाई गई।
छिंदवाड़ा में सम्पन्न हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत के 58वें प्रांत अधिवेशन में रीवा विभाग की संगठनात्मक घोषणाएं। 🚩
सभी नवीन दायित्ववान कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।💐🚩
#58thabvpmkconf#abvpmkrewa#abvpmahakoshal
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाकोशल प्रांत के सत्र 2025-26 के पुनः निर्वाचित प्रांत अध्यक्ष डॉ. सुनील पांडेय जी एवं प्रांत मंत्री श्री सुब्रत बाझल जी नव निर्वाचित हुए हैं
#58thABVPMKConf#ABVPMahakoshal
अभाविप रीवा के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, रीवा परिसर की सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से रीवा विभाग संगठन मंत्री श्री प्रभात तिवारी जी, जिला संयोजक पशुपति नाथ पाण्डेय जी उपस्थित रहें।💐🚩
#abvpmkrewa
अभाविप महाकोशल प्रांत के 24 से 26 दिसंबर 2025, छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले 58वें प्रांत अधिवेशन के निमित्त आज अधिवेशन पोस्टर का विमोचन किया गया।
जिसमें प्रांत सहसंगठन मंत्री श्री आशीष शर्मा जी उपस्थित रहे।
#58thABVPMKConf
अभाविप रीवा नगर इकाई द्वारा शासकीय कृषि महाविद्यालय में स्टडी सर्कल के माध्यम से "समरसता से एकता" विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी जी एवं महाकोशल प्रांत सह-संगठन मंत्री श्री आशीष शर्मा जी उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रघुराज किशोर तिवारी जी के प्रथम रीवा नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
#abvpmkrewa
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उन लाखों कार्यकर्ताओं के संगठन निष्ठा, परिश्रम, समर्पण, आस्था का प्रतीक
यह प्रतीक है राष्ट भक्ति का भारत भक्ति का।
#71stABVPConf
अभाविप रीवा अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय इकाई द्वारा विश्विद्यालय के छात्रा छात्रावास में छात्रा के साथ हुई हिंसा एवं विभिन्न व्याप्त समस्याओं को लेकर कुलगुरु महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
#abvpmahakoshal#abvpmkrewa
बालाघाट में हुई नक्सली मुठभेड़ में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा शहीद।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्, मध्यप्रदेश की टीम को लीड
कर रहे थे, दो वीरता पदक भी मिल चुके।
शत शत नमन।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रीवा द्वारा विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार प्राध्यापक यशवंत राव केलकर जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित व्याख्यान "यशवंत स्मरण" में आप सादर आमंत्रित हैं।
#abvpmkrewa
अभाविप रीवा नगर के शासकीय कन्या महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
नवीन कार्यकारिणी हेतु नव निर्वाचित महाविद्यालय अध्यक्ष कु. दिव्यानी सिंह जी एवं महाविद्यालय मंत्री कु. अंशिका सिंह जी एवं समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।💐🚩
#abvpmkrewa
अभाविप रीवा नगर कार्यकारिणी की बैठक 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता को लेकर सम्पन्न हुई, जिसमें प्रमुख रूप से मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री चेतस सुखड़िया जी उपस्थित रहे।
#abvpmkrewa#abvpmahakoshal
अभाविप रीवा नगर के शासकीय विधि महाविद्यालय की सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें नव निर्वाचित महाविद्यालय अध्यक्ष श्री विकास सिंह परिहार जी एवं महाविद्यालय मंत्री कु.अन्नपूर्णिमा पटेल जी एवं समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐🚩
#abvpmkrewa
शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा।
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते॥ 🚩
आप सभी को "दीपावली" की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास, आरोग्यता और सुख एवं समृद्धि लेकर आए।🪔❤️🚩
#abvpmkrewa
अभाविप रीवा नगर के कल्पना चावला शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की सत्र 25-26 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा सम्पन्न हुई जिसमें नव निर्वाचित महाविद्यालय अध्यक्ष श्री अंश पाण्डेय जी एवं महाविद्यालय मंत्री कु.अक्षरा पाण्डेय जी एवं समस्त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।💐🚩
सेवा है समिधा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सतना जिला द्वारा निरंतर 4 वर्षों से परिषद की पाठशाला संचालित की जा रही है, जिसमें क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी श्री चेतस सुखड़िया जी का प्रमुख रूप से उपस्थित रहना हुआ ।
#ABVPMahakoshal