अभाविप राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान सरकार के आगामी बजट के सुझाव हेतु मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी से मिला। जिसमें आगामी बजट में छात्रों व युवाओं से जुड़े मुद्दे जैसे राज्य के कॉलेजों में संसाधन विकसित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, स्टार्टअप को बढ़ावा देने व खिलाड़ियों व प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जिलो में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के सुझाव दिये गये। साथ ही राज्य में महिला सुरक्षा के लिए सख़्त कदम उठाने, पेपरलीक करने वालों पर कठोर कार्रवाई व परीक्षा तंत्र में सुधार हेतु न्याय पदयात्रा की माँगो का स्मरण करवाया। इस दौरान उत्तर पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री @iAshwani_Sharma एवं प्रांत पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
#ABVPRaj
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे।
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री राम नवमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
#रामनवमी#ramnavami
केंद्रीय प्रवास के अंतर्गत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की कर्मभूमि, मेवाड़ की पावन धरा उदयपुर आगमन पर राष्ट्रीय महामंत्री @DrVirendraSS का उदयपुर विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की राष्ट्रविरोधी मानसिकता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
ABVP राजस्थान इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करता है।
#NSUI#Jodhpur
03/03
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जो��पुर में महापुरुषों से जुड़े कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए गए चित्रों व प्रदर्शनी के साथ की गई तोड़फोड़ अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। यह कृत्य NSUI की संकीर्ण, अराजक और राष्ट्रविरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
01/03
भारत के महापुरुषों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्���म के चित्रों को क्षतिग्रस्त कर उनका अपमान करने वाले NSUI के गुंडों पर प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेते हुए कठोरतम कार्यवाही करनी चाहिए।
02/03
#भिवाड़ी के खुशखेड़ा-करौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में अग्निकांड में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
अभाविप ���ाजस्थान दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करती है।
सत सृष्टि तांडव रचयिता नटराज राज नमो नमः ।
हे आद्य गुरु शंकर पिता नटराज राज नमो नमः ॥
देवाधिदेव महादेव की उपासना को समर्पित पावन पर्व #महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हर हर महादेव।
#Mahashivratri
दीप थे, जो स्वयं जलकर राष्ट्र का पथ रोशन कर गए,
वो स्वर थे, जो मौन होकर भी वंदे मातरम् कह गए।
धरा आज अश्रुपूरित है, आकाश भी मौन खड़ा है,
क्योंकि भारत माता के वीर सपूत अमर हुए हैं।
#पुलवामा आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए, भारत माता के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि।
आज से प्रारंभ हो रही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अभाविप राजस्थान आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
#BestOfLuck#BoardExam2026#RBSC
अभाविप जयपुर प्रांत के आगामी छात्रावास सर्वेक्षण अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला HRDC, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में आयोजित हुई। इस दौरान उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री अश्वनी शर्मा, प्रांत अध्यक्ष डॉ जिनेश जैन, प्रांत मंत्री श्री शुभेन्द्र निर्वाण व
01/02
प्रेस विज्ञप्ति -
https://t.co/WqVIcbQxcX…
यूजीसी के ‘उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु विनियम, 2026’ का उद्देश्य सराहनीय, परंतु विनियमों में स्पष्टता और संतुलन आवश्यक : अभाविप
#ABVP#UGC
77 वें #गणतंत्र_दिवस के सुअवसर पर अभाविप चितौड़ प्रांत के उदयपुर विभाग कार्यालय नचिकेता भवन, उदयपुर में प्रान्त अध्यक्ष डॉ. पारस टाक द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री श्री पुष्पेन्द्र सिंह सहित ���्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Republic_day
77 वें #गणतंत्र_दिवस के पावन अवसर पर सीमावर्ती जैसलमेर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सम में अभाविप राष्ट्रीय मंत्री श्री हर्षित ननोमा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।
इस अवसर पर जोधपुर प्रांत के प���रांत मंत्री श्री दशरथ गर्ग उपस्थित रहे।
#Republic_day
77 वें #गणतंत्र_दिवस के सुअवसर पर अभाविप जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष डॉ ज्ञान सिंह शेखावत द्वारा माधव भवन, प्रांत कार्यालय, जोधपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
इस अवसर पर जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ हीराराम एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#Republic_day
77वें #गणतंत्र_दिवस के पावन अवसर पर प्रांत कार्यालय, जयपुर में प्रांत अध्यक्ष ड�� जिनैश जैन एवं प्रांत संगठन मंत्री श्री पूरण सिंह शाहपुरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
यह गौरवपूर्ण क्षण हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सशक्त करता है।
जय हिंद!
गणतंत्र दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, हम सब संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करते हुए एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#गणतंत्र_दिवस
सशक्त लोकतंत्र की पहचान - जागरूक मतदाता 🇮🇳
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं!
आइए राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर संकल्प लें कि हम अपने मताधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करेंगे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
#NationalVotersDay
प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों से सुसज्जित हमारी महान विरासत को समर्पित ‘राष्ट्रीय पर्यटन दिवस’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, अपनी सांस्कृतिक समृद्धि को जानें, सहेजें और आगे बढ़ाएँ।
#NationalTourismDay