एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) श्री जयदीप प्रसाद ने बताया कि स्नेह और सुरक्षा का अद्वितीय पर्व रक्षाबंधन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति से और भी आनंद दायक हो गया।उज्जैन के अवंतिका यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव में पुष्पवर्षा और कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री जी ने नारी शक्ति का सम्मान किया। मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से प्रदेशभर में पुलिस बल ने इस पर्व में सहभागिता कर स्नेह, सुरक्षा और समर्पण की भावना को और भी सशक्त किया है।
#MPPolice #RakshaBandhan #RakhiCelebration #RakshaSutra #HappyRakshaBandhan #Rakhi2024
#रक्षाबंधन
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री जयदीप प्रसाद ने बताया कि 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मध्यप्रदेश पुलिस के लिए ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित परेड में पुलिस बैंड दल भी शामिल रहा । मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से सभी जिलों में पुलिस बैंड दल की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ।
#MPPolice #PoliceBand #IndependanceDay2024