अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि निर्वाचन आयोग ने SIR के नाम पर देश को धोखा दिया है। SIR में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम कटने का एक प्रमुख कारण 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करना था।
हमारे नेता श्री राहुल गांधी की तरफ़ से आयोग की बेईमानी उजागर करने के बाद आयोग लीपापोती करने की कोशिश कर रहा है। अब आयोग ने विशेष अभियान में यह बंदिश हटा ली है।
इससे स्पष्ट है कि यह बंदिश जानबूझकर सत्ताधारी दल को फायदा पहुंचाने के लिए मतदाताओं के नाम काटने के लिए लगाई गई थी।
इसके अलावा रोजगार और अन्य कारणों से देश के अलग-अलग स्थानों को पलायन करने वालों, जिनमें बड़ी संख्या में वंचित समुदाय के लोग थे, उन्हें भी SIR से परेशानी हुई।
इसका बहुत बड़ा कष्ट हमारी बहनों को झेलना पड़ा जो विवाह के बाद अपने ससुराल आ गयीं।
मैं प्रदेश और छिंदवाड़ा के नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वाएँ।
इसके साथ यह भी स्पष्ट करना चाहता हूँ कि जब तक चुनाव आयोग दिल्ली के अपने कंप्यूटर से मनमाने तरीक़े से नाम जोड़ता और घटाता रहेगा तब तक वोटर लिस्ट पूर्ण पारदर्शी नहीं बनेगी।
इसी तरह फॉर्म 7 का दुरुपयोग कर जिस बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे गए हैं, वह भी घोर अपराध है।
अपनी एकाध गलती मानकर आयोग के कर्ताधर्ता अपने गुनाहों से बच नहीं सकते। जब तक देश के एक-एक मतदाता को उसका हक नहीं मिल जाता तब तक हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।
@RahulGandhi@INCIndia
मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री जी, आखिर इतनी व्यस्तता किस बात की है?
तय समय में आंदोलनरत छात्रों और बेरोजगार युवाओं से दो शब्द बात करने तक का समय नहीं है, तो फिर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की चिंता कौन करेगा?
एक तरफ प्रदेश में शिक्षक पदों की कमी है, दूसरी तरफ हजारों योग्य युवा भर्ती का इंतजार करते-करते अपनी उम्र और उम्मीद दोनों गंवा रहे हैं। फिर भी सरकार की चुप्पी आखिर क्यों?
क्या युवाओं की आवाज सरकार के कानों तक नहीं पहुंच रही?
क्या आंदोलनरत छात्रों की मांगें सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखतीं?
क्या शिक्षक भर्ती सिर्फ चुनावी वादों तक सीमित रह गई है?
आखिर कब जागेगी सरकार?
कब होगी वर्ग 2 एवं 3 में पदवृद्धि?
कब होगी शिक्षक भर्ती?
कब बढ़ेंगे पद?
और कब सुधरेगी मध्यप्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था?
युवाओं को अब आश्वासन नहीं चाहिए।
उन्हें तारीख चाहिए, पद चाहिए और भर्ती चाहिए।
सरकार को याद रखना चाहिए—
ये युवा सवाल पूछ रहे हैं, और इन सवालों से हमेशा भागा नहीं जा सकता।
#मध्यप्रदेश #शिक्षकभर्ती #पदवृद्धि #बेरोजगार_युवा #शिक्षा_व्यवस्था #युवा_की_आवाज #MPTeacherRecruitment
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@jitupatwari@RahulGandhi@abhijeet_dipke@AshutoshRanka@narendramodi@NitinNabin@udaypratapmp@SauravDassss@rshuklabjp
मुख्यमंत्री को याद दिला दूं कि वर्ग-1 शिक्षक भर्ती 2023 में पद वृद्धि की मांग को लेकर लाड़ली बहनें भी अनशन पर हैं!
24 अगस्त से चल रहे अनिश्चितकालीन अनशन में शामिल अनशनकारियों से आज संवाद किया और उनका अनशन समाप्त करवाया!
लेकिन, जब तक मांगें अधूरी रहेंगीं,
धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा!
@DrMohanYadav51
मध्यप्रदेश शिक्षक वर्ग-1, 2023 के चयनित अभ्यर्थी पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। लगातार संघर्ष के चलते कई शिक्षकों की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती होने की खबर बेहद चिंताजनक है।
ऐसे संवेदनशील समय में शिक्षा मंत्री द्वारा संघर्षरत शिक्षकों के लिए कथित रूप से ‘साले’, ‘हरामी’ जैसे आपत्तिजनक एवं अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।
सरकार को शिक्षकों की आवाज़ सुननी चाहिए, उनकी मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए और उनके सम्मान के साथ व्यवहार करना चाहिए।
शिक्षकों का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं।
#मध्यप्रदेश #शिक्षकभर्ती2023 #चयनितशिक्षक #शिक्षकवर्ग1 #शिक्षकसम्मान
@RavidasShyamlal@GUEST__TEACHER
परीक्षा परिणाम आने के बाद विज्ञापित पदों की संख्या में नहीं किया जा सकता परिवर्तन
जुलाई 2027 तक रिक्तियों की गणना जारी, भर्तियों के लिए जल्द ही विज्ञापन
स्कूल शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों द्वारा पद वृद्धि की मांग पर बताई वस्तुस्थिति
RM : https://t.co/qMcWY0CawP
#SchoolMP
मध्य प्रदेश भोपाल में शिक्षक भर्ती 2023 वर्ग 1 के शिक्षकों के द्वारा अनशन पर बैठे शिक्षक आम आदमी पार्टी के शीश नेतृत्व मांग कर रहे हैं कि उनके अनशन में मदद की जाए और विपक्ष उनकी मांगों को मध्य प्रदेश सरकार तक पहुंचाई जाए @SanjayAzadSln@ArvindKejriwal@msisodia@AamAadmiParty
शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में अनशन कर रहे अभ्यर्थियों से वीडियो कॉल के माध्यम से चर्चा कर उनकी समस्याओं और मांगों को समझा।
कई दिनों से अनशन के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई अभ्यर्थियों की सुध लेने नहीं पहुंचा।
न्यायपूर्ण संघर्ष में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों को हर उचित मंच पर उठाएगी।
मुख्यमंत्री जी, थोड़ी सी संवेदनशीलता दिखाइए और युवाओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पद वृद्धि पर उचित निर्णय लीजिए।
@DrMohanYadav51@udaypratapmp@RahulGandhi@INCIndia@INCMP
#US12650
CM @DrMohanYadav51 जी आपने कई बार वर्ग 1 (2023) में पदवृद्धि का आश्वासन दिया था,लेकिन आपने पूरा नहीं किया
पिछले 7 दिन से बहन कीर्ति झा भूख हड़ताल पर बैठी है,लेकिन आपकी सरकार बात करने तक नहीं आयी
समय रहते आपने और आपकी सरकार ने पदवृद्धि कर दी होती,तो बहनों की ये दुर्दशा नहीं होती
चयनित शिक्षक आज भी नियुक्ति के इंतज़ार में हैं… 😔
वर्षों की मेहनत, उम्मीद और सपनों के बाद भी जब नौकरी हाथ न लगे, तो दर्द सिर्फ अभ्यर्थी ही समझ सकता है।
सरकार से बस इतनी उम्मीद है—इनकी आवाज़ सुनी जाए और जल्द न्याय मिले। 🙏✊
#MPVarg01PostIncrease2023#MPVarg1#शिक्षकभर्ती
धन्यवाद @drbrajeshrajput सर आपने DPI कमिश्नर का इंटरव्यू लिया
लेकिन सर वर्ग 1(2023)की भर्ती 6 साल बाद आई ,5052 फ्रेश पद में से 3198 को नियुक्ति मिली
CAG की रिपोर्ट में हजारों पद खाली,SC ने स्वयं संज्ञान लिया MP की खराब शिक्षा व्यवस्था पर.
हमारा पक्ष भी सुना जाए ब्रजेश सर।