जिला नूंह में संचालित सभी बूचड़खानों की गतिविधियों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए एक विशेष समिति गठित किए जाने की मांग की गई है। जनहित, पर्यावरण संरक्षण तथा आम नागरिकों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इस संबंध में मैंने हरियाणा विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के माननीय अध्यक्ष महोदय श्री राम कुमार कश्यप जी के माध्यम से हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष श्री विनय प्रताप, आईएएस को लिखित शिकायत पत्र सौंप दिया है जिस पर संज्ञान लिया गया है ।
मेरा स्पष्ट मानना है कि यदि कोई भी बूचड़खाना पर्यावरणीय नियमों, प्रदूषण नियंत्रण मानकों अथवा अन्य वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। जनता के स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और कानून के शासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
@cmohry
नूंह में जिला कार्यकारिणी एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बैठक आयोजित हुई। कांग्रेस प्रभारी श्री संजय दत्त जी की अध्यक्षता एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र जी के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत पर विस्तृत चर्चा हुई।
@SanjaySDutt
“भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा की बात करने वाली BJP सरकार आख़िर क्यों करती हैं कई बार पब्लिक हेल्थ के चार्जशीटेड SDO का बचाव ”
“आगामी विधानसभा सत्र में उठाया जाएगा फ़िरोज़पुर झिरका मैं हुए STP पब्लिक हैल्थ मैं 6 करोड़ का SDO द्वारा किया गया भ्रष्टाचार मामला।
@cmohry
आज अपने पैतृक गाँव भादस के GSSS का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षक बिना अनुमति अनुपस्थित मिले, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर बेहद चिंताजनक पाया गया तथा उपस्थिति रजिस्टर में भी गंभीर अनियमितताओं मिली ।
#Education#Haryana#Bhadas#Nuh@cmohry
आज उमरा गाँव की चांद पट्टी में रेनीवेल पेयजल सप्लाई लाइन कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर विभाग का कोई जेई, एसडीओ या ठेकेदार मौजूद नहीं था, जो गंभीर लापरवाही है। स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है, और निगरानी जारी रहेगी।
@cmohry
आज बड़कली स्थित ड्रीम ऑन क्रिकेट अकादमी में आयोजित क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस के साथ मैच का शुभारंभ कराया। युवा खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
आज मेरे गाँव भादस स्थित गुरुकुल में आचार्य श्री हरिनिवास जी से आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने गुरुकुल के विकास एवं आवश्यक कार्यों से संबंधित एक मांग-पत्र सौंपा।
मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि मांग-पत्र में सभी आवश्यक कार्यों को यथाशीघ्र पूरा किया जाएगा।
@cmohry@NayabSainiBJP@ArtiSinghRao@healthminmp
मान्यवर मेरी लड़की का जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ था उसका जन्म प्रमाण पत्र मैने मार्च 26 में बनवाया था जिसमें पिन कोड मेंशन नहीं किया जिसकी वजह से अब आधार कार्ड नहीं बन रहा। अब उसमें कमेठी करेक्शन करने से मना कर रही हैं।
में हरियाणा सरकार से मांग करता हूँ कि जालालपुर, मंडीखेड़ा, सटकपुरी एवं घाटा शमशाबाद के आसपास संचालित सभी बूचड़खानों की तत्काल उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
@cmohry
आज नूह में प्रेस वार्ता कि व महिला आरक्षण बिल पास न होना सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है। आधी आबादी को हक देने की बात तो होती है, लेकिन फैसलों में भागीदारी देने से बचा जा रहा है।
डिलिमिटेशन पर भी सरकार की चुप्पी और अस्पष्टता लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है।
@INCHaryana
आज गांव रेहना (नूह) में नजाकत सरपंच की बहन की शादी के शुभ अवसर पर माननीय सांसद @DeependerSHooda जी के साथ बारात की विदाई रस्म में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
“वोट चोर” गद्दी छोड़ माहारैली में रामलीला मैदान दिल्ली में अयोजित विधानसभा फ़िरोज़पुरझ झिरका से हज़ारो कर्मठ साथियो का पहुँचने पर आप सभी का दिल की गहराइयों सें बहुत बहुत धन्यवाद !
@INCIndia@INCHaryana
आज कांग्रेस पार्टी द्वारा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोर, गद्दी छोड़' महारैली की तैयारियों को लेकर हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी श्री बी.क. हरिप्रशाद जी ने हरियाणा के मुख्यालय इंदिरा भवन में हरियाणा कांग्रेस के वरीष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
@DependerHooda
आज मेवात के पाँच बार के विधायक चौधरी मोहम्मद इलयास, पूर्व मंत्री से एम्स दिल्ली अस्पताल में मुलाक़ात की और उनका हाल-चाल जाना और माशा अल्लाह तबीयत काफ़ी अच्छी है, आप सभी हज़रात से भी चौधरी साहब के लिए दुआ की दरखास्त है कि अल्लाह ताला जल्द से जल्द शिफ़ा अता फ़रमाये।
आज फिरोजपुर झिरका शहर में अपने शहर की सम्मानित जनता से आत्मीय मुलाक़ात कर दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी! इस अवसर पर सभी के साथ मिलकर दीपावली के पावन पर्व की खुशियों और उत्साह को साझा किया किया! इस शुभ अवसर पर मैं यह कामना करता हूँ कि दीपों का यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली, सुख- समृद्धि, प्रेम और भाईचारे का उजाला फैलता रहें है! इस दौरान आप सभी के द्वारा भी दी गई दीपावली की शुभकामनाओं के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं!
# Happy Diwali
भारत के मिसाइल, परमाणु एवं रक्षा कार्यक्रमों को नई ऊंचाई देने वाले मशहूर वैज्ञानिक, एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें खिराज अक़ीदत।
#APJAbdulKalam
" हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ "
आज हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र जी (पूर्व मंत्री ) से मुलाक़ात कर उन्हें हरियाणा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी।
राव साहब का साफ़-सुथरा व्यक्तित्व, लम्बा राजनीतिक अनुभव और जनता से गहरा जुड़ाव निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।
हमें पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हरियाणा कांग्रेस और अधिक सशक्त होकर जनता की आवाज़ बुलंद करेगी!
@RaoNarenderS
कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
@BhupinderShooda@RaoNarender_S