.खंडवा @PoliceKhandwa के सराहनीय कार्यों के बावजूद कुछ संगठनों का लगातार @KhandwaSp दफ्तर में प्रदर्शन करना और आज सिहाड़ा रोड जाम करना, प्रशासन की छवि और कानून के डर को कमजोर करता है।
आमजन का सवाल है: क्या इन भीड़तंत्र फैलाने वालों पर वैधानिक कार्रवाई होगी?
AIMIM मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण बैठक
📢 तमाम AIMIM परिवार के ज़िम्मेदारान, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थकों से ख़ास गुज़ारिश है कि 14 जून 2026 को आयोजित महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
यह बैठक संगठन को मज़बूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा प्रदेश भर में पार्टी के विस्तार को लेकर आयोजित की जा रही है। आपकी मौजूदगी ही संगठन की असली ताक़त है।
📅 दिनांक: 14 जून 2026 (रविवार)
🕐 समय: दोपहर 1:00 बजे से
📍 स्थान: मेज़बान शादी हॉल, अहमदाबाद पैलेस रोड, कोहेफिज़ा, भोपाल
आइए, मिलकर AIMIM को मध्य प्रदेश में और अधिक मज़बूत बनाएं।
"आपकी उपस्थिति अनिवार्य है"
AIMIM मध्य प्रदेश
संपर्क: 7974922283
“धार एसपी साहब को यह समझना चाहिए कि कमाल मौला मस्जिद और भोजशाला मामले में अपनी बात रखना हमारा संवैधानिक और मौलिक अधिकार है।
भारत का संविधान हमें बोलने, सोचने और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाने की आज़ादी देता है।
वर्दी में रहकर संविधान की भाषा बोलिए, किसी दबाव या विचारधारा की नहीं।
हम कानून और लोकतंत्र के दायरे में रहकर अपने हक़ की आवाज़ उठाते रहेंगे।
Mohsin Ali Khan
President, M.P. AIMIM
भोपाल की ऐतिहासिक Eidgah Masjid Bhopal की पार्किंग में वक्फ बोर्ड द्वारा टेंडर निकालकर Bharti Airtel को मोबाइल टावर लगाने के लिए शुरू किए गए काम का आज एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने मौके पर पहुँचकर कड़ा विरोध किया और काम को रुकवा दिया।
मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने पूरी कोशिश की कि काम चलता रहे, लेकिन मोहसिन अली खान अपने रुख पर अड़े रहे। उन्होंने साफ कहा कि जब तक जेसीबी मशीन मौके से बाहर नहीं की जाती और काम पूरी तरह बंद नहीं होता, तब तक वे अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे।
मोहसिन अली खान के सख्त रुख के बाद खुदाई कर रही जेसीबी मशीन को मौके से बाहर किया गया और काम को रोक दिया गया।
इस मौके पर मोहसिन अली खान ने कहा:
“वक्फ के मदरशों, मसाजिद, खानकाह और कब्रिस्तानों की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने दी जाएगी। यह हमारी अमानत है और इसकी हिफाज़त के लिए हर कीमत चुकानी पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे।”
मोहसिन अली खान
प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM
भोपाल की ऐतिहासिक Eidgah Masjid Bhopal की पार्किंग में वक्फ बोर्ड द्वारा टेंडर निकालकर Bharti Airtel को टावर लगाने की अनुमति देना बेहद गलत फैसला है।
ईदगाह की जमीन अवाम की अमानत है, इसे कारोबारियों के हवाले नहीं किया जा सकता।
मैं इस फैसले का कड़ा विरोध करता हूँ और प्रशासन से तत्काल काम रुकवाने की मांग करता हूँ।
मैं अभी ईदगाह पहुँच रहा हूँ और इस काम को रुकवाऊँगा।
मोहसिन अली खान
प्रदेश अध्यक्ष, AIMIM
भोपाल
Touqeer Nizami has recently made a statement in which he said that “the condition of Muslims is poor, therefore Muslims should purchase only from Muslims.” This statement is highly irresponsible, provocative, and divisive.
Such a statement is not only against the ideology and principles of the party, but it is also clearly against the spirit of the Constitution of India and promotes discrimination and economic boycott on the basis of religion.
AIMIM is a party committed to constitutional values, equality, social justice, and communal harmony, and it does not support any form of divisive or discriminatory thinking.
Taking serious note of this act of indiscipline and violation of party principles, strict action has been taken, and Touqeer Nizami is hereby expelled from the primary membership of the party with immediate effect.
The party makes it clear that any kind of Anti-Constitutional conduct or statements will not be tolerated in the future, and strict action will be taken against anyone involved, irrespective of their position.
Mohsin Ali Khan
State President, AIMIM Madhya Pradesh
@asadowaisi@akbarowaisii@aimim_national
सिवनी ज़िले में एआईएमआईएम के पार्टी वर्कर ओसामा अंसारी को केवल इसलिए जेल भेज दिया गया क्योंकि उन्होंने एक वीडियो बनाकर सड़क पर पड़ी मरी हुई गाय को कुत्तों द्वारा नोचते हुए दिखाया और सवाल किया कि जब ऐसी घटनाएँ होती हैं तो गोरक्षक संगठन, नगर निगम और सरकार कहाँ चली जाती है।
मैं Mohan Yadav सरकार से सवाल करता हूँ—क्या मध्य प्रदेश में कानून सरकार का चलेगा या फिर कुछ फ़िरकापरस्त ताकतों का?
जैसा कि शायर ने कहा है—
“हमीं को कातिल कहेगी दुनिया, हमारा ही क़त्लेआम होगा,
हमीं कुएँ खोदते फिरेंगे, हमीं पर पानी हराम होगा।
अगर यही सिलसिला चलता रहा,
तो न इस मुल्क में कोई A. P. J. Abdul Kalam होगा,
न कोई Abdul Hamid होगा।”
एआईएमआईएम पार्टी मांग करती है कि ओसामा अंसारी की जल्द से जल्द रिहाई हो। एआईएमआईएम पार्टी ओसामा अंसारी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ी है और उनके लिए इंसाफ की मांग करती है।
.
.
.
.
#bjpgovernment #mohanyadav #india #speakstruth #aimim
आज AIMIM के एक प्रतिनिधिमंडल ने सिहोरा, जबलपुर में 49 मुस्लिमों की गिरफ्तारी के मामले को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया और न्याय की मांग की।
हम यह भी मांग करते हैं कि मुस्लिमों की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
सिहोरा, जबलपुर (म.प्र.) में रामज़ान की त़रावीह के दौरान हुए विवाद के बाद 49 मुस्लिम नागरिक जेल भेजे गए। कांग्रेस के कथित “सेक्युलर नेता” अभी तक चुप हैं। न्याय और सामाजिक सद्भाव के लिए उनकी स्पष्ट प्रतिक्रिया अपेक्षित है। #SihoraMP#WhereIsCongress#न्यायकेलिए
महाशिवरात्रि जैसे अवसर पर साम्प्रदायिक वक्तव्य देकर सामाजिक सौहार्द को भंग करने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है,बुरहानपुर की शांति, सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था सर्वोपरि है। शासन एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि दोषियों के विरुद्ध विधि के अनुसार त्वरित तथा कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
मध्यप्रदेश अध्यक्ष @imohsinalikhan साहब के आदेशानुसार खंडवा जिला अध्यक्ष @AimimMosin0313 साहब के अध्यक्षता मे मीटिंग रखी गईं आने वाले कुछ दिनों मे मेंबरशिप अभियान चलाया जायेगा खंडवा मे एक प्रोग्राम रखा जायेगा जिसमे प्रदेश अध्यक्ष साहब जल्द खंडवा आयेंगे जिसकी रूप रेखा बनाई गईं!
महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव 2025 में जीत हासिल करने वाले तमाम उम्मीदवारों को मुबारकबाद।
महाराष्ट्र नगर परिषद चुनाव 2025 में AIMIM ने 83 सीटों पर जीत दर्ज कर और एक मेयर पद हासिल कर यह साबित कर दिया कि जनता विकास, न्याय और मज़बूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। यह जीत जमीनी संघर्ष, ईमानदार राजनीति और दबे-कुचले तबकों की आवाज़ की जीत है।
आज दिनांक 21/12/25 को @aimimkhandwa जिला अध्यक्ष @AimimMosin0313 भोपाल मे आयोजित कार्यक्रम 28/12/25 महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में जाने की रूप रेखा बनाई गईं! जिसमे जिला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे
@ahmed_azhan@imVahidMansuri
Aimim khandwa 02/12/25
आज जनाब @imohsinalikhan साहब खंडवा तसरीफ लाये थे
जिनका खंडवा टीम की और से जोरदार सुवागत किया गया।
उन्होंने Aimim पार्टी के सभी जाबाज सिपाहियों से मुलाक़ात की और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए दिशा निर्देश दिए।
मुलाक़ात मे Aimim खंडवा की पूरी टीम मौजूद रही।