@subash830@PPawanPareeavk1 Election se highcourt steno exam kya postponed ho sakta hai kya? kyuki exam bhi 28 oct se start ho rahe hai. Any news regarding steno exam?....
आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में स्टेनोग्राफर भर्ती के परीक्षार्थियों की मांग को लेकर युवाओं के साथ बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज जी से मुलाकात की।
तीसरी पारी में डिक्टेशन की आवाज साफ नहीं आने से परीक्षार्थियों ने परीक्षा सेंटर पर हंगामा किया जिसके चलते आधे परीक्षार्थियों की पुनः परीक्षा ली और आधे परीक्षार्थियों की नहीं ली गई, जिसके कारण परीक्षार्थियों ने परीक्षा सेंटर पर धरना-प्रदर्शन भी किया था।
आज इनकी न्यायोचित मांग को लेकर बोर्ड अध्यक्ष से बात की और सरकार स्तर पर इनकी मांग रखकर अतिशीघ्र न्याय दिलाने का प्रयास कर रहा हूं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड भर्ती परीक्षा के 19 मार्च 2025 को स्टेनोग्राफर पेपर में थर्ड पारी के अभ्यर्थियों को डिक्टेशन की आवाज अस्पष्ट आने की समस्या का सामना करना पड़ा।
ARYA कॉलेज के एक ब्लॉक की परीक्षा दुबारा ली जा रही है जबकि अन्य दो ब्लॉकों की नहीं जो छात्रशक्ति के भविष्य के साथ धोखा है।
क्योंकि RSSB के अध्यक्ष श्री आलोकराज जी की मौजूदगी के बावजूद छात्रशक्ति को इस अन्याय के विरुद्ध धरना देना पड़ रहा है।
प्रदेश सरकार से मेरा आग्रह है कि इन अभ्यर्थियों की समस्या पर तत्काल प्रभाव से ध्यान देकर जांच करवाई जाए और इनके साथ न्याय किया जाए।
@RajCMO@BhajanlalBjp@alokrajRSSB@rssb_rajasthan
#NirmalChoudhary
आज राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2024 का स्किल टेस्ट तीन शिफ्टों में हुआ। तीसरी शिफ्ट (शाम 3 बजे से 6 बजे) के दौरान एक ब्लॉक में डिक्टेशन की आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई दी, जिसके कारण बोर्ड द्वारा केवल उस ब्लॉक की परीक्षा को दोबारा कराने का निर्णय लिया।
लेकिन शेष दो ब्लॉकों के अभ्यर्थियों को भी एक समान परिस्थितियों में परीक्षा देनी पड़ी, जबकि उनकी पुनर्परीक्षा नहीं कराई जा रही है, जिसके कारण नाराज अभ्यर्थी आर्य कॉलेज के सामने गेट पर धरना देकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।
मेरा सरकार और चयन बोर्ड से निवेदन है की अभ्यार्थीयों की समस्याओं को सुन कर उनकी निष्पक्षता से जाँच करवा कर शेष दोनों ब्लॉकों की स्किल परीक्षा भी दोबारा कराएँ, ताकि सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके।
मेरी मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अपील है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेवे -
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2024 का स्किल टेस्ट आज तीन शिफ्टों में हुआ,तीसरी शिफ्ट (शाम 3 बजे से 6 बजे) के दौरान एक ब्लॉक में डिक्टेशन की आवाज स्पष्ट नहीं सुनाई दी, जिसके कारण बोर्ड ने केवल उस ब्लॉक की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया | हालांकि, शेष दो ब्लॉकों के अभ्यर्थियों को भी समान परिस्थितियों में परीक्षा देनी पड़ी, लेकिन उनकी परीक्षा पुन: नहीं करवाई जा रही है जिससे उनके साथ अन्याय हो रहा है, जिसके कारण छात्र आंदोलित है |
चयन बोर्ड निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शेष दोनों ब्लॉकों की स्किल परीक्षा भी दोबारा कराएँ, ताकि सभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके |
@RajCMO
RSSB की स्टेनोग्राफर भर्ती 2024 की आज 3 पारियों में परीक्षा हुई।
3rd पारी में जो डिक्टेशन बोला गया उसकी Voice सही नहीं आयी इसलिए स्टूडेंट्स ने परीक्षा सेंटर पर धरना देना शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ अभ्यर्थी को अंदर करके पुनः परीक्षा ले रहे हैं,कुछ को बिना मापदंड के बाहर कर दिया। @alokrajRSSB आप इस पर संज्ञान लेकर उचित समाधान करें।
@RajCMO@BhajanlalBjp
स्टेनोग्राफर भर्ती में डिक्टेशन की आवाज ही साफ नहीं आई.
वाह री व्यवस्था! जो भविष्य में दूसरों की आवाजें लिखेंगे, उनकी खुद की परीक्षा ही मूक बना दी गई. अब कुछ को अंदर, कुछ को बाहर… नियम वही, बस 'भर्ती घोटाले' की स्क्रिप्ट हर बार नई.
@KHETARAM1001 Kheta bhai meri sister nai reet 2022 mai MBC DIVORCE category se form fill Kiya tha or reet 2022 mai uske 94 marks the above 60% but 2024 mai uski marriage ho gyi hai to kya meri sister ko again reet 2024 ka form fill Krna hoga kyuki reet 2022 mai divorce category se form fill
बड़े-बड़े गुंडे और हिस्ट्रीशीटर राजस्थान पुलिस के सामने रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं पिछले दिनों उदयपुर में बैंकॉक की लड़की को गोली मारने वाला स्वरूपगंज का हिस्ट्रीशीटर राहुल गुर्जर को थाने ले जाते टाइम सुखेर CI हिमांशु सिंह राजावत के पैरों में पड़कर गिड़गिड़ाते देखा गया। मान गए गुरु
#RajasthanPolice #Jaipur #rajawat
कसुमल रंग की पगड़ी, हाथ मे छड़ी वाली अजीम शख्सियत
लेखक : सुरेश गुर्जर, कोटा ( कर्नल साहब के पुराने साथी )
वो शख़्स थे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला।
उनकी धज ऐसी थी, की मुस्कुरा देते तो देहात की पगडंडिया दिखाई देती थी और रंग में आ जाते तो शेक्सपियर, कार्ल मार्क्स, नेपोलियन बोनापार्ट , अब्राहम लिंकन और रूस की क्रांति के किस्से बेबाक अंग्रेजी में धारा प्रवाह से फूट पड़ते थे।
पकी हुई उम्र और तेज से तमतमाते व्यक्तित्व वाले कर्नल बैंसला साहब को समाज के नेतृत्व ने तब दस्तक दी जब उन्होंने सितंबर 2006 मे हिण्डोन मे आंदोलन करके गुर्जर आरक्षण आंदोलन की नींव रखी।
हमने 2008 में देखा, की हाथों में माइक लिए अपनी कौम को जागता हुआ वह शख्स बयाना के किले और खानवा के युद्ध का हवाला देते हुए, इतिहास के मुड़े हुए पन्नों को सीधा करते हुए, सामने बैठे जन समुद्र को बरसों की नींद से जगा रहा था।
हमने वह वक्त भी देखा है, जब कोटा रेलवे स्टेशन से रेल में चढ़ते वक्त कर्नल साहब की बैंत रेल की पटरी पर गिर गई और उनकी बैंत को निकालने के लिए ट्रेन को रोका गया। तो अगले दिन अखबारों की सुर्खियां बनी, " कोटा स्टेशन पर कर्नल बैंसला की बैंत के लिए रुकी ट्रेन "
क्या रूप था उनका, आवाज में क्या लरज थी उनकी, कितनी गहरी पीड़ाए उनके मन में, कि जब एक प्रधान संपादक उनसे मिलने आए वार्ता के लिए और कर्नल साहब को कहा कि आप यह आरक्षण क्यों माँग रहे हैं , आप का तो पुश्तैनी दूध का काम है , आप दूध का काम क्यों नहीं करते? कोई बडी डेरी लगवा लीजिए ।
तो कर्नल साहब ने गरज कर कहा “अब मेरे बच्चे दूध का काम नहीं करेंगे, मेरे बेटे और बेटियां डॉक्टर बनेंगे , इंजीनियर बनेंगे , सचिवालय की कुर्सियों पर बैठेंगे। आप हमसे दूध का काम कब तक करवाओगे? आप लोग क्यों नहीं करते हो दूध का काम ? लोकतंत्र में हम अपनी हिस्सेदारी लेकर रहेंगे। “
स्मृति और बुद्धि की तीक्ष्णता ऐसी की पुरानीसे पुरानी घटनाएं व बहुत पुराने साथी , उन्हें चुटकी में याद आ जाते थे।
एक बार हम कोटा से झालावाड़ एक मीटिंग के लिए जा रहे थे। तो कर्नल साहब से मिलने सर्किट हाउस में उनके साथ फौज में सैनिक रहे श्री राम सिंह भडाना जी आए। राम सिंह जी चुपचाप एक सोफे पर बैठे गये। कर्नल साहब और लोगों से मिल रहे थे / बात कर रहे थे। जब उन पर नजर पड़ी , कर्नल साहब तुरंत बोले "राम सिंह "!
राम सिंह जी बढ़ाना 30 से 40 साल बाद कर्नल साहब से मिल रहे थे। कर्नल साहब ने उन्हें पहचानने में 40 सेकंड भी नहीं लगाये। यह बुद्धि और स्मृति का तेज था कर्नल साहब मे।
मुझे याद आ रहा है कि 2009 राजस्थान विधानसभा के चुनावों से पहले, झालावाड़ जिले की सामाजिक महापंचायत हुई। पूरी रात भर कोटा झालावाड़ रोड पर रेलमपेल सी स्थिति रही। बड़ी और साधारण गाड़ियां पूरी रात इस रोड पर चली थी । उस दिन स्वाभाविक था मुझे पूरी रात जागना ,चूंकि आंदोलन से जुड़े देश भर के लोग आ रहे थे ।
हमारे साथी और हम कोटा झालावाड़ रोड पर सभी लोगों को बीच-बीच में रोकने खाने पीने की जरूरत पूरी करने के लिए जागे रहे । उस दिन कर्नल साहब ने मुझे फोन किया कि “मैं कर्नल बैंसला बोल रहा हूं ।मेरे साथ 50-60 लोग हैं । मैं अभी करोली से पूर्व विधायक स्व हंसराज जी गुर्जर की
मूर्ति अनावरण करते हुए कोटा आ रहा हूं ।हमारा इंतज़ाम रखना। कोटा रूक कर अल सुबह झालावाड़ चलेंगे “
बहुत प्रयास करने पर भी किसी होटल ने कमरा नहीं दिया - आंदोलन की महक हवा में जो थी। कोटा मे उनके रात्रि विश्राम के लिए जब कोई ठिया नहीं मिला, तो हमने झालावाड़ रोड आलनिया माताजी के मंदिर में कर्नल साहब के रात्रि विश्राम का निर्णय लिया।
क्योंकि सारा कार्यक्रम जल्दबाजी में हुआ था, ऐसे में कर्नल साहब को मंदिर पर थोड़ी देर छोड़कर, मैं बिस्तर की व्यवस्था करने निकल पड़ा।
थोड़ी देर बाद जब वापस लौटा तो देखा कि कर्नल साहब वही फर्श पर गहरी नींद में सो रहे हैं। आज भी सोचता हूं , कितना पवित्र ह्रदय होगा उनका, कितनी सरलता थी उनमें, जमीन से कितना जुड़ाव था उनका। बस फर्श पर लेटे और नींद आ गई।
सन 2013 मे सोशल मीडिया नहीं था, और वीडियो रिकॉर्डिंग कम होती थी। पर लोग कर्नल साहब को बहुत ध्यान से सुनते थे।
वो मंच पर पैरों को लटका कर सबसे पहले महिलाओं और बच्चों से मुखातिब होते थे , यह उनके नेतृत्व की ख़ासियत थी । ऐसा लगता की कर्नल साहब सभा में उपस्थित हर व्यक्ति से सीधा संवाद कर रहे हैं। एक खुली किताब की तरह अपने बात रख रहे हैं। कर्नल साहब सीधे कहते “ ईश्वर के आगे हाजिर नाजिर होते हुए गुर्जरों , मैं आपको अपनी बात कहने आया हूं”
ये वक्तव्य उनके शब्दों में शुमार होते थे।
ऐसे थे हमारे लीडर।