माननीया @KumariDiya जी बजट 2025-26 में PHED के 1050 संविदा तकनीकी पदों को बढ़ाकर 3000 करने की घोषणा हुई थी, लेकिन 5 माह बाद भी भर्ती विज्ञापन जारी नहीं हुआ। हजारों इंजीनियरिंग अभ्यर्थी इंतजार में हैं। सरकार से अनुरोध है कि 3000 पदों का विज्ञापन शीघ्र जारी करे।
@OnlineKanhaiya
आदरणीय @alokrajRSSB साहब से निवेदन है कि कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2026 का notification UDH JEn के लगभग 700 पदों की अभ्यर्थना प्राप्त होने बाद ही जारी किया जाऐ ताकि अधिक से अधिक पद शामिल हों सके और इंजीनियर युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके
मैडम @KumariDiya जी की घोषणा को एक अरसा हो चला है @OnlineKanhaiya जी बेरोजगारी से अच्छा तो जितनी भर्ती पहले आ रही थी 1050 पदों पर वो ही आ जाने दीजिए अब तो गर्मी भी खत्म हो चली है आखिर ये 3000 पदों पर भर्ती का जुमला कब पूरा होगा
@BhajanlalBjp@alokrajRSSB@AshokSaini_BJP
रोहित:-UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा जी मिलने के लिए आपको एक या दो दिन पहले बता दिया जाएगा जब सब तैयार रहना चाहे कोई भी जिले से हो तब तक आप अच्छे से पढते रहो जैसे मिलने का दिन fix होगा बता देगे आपको वैसे मैं खुद तो चाहता नहीं हूं कि गर्मी में परेशान किया जाऐ पर मजबूरी में बुलाना
UDH JEn भर्ती के लिए आज legal adviser माथुर साहब से मुलाकात हुई साहब ने बताया कि उनकी तरफ से उन्होंने नियम बनाकर विभाग को भेज दिये हैं @officialkharra साहब से निवेदन है कि जल्दी ही कनिष्ठ अभियंता भर्ती के नियम संशोधित प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करे
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 पुनः परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण संख्या - 03/2026 में एक बेईमानी से चयनित JEN जो अब पदोन्नत होकर PWD में AEN बन चुका है, उसने पूरी @Sog_Rajasthan को विटामिन - M की ताकत पर नचा रखा है।
एक तरफ @Sog_Rajasthan में काबिल व सक्षम ऑफिसर्स की पूरी टीम है , विशाल बंसल (ADG), @AjayLamba_IPS (IG) व परिस देशमुख (DIG) उसके बावजूद भी बेईमानों की Over Confidence व Vit-M के बलबूते पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण विंग को चुनौती देना बेहद चिंताजनक है।
हमारा @RajGovOfficial से अनुरोध है कि इस पेपर लीक के बेईमानों को बचाने में पर्दे के पीछे लगी ताकतों को सामने लाकर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए पेपर लीक से प्रभावित समस्त अभियांत्रिकी Community को न्याय दिलावें।
@BhajanlalBjp@RajCMO
बाबूलाल कटारा के हवाले से पत्र में लिखा- पहले ही SOG को इस बात के पुख्ता सबूत सौंप चुका है कि दीपक उप्रेती, शिव सिंह राठौड़ और संजय श्रोत्रिय ने आयोग में अपने-अपने कार्यकाल के दौरान OMR शीट और उत्तर पुस्तिकाओं में बड़े स्तर पर अंकों में फेरबदल कर योग्य अभ्यर्थियों के साथ गंभीर धोखाधड़ी किया है।
बाबूलाल कटारा ने जब मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सामने लिए थे तीन RPSC सदस्यों के नाम...मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर की थी जांच की मांग
UDH में JEn के 95% पद खाली होना चिंताजनक है! विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए @alokrajRSSB द्वारा JEN भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना अत्यंत आवश्यक है।
माननीय मंत्री श्री @Jhabar_S_Kharra जी, कृपया इस ओर ध्यान दें।
Special Thanks @MVRSharma2
राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 से जुड़े पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इस संदर्भ में माननीय सुप्रीम कोर्ट में दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज करते हुए एक बार फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला सुनाया है | आज सुप्रीम कोर्ट ने भी राजस्थान हाईकोर्ट के उस निर्णय पर मुहर लग गई है जिसमें हाईकोर्ट ने इस भर्ती को रद्द करने का निर्णय सुनाया | इस भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार के प्रमाणित हो जाने के बावजूद राजस्थान की सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखने के लिए पूरा प्रयास किया और इस पूरे मामले में राजस्थान सरकार का दोगला चेहरा भी सामने आया | राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने इस भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन किया था |
स्वायत्त शासन विभाग में नयी कनिष्ठ अभियंता भर्ती के लिए संबंधित अनुभाग में मिलकर वस्तुस्थिति जानी तो अनुभागाधिकारी ने बताया कि हम 6 माह से लंबित DPC वाली file से फ्री हो गये हैं। अब हमारा अगला प्रयास नयी भर्ती के सेवा नियम की file अभी भी अनुकम्पा नियुक्ति के संबंधित प्रावधान वाली टिप्पणी पर अटकी हुई है वो clear करने की रहेगी। एक बार दोनों विभाग की संयुक्त बैठक पहले हो चुकी है और दूसरी बैठक के लिए विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जैसे ही कार्मिक विभाग से समय मिल जाता है तो इस query को भी resolve कर देंगे।
हम आगामी सप्ताह में स्वायत्त शासन विभाग मंत्री @officialkharra जी से इस विषय में मिलकर अपना पक्ष रखेंगे और कोशिश रहेगी कि कार्मिक विभाग प्रमुख शासन सचिव महोदय से भी मिलकर नियम प्रक्रिया जल्दी पूर्ण करने के लिए निवेदन करेंगे।
@RajCMO
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा 2020 पुनः परीक्षा 2021 पेपर लीक जांच प्रक्रिया को पेपर लीक के मार्फत चयनित कुछ भ्रष्टाचारी JEns द्वारा धनबल के आधार पर manipulate किया गया है परन्तु यह प्रयास क्षणिक है । PWD , PHED व WRD जैसे महत्वपूर्ण अभियांत्रिकी विभाग भी चाह रहे कि यह एक Engineers कौम के नाम पर काला दाग है जो हर हाल में साफ होना ही चाहिए।
अभी हम सभी लोग मिलकर चयनित बेईमानों के नाम , पता सहित यथासंभव सबूत ( नहीं होंगे तो भी चलेंगे) उपलब्ध करवाते रहें।
याद रखें, झूठ 99 हो सकते हैं परन्तु अन्तिम 100 वां सत्य यही है कि 10-12 % छोड़कर शेष समस्त चयनित बेईमान है जिनकी उचित जगह सरकारी कुर्सी नहीं बल्कि जेल की सलाखों के पीछे हैं और उसके लिए आप सभी का एक एक प्रयास व गुप्त सूचना बेहद महत्वपूर्ण हैं।
हम सभी अभियांत्रिकी युवाओं का @RajGovOfficial से भी अनुरोध है कि जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले तत्वों व घी पीकर आंख बंद करने वाले जांच अधिकारियों को इससे बाहर कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करावें।
मेरा @Sog_Rajasthan , विवेक बंसल साहब @AjayLamba_IPS जी व परिस देशमुख जी से भी निवेदन हैं कि उक्त पेपर लीक के संदर्भ में दिनांक19/01/2026 को SOG थाना में दर्ज 03/2026 में बहुत कुछ manipulation कर जांच पर पर्दा डाला जा रहा है जिसको आप स्वयं व्यक्तिगत रुचि लेकर आगे बढ़ाएं ताकि बेईमानों को सलाखों के पीछे धकेला जा सके।
अक्सर मेरी अभियांत्रिकी जमात के कुछ बेईमानी से चयनित JEn साथियों द्वारा अक्सर कहा जा रहा है कि JEn भर्ती परीक्षा पेपर लीक से संबंधित कोई सबूत नहीं है तो @Sog_Rajasthan क्या ही बिगाड़ लेगी ? उनको अपनी आर्थिक ताकत पर भी पूरा भरोसा है कि वो किसी भी जांच को manipulate कर सकते हैं और यह उनके पिछले दिनों के कुछ अंदाज भी बता रहे हैं!
मेरा उन सभी के लिए स्पष्ट संदेश है कि आपकी गोबी खोदने के लिए सबूतों की भी कमी नहीं है और धरती ने अपना बीज गंवाया नहीं है तो अभी तक व्यवस्था में 4-5% ईमानदार लोग भी हैं। For eg:- अगर आर्थिक ताकत ही सब कुछ तय करती है तो @RPSC1 के सचिव राम निवास मेहता जी को अपने कर्तव्य पथ से डिगाकर बतायें तो ऐसे लोग @Sog_Rajasthan में भी है।
उम्मीद है कि अब JEn भर्ती की जांच भी रफ्तार पकड़ेगी।
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती पुनः परीक्षा 2021 पेपर लीक जांच की file आर्थिक व राजनीतिक के बोझ तले दब कर रिकॉर्ड रुम का हिस्सा बनने वाली हैं। मुख्य जांच अधिकारी विटामिन-M की dose में मुर्छित होकर बिना बिमारी अनिश्चितकालीन medical leave पर चले गये हैं।
अर्थात हमारी जांच एजेंसी @Sog_Rajasthan पूरी तरह मैनेज हो गयी है क्योंकि यह फर्जीवाड़ा बड़ी AA Class फर्मों के संरक्षण में हुआ था। हम अभियांत्रिकी युवाओं को @RajGovOfficial@BhajanlalBjp@RajCMO से यह उम्मीद कतई नहीं थी कि हमारे भविष्य के दुश्मनों के साथ इस स्तर पर व इतना सस्ता सौदा कर लिया जायेगा।
अगर @Sog_Rajasthan मानती है कि ऐसा नहीं हुआ है तो क्या उक्त पेपर लीक होने के पश्चात केवल कुलदीप भाकल , गणपत लाल व सुरेश कुमार तीनों ने ही पढ़ा है ? हमारी जानकारी के अनुसार तो इन्होंने 13, 24 व 28 लोगों के साथ बाड़े में पेपर पढ़ा था और उनमें से अधिकतर आज PWD व PHED में JEn से पदोन्नत होकर AEN बनकर बैठें हैं।
हम इस खेल को उजागर करने के लिए आगामी दिनों पिंक सिटी प्रेस क्लब में संविधान के चौथे स्तंभ पत्रकारिता की दुनियां से भी मुखातिब होंगे और उसके पश्चात आंदोलन को लेकर भी विस्तृत रणनीति बनाएंगे।
आपको OMR में नंबर बढ़ाकर चयन लेने वाला घोटाला याद है? सबसे बड़ा सवाल इस मुद्दे पर विपक्ष मौन क्यों है?
इन 38 लोगों की सूची जारी हुए अब लगभग तीन महीने से ज्यादा समय हो गया है। OMR घोटाले में शामिल 38 लोगों के खिलाफ अब तक क्या कोई कार्रवाई हुई है? इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। ऐसे में कुछ अहम सवाल खड़े होते हैं–
1.ये 38 लोग इस समय कहाँ हैं?
2.क्या ये अभी भी सरकारी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं?
3.अवैध तरीके से नौकरी हासिल करने के बाद इन्हें जो वेतन मिला, क्या उसकी वसूली की गई है?
4.क्या इनमें से किसी की गिरफ्तारी हुई है?
क्या इन्होंने पूछताछ के दौरान किसी और का नाम उजागर किया है?
5.इस पूरे मामले पर सरकार अपना पक्ष रखेगी या विपक्ष इस पर सवाल उठाएगा?
यह मामला केवल प्रशासनिक कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। ऐसे गंभीर विषय पर कोई भी पक्ष युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा होता दिखाई क्यों नहीं देता?
@MVRSharma2 के अनुसार
आगामी Rajasthan JEn संयुक्त सीधी भर्ती 2026 (Nov) अपडेट 👇
PHED – 243
PWD – 325
WRD – 257
DLB – 80 (वित्त स्वीकृति में)
Agri. Marketing – ~40–45
UDH – 600–700 (+100 अगर DPC)
Panchayati Raj – प्रक्रिया में
👉 अब तक की सबसे बड़ी JEn भर्ती बनने की संभावना!