परीक्षाओं में गड़बड़ी अब नई बात नहीं रही, ये लगभग हर बार देखने को मिलती है।
अब सवाल ये है कि centre पर checking और निगरानी आखिर हो कैसे रही है?
लेकिन शायद जिम्मेदार लोगों को पता है कि ना कोई बड़ा action होगा, ना centre blacklist होगा।
फिर आखिर में वही कहा जाएगा — “परीक्षा पूरी ईमानदारी और अच्छे तरीके से हुई।”
सबसे दुख की बात ये है कि मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भरोसा धीरे-धीरे टूटता जा रहा है।
#SSC_GD_SCAM
अभी तक परीक्षाओं में पेपर लीक, धांधली और अव्यवस्था से सिर्फ बेरोजगार युवा और छात्र ही परेशान थे पर अब युवाओं का भविष्य बनाने वाले शिक्षकों को भी शामिल कर लिया गया है एक शिक्षक इस देश में पढ़ाने के अलावा जनगणना, BLO ड्यूटी, S.I.R, टीकाकरण, चुनाव ड्यूटी और भी तमाम प्रकार के काम किया करते हैं पर सरकार और सिस्टम को शिक्षकों से इतना काम करवा कर अभी मजा नहीं आ रहा था तो अब शिक्षकों को उत्तर प्रदेश के एक जिले में आवारा पशुओं के लिए भूसा इकट्ठा करने के लिए भी आदेश जारी किया गया है इससे पहले खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती करने के लिए भी आदेश जारी किया गया था,
धन्य है हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था और इसे चलाने वाले नेता और मंत्री।
#uttarpradesh #teachers
@upprpb, UPSI 2025 की चयन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता के लिए अभ्यर्थियों के व्यक्तिगत प्राप्तांक (Score Card) सार्वजनिक करना अभ्यर्थियों की मांग हैं । उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है, लेकिन अभ्यर्थियों का स्कोर कार्ड जारी नहीं हुआ है जिससे बच्चों को ये ही नहीं पता कि उसका नॉर्मलाइजेशन कितना हुआ हुआ उसके कितने मार्क्स थे
सूचना के अभाव में लाखों युवाओं में अनिश्चितता बढ़ रही है। अतः बोर्ड से सविनय आग्रह है कि अंक तालिका उपलब्ध कराई जाए, जिससे प्रत्येक प्रतिभागी अपनी वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष अवलोकन कर सके। आशा है कि बोर्ड छात्र हितों के संरक्षण हेतु त्वरित संज्ञान लेगा।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@dgpup@myogioffice
छात्रों की एक ही मांग — UPSI Score Card और Normalisation Data जल्द जारी करे सरकार।
15 मई सुबह 9 बजे सभी छात्र Twitter पर एक साथ अपनी आवाज़ उठाएं और ये hashtags इस्तेमाल करें ✊
#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
आयोग का दायित्व केवल परीक्षा आयोजित करना ही नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों के मन में परीक्षा प्रक्रिया को लेकर पैदा हुई अविश्वसनीयता को दूर करना भी है। अगर Delhi Police Constable परीक्षा को लेकर लाखों बच्चों के मन में सवाल हैं और अभ्यर्थियों को किसी परीक्षा केंद्र या परिणाम पर संदेह है, तो आयोग का कर्तव्य है कि उन आशंकाओं को गंभीरता से संज्ञान में ले और पारदर्शी कार्रवाई के माध्यम से विश्वास बहाल करें।
जब मेहनती बच्चे सालों तैयारी करने के बाद यह महसूस करते हैं कि सिस्टम निष्पक्ष नहीं है, तो उनका मनोबल टूटता है। इसका सबसे प्रभावी और सरल समाधान यह है कि Delhi Police परीक्षा के टॉप स्कोरर्स की CCTV फुटेज की जांच कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चयन पूरी तरह जेनुइन और ईमानदार तरीके से हुआ है।
मांग किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि मेहनत और न्याय के पक्ष में है।
#Delhi_Police_Scam
@SSC_GOI@DoPTGoI
Delhi Police Constable भर्ती परीक्षा के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बीच असंतोष और सवाल खड़े हो रहे हैं। जब किसी परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों के 100 में से 100 अंक आने लगें, तो स्वाभाविक रूप से संदेह पैदा होता है। यहां तक कि यदि परीक्षा में सॉल्वर भी शामिल हों, तब भी पूर्ण अंक प्राप्त होने की संभावना बेहद कम मानी जाती है वो भी तब जब परीक्षा का स्तर भी ठीक हो
ऐसे मामलों में यह जरूरी हो जाता है कि आयोग स्थिति को हल्के में न ले।
आयोग का दायित्व केवल परीक्षा कराना ही नहीं, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर अभ्यर्थियों का भरोसा बनाए रखना भी है। यदि बच्चों के मन में अविश्वास पैदा हो गया, तो इसका सीधा असर उनकी मेहनत और भविष्य पर पड़ेगा। इसलिए मांग है कि इस पूरे मामले पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए और निष्पक्ष जांच बैठाई जाए, ताकि मेहनती अभ्यर्थियों का विश्वास बहाल हो सके।
#Delhi_Police_Scam
@SSC_GOI@DoPTGoI
Delhi Police Constable की हाल ही में आयोजित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में गहरी निराशा है। परीक्षा के बाद सामने आए कई सुबूत यह संकेत देते हैं कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक और अनियमितताएं हुई हैं। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय भी है।
एक अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करता है—सुबह जल्दी उठना, आर्थिक कठिनाइयों से जूझना, परिवार की उम्मीदें और मानसिक दबाव सहना। ऐसे में जब उसे यह पता चलता है कि मेहनत के बजाय गलत तरीकों से कुछ लोग आगे बढ़ रहे हैं, तो उसका मनोबल टूट जाता है और पूरे सिस्टम से भरोसा उठने लगता है।
यदि इन गड़बड़ियों पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो आयोग की विश्वसनीयता पर पर प्रश्न चिन्ह लगता हैं
आयोग इस विषय की गहनता से जांच कराए
#Delhi_Police_Scam
@SSC_GOI@DoPTGoI
📢 UP Police 2025 भर्ती – Age Relaxation जरूरी है!
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती को बार-बार टालने से हजारों युवा उम्र सीमा से बाहर हो रहे हैं।
👉 उम्र में छूट (Age Relaxation) अब सिर्फ मांग नहीं, ज़रूरत बन चुकी है।
#UPP_Age_Relaxation@upprpb@CMOfficeUP
UP पुलिस कांस्टेबल आयु में छूट की मांग मुद्दा:
बिहार कांस्टेबल में 18-25 वर्ष आयु है...
MP कांस्टेबल में 18-33 वर्ष आयु है...
हरियाणा कांस्टेबल में 18-25 वर्ष आयु है...
परंतु यूपी पुलिस में ही 22 वर्ष की आयु में युवा बूढ़ा मान लिया जाता है....
माननीय मुख्यमंत्री जी से करबद्ध निवेदन है कि कृपया अभ्यर्थियों की आयु में छूट प्रदान करें.... अभ्यर्थी बहुत हताश और निराश हैं....
#UPP_Age_Relaxation
@myogiadityanath@CMOfficeUP@UPGovt 🙏
माननीय मुख्यमंत्री जी के आश्वासन के बावजूद पुलिस भर्ती अधिसूचना में 3 वर्ष की आयु छूट का उल्लेख न होना गंभीर विषय है।
उम्र की सीमा से पीड़ित अभ्यर्थियों के लिए शासन को अधिसूचना जारी करके उम्र सीमा में छूट दें ।
एवं सरकार अविलंब संज्ञान लेकर लिखित आदेश जारी करे।
#UPP_Age_Relaxation
माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनता दरबार में कई बार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों को एज रिलैक्सेशन का आश्वासन दिया है।
लेकिन उत्तर प्रदेश की अधिसूचना में 3 वर्ष की आयु छूट का स्पष्ट उल्लेख नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।
सरकार इस विसंगति पर अविलंब संज्ञान लेकर लिखित रूप से 3 वर्ष की छूट सुनिश्चित करे।
#UPP_Age_Relaxation
UP Police भर्ती की प्रक्रिया में आयु सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट न होना लाखों अभ्यर्थियों के लिए असमंजस का कारण है।
जनता दरबार में आयु छूट का संकेत दिया गया था, लेकिन अधिसूचना में 3 साल की Age Relaxation नहीं दिखी।
शासन आदेश जारी कर युवाओं की चिंता दूर करे।
#UPP_Age_Relaxation
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आपने बच्चो की आवाज सुनकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती दी🙏🏻बहुत बहुत आभार और धन्यवाद !
पर PAC /जेलवार्डर/घुड़सवार/आदि.... ये सभी भर्तियां पिछले 5 साल से नहीं आईं है,और जिससे काफी छात्र over-age हों चुके है! आपसे हांथ जोड़ के निवेदन है,की कम से कम 3 साल की उम्र में छूट दे🙏. @myogiadityanath
#UP_PAC_Age_Relaxation
- #UPP_AGE_RELAXATION
भाजपा सरकार की ख़ामियों के कारण अनियमित हुई पुलिस भर्ती और उसकी वजह से ओवरएज हो गये अभ्यर्थियों को उम्र की छूट देकर, उप्र सरकार नव वर्ष का तोहफ़ा दे!
भाजपा सरकार की लचर और दोषपूर्ण भर्ती प्रक्रिया का ख़ामियाज़ा बेरोज़गार युवा क्यों भुगतें। हम पुलिस भर्ती के हर अभ्यर्थी की माँग के साथ हैं।
युवाओं का भविष्य ही देश का भविष्य है।
उप्र के हर युवा को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की शुभेच्छा सहित नये साल की हार्दिक शुभकामनाएँ!
#UPP_Age_Relaxation
आज 30 दिसम्बर है और अगर आज या कल में UP कांस्टेबल नई भर्ती का विज्ञापन नहीं आता है तो लाखों अभ्यर्थी ओवर एज हो जाएंगे। इसमें अभ्यर्थियों की कोई भी गलती नहीं होगी। इस अन्याय से रोकने के लिए भर्ती बोर्ड से निवेदन है कि भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने की कृपा करें 🙏
#UP_Constable_Vacancy
@CMOfficeUP@UPGovt@myogiadityanath@upprpb 🙏