उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में छात्र-छात्राएँ अपने ही स्कूल के बाहर हाथों में तख्तियाँ लेकर बेहतर बुनियादी सुविधाओं की माँग कर रहे हैं। यह किसी विशेष सुविधा की नहीं, बल्कि सम्मानजनक शिक्षा के अधिकार की आवाज़ है।
आवास पर आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में सरकार की जनविरोधी नीतियों, नाकामियों, प्रदेश में जमीनी स्तर तक व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और छात्रों एवं युवाओं के ज्वलंत मुद्दों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने, जनप्रतिनिधियों के दायित्वो, जनअपेक्षाओं तथा जनता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
#fatehpur@dmfatehpur बिना रोक टोक दौड़ रहे मोरम भरे ओवरलोड वाहन @myogiadityanath के सख्ती के बाद भी नहीं लग रही रोक @SdmKhaga ओवरलोड वाहनों के आवागमन से टूट रही सड़कें बढ़ रहा खतरा @Uppolice थाना परिसर से चन्द्र कदम की दूरी पर चल रहा खेल @fatehpurpolice मामला किशनपुर कस्बे समीप
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी पार्टी के माननीय सांसदों के साथ पेपर लीक के मुद्दों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 28.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अल्पसंख्यक सभा ने समाजवादी पार्टी की सरकार में मोहम्मद आजम खान साहब द्वारा बनाई गई मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों के ध्वस्तीकरण के आदेश की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम ज्ञापन सौंपा। राजधानी लखनऊ में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील नदवी की अगुवाई में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजा गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील नदवी ने कहा कि मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों को ध्वस्त करने का आदेष महज एक प्रशासनिक कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर हजारों छात्र-छात्राओं के भविष्य पर पड़ेगा। जौहर यूनिवर्सिटी में हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा हासिल कर रहे हैं और यह संस्थान उनके भविष्य को संवारने का काम कर रहा है।
श्री शकील नदवी ने कहा कि बीजेपी सरकार शैक्षिक संस्थानों को मजबूत करने के बजाय उन्हें निशाना बनाने का काम कर रही है। देश भर में बड़ी संख्या में स्कूलों के बंद होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि शैक्षिक संस्थानों को बंद करना और यूनिवर्सिटियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई बीजेपी की शिक्षा विरोधी मानसिकता को जाहिर करता है। पर कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक, शिक्षा विरोधी और इंसानियत के खिलाफ है।
श्री नदवी ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की लड़ाई किसी एक व्यक्ति या एक संस्थान की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, छात्रों के भविष्य और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
इस मौके पर सर्वश्री जयसिंह जयंत जिलाध्यक्ष, शब्बीर अहमद खान जिला महासचिव, शाह आलम, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी, मोहम्मद अमान हसन खान, मोहम्मद अकील खान, एडवोकेट जीतू यादव, शबनम खान, सलमा बानो, फारूक जहां, एडवोकेट नवाब खान, नदीम बुखारी, हसीन अख्तर, मुशीर अहमद, असलम, लुकमान मंसूरी, बदरुल हसन, जावेद अली, रवि मर्सी, डॉक्टर वजहुल खान, एडवोकेट अराफात, मोहम्मद हारुन, मुनव्वर कुरैशी, अनवर अंसारी, एडवोकेट जुनैद, एडवोकेट रईस अहमद, एडवोकेट एजाज, अकरम और बबलू, इब्राहिम मंसूरी, जी० एच० जैदी, शौकत अली, रिजवान प्रधान, अंजनी प्रकाश यादव, रामनाथ रावत, शिवम यादव गोलू, मनोज कुमार यादव, कमर जहां, लता, अफसर जहां, हसीन गाजी, मोहम्मद आमिर, अताउररहमान, सुफियान, मोहम्मद अकील, मोहम्मद लाइक, मोहम्मद सईद, शोएब चौधरी, मोहम्मद इरफान, इरफान, अफरोज, शिबू, अब्दुल बारी, भैया भाई, फैसल अंसारी, नसीम अंसारी, अमन अली, सैफ अब्बास सहित काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने समाजवादी पार्टी के माननीय सांसदों के साथ पेपर लीक के मुद्दों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु-
दिनांकः 27.07.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जब से सरकार में आयी है उसने शिक्षा को चौपट कर दिया है। विश्वविद्यालयों, शिक्षा और परीक्षाओं का संघर्ष बहुत बड़ा है। भाजपा सरकार ने पूरी व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा शिक्षा में अपने अन्दर ग्राउंड और अनरजिस्टर्ड लोगों को बैठा रही है।
सोमवार को संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा और शिक्षण संस्थाओं को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट है। एक है। नीट पेपर लीक के आंदोलन की सफलता के लिए नौजवानों को और उनके मनोबल को बधाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर रही है। बिहार में कई छात्रों को जेल भेज दिया। सोशल मीडिया पर लिखने पर सरकार जेल भेज रही है। छात्रों को परेशान किया जा रहा है। बिहार में पुलिस ने एके 47 का प्रयोग किया। सरकार नौजवानों की चेतना को चुनौती न दे। भाजपा शिक्षा और नौजवान विरोधी है। भाजपा के एजेंडे में नौकरी, रोजगार नहीं है। नीट परीक्षा लीक होने के बाद जिन बच्चों की जान गयी, सरकार ने उन परिवारों की क्या मदद की।
श्री अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी पीडीए के साथ सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए संघर्ष जारी रखेगी। संविधान के तहत हक और सम्मान दिलाने के लिए काम करती रहेगी। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराया है। हम लोग पीडीए के साथ सामाजिक न्याय के स्थापना की बात करते रहेंगे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
ब्रेकिंग: फतेहपुर। स्टूडेंट प्रोटेस्ट। प्रदर्शन के चलते स्कूल प्रशासन की घिग्घी बंधी। सब मांगे मंजूर। जो कहेंगे सब करेंगें
छात्रों और छात्राओं के प्रदर्शन के बाद स्कूल की सुविधाओं पर लिखित आश्वासन। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में स्कूल की बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है। हर कक्षा में कल तक चार पंखे लगाए जाएंगे, बिजली की वायरिंग दुरुस्त होगी, एक महीने के भीतर डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए जाएंगे और आरओ वाटर कूलर भी लगाया जाएगा।
@dmfatehpur@UPGovt@CMOfficeUP