राज्य सरकार युवा चिकित्सकों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। FMG इंटर्न्स के स्टाइपेंड के संबंध में नियमानुसार परीक्षण कराया जा रहा है। चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2026 में 600 पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी हो चुकी है और 14 सितंबर से 13 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इससे पहले RUHS द्वारा 1,699 चिकित्सा अधिकारियों की सफल भर्ती कर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों में करीब 50,000 पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। चिकित्सकों की आवश्यकता के अनुरूप भर्ती पदों की संख्या बढ़ाने पर भी विभागीय स्तर पर समीक्षा जारी है। हमारा लक्ष्य है कि युवा चिकित्सकों को उचित अवसर मिलें और प्रदेशवासियों को और बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
@BhajanlalBjp
OPEN LETTER TO THE GOVERNMENT! We demand immediate action to address the toxic academic environment in medical colleges. Ensure accountability, provide support & resources for medical students. Justice for Dr. Suneel Bairwa! #JusticeForSuneel#MentalHealthInMedicine@NMC_IND