La culture est un fondement essentiel du solide partenariat entre l’Inde et la France. Lors de « Bharat Innovates », le Président Macron et moi avons visité une exposition d’art de deux artistes français, Théophile de Bascher et Thibault de la Lance, récemment venus à Jaipur pour une résidence artistique.
यमुना जी हमारी भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं। केंद्र सरकार की तरफ से ₹3.5 हजार करोड़ का एक फंड भी दिल्ली की सरकार को दिया गया है, जिससे कि यमुना जी स्वच्छ और निर्मल दिल्ली वालों को मिल सकें।
14 जून, रविवार को भारतीय जनता पार्टी, दिल्ली सरकार, दिल्ली की स्वयंसेवी संस्थाएं मिलकर के यमुना जी की स्वच्छता के लिए एक बड़ा अभियान चला रही हैं।
दिल्ली में 28 स्थानों पर यमुना जी की स्वच्छता का अभियान सुबह 6:00 बजे से लेकर के 10:00 बजे तक 14 जून, रविवार को होने वाला है।
मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस अभियान में, इन 28 स्थानों पर अपनी सुविधा के अनुसार जुड़कर यमुना जी की सफाई में भागीदार बनिए- प्रदेश अध्यक्ष श्री @hdmalhotra
#SwachhYamunaMeraKartavya
आज की सुबह ने दिल्ली में जनभागीदारी का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।
माँ यमुना के घाटों को स्वच्छ करने के लिए अपना समय और श्रम देने वाले दिल्ली और संगम विहार के सभी जागरूक नागरिकों, स्वच्छता कर्मियों, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं का हृदय से आभार।
मैंने भी अपने क्षेत्रवासियों और पार्टी साथियों के साथ यमुना किनारे आयोजित इस Mega Cleanliness Drive में श्रमदान किया। आज उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प दोहराया कि यमुना जी को स्वच्छ बनाना हम सबका परम कर्तव्य है। आइए, इसी एकजुटता के साथ अपनी जीवनदायिनी को स्वच्छ बनाने के अभियान को निरंतर आगे बढ़ाएं।
#SwachhYamunaMeraKartavya #BJP4Delhi #SangamVihar
दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित ‘माँ यमुना तट स्वच्छता महाअभियान’ में 28 घाटों पर दिल्लीवासियों की बड़ी भागीदारी ने यह संदेश दिया है कि माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने का संकल्प अब जनभागीदारी से जनआंदोलन का रूप ले रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में 500 से अधिक सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं स्वयंसेवी संगठनों और हजारों नागरिकों की सहभागिता ने यमुना पुनर्जीवन के अभियान को नई ऊर्जा और नई गति प्रदान की है।
#SwachhYamunaMeraKartavya
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी @narendramodi के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में कल दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
इस अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के माननीय सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी जी @RamvirBidhuri ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश की ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में हुए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी साझा की। साथ ही, उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी @gupta_rekha के नेतृत्व में दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर दक्षिणी दिल्ली लोकसभा के माननीय विधायक श्री गजेंद्र यादव जी, श्री करतार सिंह तंवर जी, श्री कुलदीप सोलंकी जी, दोनों आदरणीय जिला अध्यक्ष श्रीमती माया सिंह बिष्ट जी एवं श्री रविंदर सोलंकी जी, सेंट्रल ज़ोन की चेयरमैन आदरणीय श्रीमती योगिता सिंह जी सहित अनेक मीडिया बंधु भी उपस्थित रहे। सभी प्रमुख समाचार पत्रों ने इसे प्रमुखता से जगह दी है।
भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले मा० प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
4,399 दिन… सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की एक ऐतिहासिक यात्रा।
#LongestServingElectedPMModi#12YearsOfSeva
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज ही के दिन 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर जनविश्वास, सेवा और सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा को नई निरंतरता प्रदान की थी। इस गौरवपूर्ण अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री जी को हार्दिक बधाई।
राष्ट्रसेवा, सुशासन और जन-कल्याण को समर्पित इस 12 वर्षीय परिवर्तनकारी नेतृत्व ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए भारत को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नई ऊंचाइयों पर प्रतिष्ठित किया है।
यह कालखंड पारदर्शी, उत्तरदायी और संवेदनशील शासन के माध्यम से जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का एक प्रेरक अध्याय है।
'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि हेतु आपका दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व राष्ट्र को नए युग की ओर अग्रसर कर रहा है।
'राष्ट्र प्रथम' की भावना को समर्पित इस ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन।
संकल्प से सिद्धि तक, 12 वर्षों में भारत ने विकास और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय लिखा है।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में, विकसित भारत @ 2047 की ओर देश दृढ़ता से अग्रसर है।
#12YearsOfSeva
प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की मूल भावना रही है। इसी व्यापक दृष्टि से आज भारतवर्ष प्रगति और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
यावच्चतस्रः प्रदिशश्चक्षुर्यावत् समश्नुते।
तावत् समैत्विन्द्रियं मयि तद्धस्तिवर्चसम्॥
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए विदेशी हुकूमत के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा को समर्पित रहा। मातृभूमि के लिए सर्वस्व त्याग करने की उनकी गाथा देश की हर पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति का संचार करती रहेगी।
माननीय श्री @narendramodi जी ने आज के ही दिन तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
मोदी जी के नेतृत्व में इन 12 वर्षों में देश ने पहली बार गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को समांतर रूप से चरितार्थ होते देखा है।
चाहे 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन देना हो या देशभर में 90 से अधिक एयरपोर्ट और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें शुरू करनी हों; चाहे 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के घर देने हों या 1.45 लाख किलोमीटर सड़कें और 3000 किमी आधुनिक एक्सप्रेसवे बनाने हों; चाहे 50 करोड़ लोगों को ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को गैस कनेक्शन देने हों या भारत को दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाना हो; मोदी जी ने अपने अथक परिश्रम से इन 12 वर्षों में एक भी दिन अवकाश लिए बिना देश और देशवासियों की सेवा की है। जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रहित हो और समर्पण पूर्ण हो, तभी ऐसे परिवर्तन संभव होते हैं।
#12YearsOfSeva
Environment protection is a collective responsibility. Under this tenet our Central Armed Police Forces dedicated themselves as Environment Warriors. They have set new benchmarks in nature conservation, planting over 7.5 crore saplings in 6 years and taking care of them to achieve their full potential. We are committed to building a greener, safer and healthier India.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य 'गुरुजी' की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
परम पूज्य गुरुजी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को सशक्त वैचारिक आधार दिया और सेवा को राष्ट्रनिर्माण की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थापित किया। उनके नेतृत्व में संघ ने राष्ट्रजीवन के हर क्षेत्र में जनजागरण किया और राष्ट्रीय चेतना को नई ऊँचाई दी।
सामाजिक एकता, अखंडता और आत्मगौरव को समर्पित उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा का अनुपम उदाहरण है। स्वदेशी और राष्ट्रोत्थान के उनके विचार युवा पीढ़ी को सदैव राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाचे द्वितीय सरसंघचालक परमपूज्य 'गुरुजी' यांच्या पुण्यतिथीनिमित्त त्यांना विनम्र अभिवादन.
परमपूज्य गुरुजींनी सांस्कृतिक राष्ट्रवादाला एक भक्कम वैचारिक अधिष्ठान दिले आणि 'सेवा' ही राष्ट्रनिर्मितीची सर्वात मोठी शक्ती असल्याचे स्थापित केले. त्यांच्या नेतृत्वाखाली संघाने राष्ट्रजीवनाच्या प्रत्येक क्षेत्रात जनजागृती केली आणि राष्ट्रीय चेतनेला एका नव्या उंचीवर नेऊन ठेवले.
सामाजिक एकता, अखंडता आणि आत्मगौरव यांना समर्पित त्यांचे संपूर्ण जीवन हे राष्ट्रसेवेचे एक अद्वितीय उदाहरण आहे. स्वदेशी आणि राष्ट्रोत्थानाचे त्यांचे विचार युवा पिढीला सदैव राष्ट्रहितासाठी प्रेरित करत राहतील.
बिहार के माननीय कृषि मंत्री एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय श्री @VijayKrSinhaBih को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@myogiadityanath@BJP4India@BJP4Delhi@BJP4UP