"जब तक मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे तब तक हम लोग सदन में आवाज उठाते रहेंगे और जिन बच्चों की जान गई है उनके परिवारों की मांगे मानी जाएं।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ
सैफ़ई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव जी, मैनपुरी से सपा सांसद श्रीमती डिंपल यादव जी सहित ग्राम वासियों ने परम पूज्य शंकराचार्य जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः24.05.2026
समाजवादी पार्टी के पार्षद श्री ललित किशोर तिवारी ने लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज वार्ड-73 से विजयी घोषित होकर आज अपने पद की शपथ लेने के बाद समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय में आकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल भी मौजूद रहे।
श्री अखिलेश यादव ने श्री ललित किशोर तिवारी के पार्षद बनने पर बधाई दी और कहा कि यह न्यायालय की जीत है। उन्होंने श्री तिवारी से जनसेवा करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत के लिए जुटने को कहा। श्री तिवारी ने अपने चुनाव संघर्ष में समाजवादी पार्टी के समर्थन-सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में पुनः बनाने का संकल्प लिया।
श्री ललित किशोर तिवारी के साथ नगर निगम, लखनऊ में पार्षद दल के नेता श्री कामरान बेग, उत्तर विधानसभा प्रभारी सुश्री पूजा शुक्ला तथा पार्षद श्री नदीम खान, गुलशन अब्बास ने भी श्री अखिलेश यादव से भेंट की।
इस अवसर पर सर्वश्री देवी बक्स सिंह एडवोकेट, डॉ. हमजा बिलाल, शैलेंद्र वर्मा, सुधीर मौर्य, रमेश भाई, सहित एडवोकेटगण करूणेश तिवारी, सत्य नारायण, सतेन्द्र सिंह, आलोक यादव, सत्य नारायण यादव, राम सुफल, संजय पटेल, सिराज अहमद, दिलीप पाठक, प्रत्यूष तिवारी, हिमांशु शुक्ल, रमन वर्मा, अरविन्द पाठक तथा अचल तिवारी, अभिषेक तिवारी, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, अमित शुक्ला, शोभित अवस्थी, मानस तिवारी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश
19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ
प्रकाशन/प्रसारण हेतु- दिनांकः17.05.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता श्री राजकुमार भाटी ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में भेंट की। इस अवसर पर सामाजिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
श्री अखिलेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि वे सामाजिक सद्भाव का आचरण करें। अपनी भाषा और व्यवहार में संतुलन तथा संयम बरते। ऐसी कोई बात न करें जिससे कोई अपने को अपमानित या आहत महसूस करे। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र को बचाकर ही सामाजिक न्याय के राज की स्थापना की जा सकती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी को एकजुट रहना होगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सामाजिक नीति में सबका सम्मान निहित है। पीडीए समाज सभी वर्गों-पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक के अलावा पीड़ित अगड़े-पिछड़े, आधी आबादी महिला को अपने से जोड़ती है। पीडीए सामाजिक न्याय की लड़ाई का भी प्रभावी माध्यम है। पीडीए की एकता से ही 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाया जा सकेगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
गाज़ीपुर में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल पर सत्ता संरक्षित गुंडो द्वारा पहले तो हमला करवाया गया उसके बाद पुलिस द्वारा हमले में घायल सपा कार्यकर्ता सतेंद्र यादव को ही अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है, जिसकी जानकारी नहीं मिल रही।
प्रशासन किसी भी तरह का अन्याय न करे, @dgpup कृपया संज्ञान लें।
@Uppolice
अब सामान्य ज्ञान का स्तर देखकर-सुनकर समझ में आया कि ये प्रतियोगी परीक्षाओं के विरोधी क्यों हैं?
उत्तर प्रदेश के युवा याद रखें ये वही हैं जिन्होंने बेरोज़गारों की बेरोज़गारी का मज़ाक़ उड़ाते हुए कहा था कि कमी नौकरी की नहीं है बल्कि युवाओं में योग्यता की कमी है।
अपने नाम रूप जो काम होना चाहिए, उस तक में तो ये लड़खड़ाते हैं और दूसरों पर अयोग्यता का आरोप लगाते हैं।
अगर इतना सामान्य ज्ञान नहीं है तो भला प्रदेश क्या चलाएंगे और ‘ज्ञान’ है पर किसी वजह से ‘ध्यान’ नहीं है तो ये और भी गलत बात है। कम-से-कम बाहर जाने पर तो संयम बरता जाए।
इससे संपूर्ण विश्व में उत्तर प्रदेश की छवि को गहरी ठेस पहुँची है, दुनिया कह रही है ऐसे लोगों के हाथ में अगर उप्र की बागडोर है तो फिर क्या ही उम्मीद करना।
वैसे इसका एक कारण ये भी हो सकता है कि इनके गुट के लोग तो स्वतंत्रता आंदोलन में थे नहीं, इसीलिए स्वतंत्रता सेनानियों का इतिहास ये भूमिगत भूमिका निभाने वाले लोग क्या जानें। ये ज्ञान नहीं एक कान से दूसरे कान तक बात पहुँचानेवाले लोग रहे हैं।
गाजीपुर, करंडा, कटारिया गांव में विश्वकर्मा समाज की एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल व सपा कार्यकर्त्ताओं के साथ-साथ सत्ता पोषित वर्चस्ववादी गांव के प्रधान द्वारा पुलिस पर भी पथराव व प्राणघातक हमला किया गया। दोषियों को तुरंत गिरफ़्तार करके, उन के ख़िलाफ़ दंडात्मक कार्रवाई हो।
इस हमले में माननीय पूर्व मंत्री श्री राम आसरे विश्वकर्मा जी समेत कई लोग घायल हुए हैं। भाजपा राज में न गाँव सुरक्षित हैं, न शहर। उप्र अराजकता के सबसे ख़राब दौर से गुज़र रहा है।
प्रभुत्ववादियों का पीडीए पर हमला दरअसल 95% आबादी पर हमला है।
"हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, उनको सम्मान, स्थान मिले। जो महिलाओं के अधिकारों का हरण करना चाहते थे उनके आगे लक्ष्मण रेखा खींची विपक्ष ने उसे वह पार नहीं कर पाए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
पसीने से लिखी गई मेहनत,
जज़्बे से जीता गया मैदान
और तिरंगे के नाम हुआ विश्व कप।
टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई।
आज हर भारतीय का सिर गर्व से ऊँचा है।
#T20WC2026
"KTR जी से मिलकर अपनापन लगता है। इनके साथियों ने, पार्टी के लोगों ने हमेशा स्वागत के साथ सम्मान किया।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, हैदराबाद
मध्यप्रदेश के नीमच में एक महिला को अपनी फ़रियाद सुनवाने के लिए ज़मीन पर घिसटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँचना पड़ा। यह घटना न सिर्फ़ इंसानियत को झकझोरती है, बल्कि बीजेपी सरकार की नाकाम प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती है।