आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि स्थित परिसर चिकित्सालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं डेंटल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ नमिता जोशी एवं डॉ डी नियोगी का योगदान रहा ।
आज दिनांक 19 जून, 2026 को प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कामख्या धाम आगमन पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के माननीय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी को मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के माननीय कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने प्राकृतिक खेती कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कुलपति जी ने किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर उनके साथ माननीय गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री आचार्य श्याम बिहारी जी उपस्थित रहे।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने तीन विनयमित एवं दो मृतक आश्रित को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया और परिश्रम के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने यूपी कैटेट परीक्षा के दौरान अयोध्या के विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुलपति जी ने नकलविहीन परीक्षा कराए जाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी का अमर उजाला के संपादक जी के साथ प्रकाशित इंटरव्यू.......
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में योग शिविर के आयोजन की शुरुआत हुई। माननीय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी के दिशा - निर्देशन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के नवनियुक्त कुलपति माननीय डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी कृषि महाविद्यालय, कोटवा, आजमगढ़ का औचक निरीक्षण किए और छात्र-छात्राओं के साथ छात्रावास में भोजन करते नजर आए। भोजन करते-करते छात्रों से बातचीत भी की और उनके समस्याओं से अवगत हुए।
डॉ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी मा. कुलपति आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि कुमारगंज अयोध्या द्वारा महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विवि की प्रगति एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई क्रीड़ा संकुल पर दिनांक 15 जून 2026 से 20 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 6-7 बजे "योग सप्ताह" के अंतर्गत तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में 'योग शिविर' का आयोजन होगा।
कृषि विवि में आयोजित होने वाले 28वें दीक्षांत समारोह को लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने समिति के अध्यक्षों के साथ बैठक की। समारोह की तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने डेयरी व एनएसपी-6 का दौरा कर कार्य प्रगति को देखा। गायों को गुड़ खिलाए और मछलियों को दाना डाले। प्राकृतिक हल्दी व सूरन की खेती को देखे। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा भी की।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या के माननीय कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में "अलनीनों के प्रभाव के ऊपर राज्य स्तरीय कार्यशाला" में भाग लिया। जिसका आयोजन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में किया गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के माननीय कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह जी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पड़े “ नो व्हीकल डे ” पर वीआईपी गेस्टहाउस से पैदल ही निकले और कुलपति कार्यालय पहुंचे। कृषि विवि में प्रत्येक मंगलवार को “ नो व्हीकल डे ” घोषित है।