मेरठ में आयोजित आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश "पश्चिम प्रांत" के "संकल्प शिविर" में शामिल होने पहुंचे प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी एवं प्रख्यात शिक्षाविद् AAP नेता अवध ओझा जी का AAP कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत।
#aap_का_संकल्प_शिविर
आज जिला मुख्यालय का घेराव किसी राजनीतिक रैली के लिए नहीं, बल्कि आम आदमी की 'रसोई' बचाने के लिए हुआ। गैस आपूर्ति में लगातार हो रही अनियमितता से तंग आकर नागरिक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गए हैं।
पंजाब में बाढ़ राहत के लिए केंद्र सरकार ने 1600 करोड़ के पैकेज का ऐलान किया था लेकिन आज तक 16 पैसे नही दिया।
पंजाब पूरे देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली चलाने के लिए 50 % अनाज उपलब्ध कराता है,लेकिन मोदी सरकार ने पंजाब का 8 हज़ार करोड़ रुपये रूरल डेवलपमेंट फण्ड का रोक रखा है।
Sir क्या आपको ट्रम्प ने ट्वीट करने की इजाजत दे दी?
इतनी गहरी नींद से आप तब जागे जब पूरा देश गैस सिलेंडर की लाइनों में खड़ा हो गया।
आपके चमचे कह रहे थे “मुझे विदेश नीति का ज्ञान नही”
आख़िर मैं भी तो यही कह रहा था “ईरान हमारा परंपरागत मित्र है संकट की इस घड़ी में उससे बात तो करो रूस और चीन की तरह हमारे ज़हाज भी हार्मोज से निकलें।
मोदी जी खाड़ी देशों से सीखो आपका Dear Friend Trump उनको छोड़कर भाग गया।
आप धोखेबाज़ अमेरिका के चक्कर में अपने दोस्त ईरान को छोड़ रहे हो जिस खामेनेई को आपने सातवीं शताब्दी की कुफ़िक लिपि में लिखी हुई कुरान की पांडुलिपि भेंट की थी उसकी मृत्यु पर श्रद्धांजलि का एक ट्वीट तक नहीं कर पाए जबकि चीन, रूस सहित कई देश ईरान के साथ खड़े हुए।
लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री खामोश रहा।
एप्सिटाइन फाइल के डर से अमेरिका के आगे और कितना झुकोगे मोदी जी?
इस पूरी घटना ने साबित कर दिया दरअसल आप विश्वगुरु नही।
गुरु घंटाल ही हो।
#Gurughantal
सत्यमेव जयते! ✌️🚩
आज मेरठ में 'होली मिलन समारोह' के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल जी को कोर्ट से मिली राहत का जश्न भी दोगुना हो गया!
ईमानदारी की जीत की खुशी में आज कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। 🀊#HoliMilan#SatyamevJayate#ImandariKiJeet
सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं! ✊
आज मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर 'न्याय' की इस जीत का जश्न मनाया। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सच्चाई में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की है।
इंकलाब जिंदाबाद! 🇮🇳"
"आज आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर प्यारेलाल अस्पताल में रोगियों से मिलने और उनकी सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह दिन हमें जनसेवा के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है। हम ईश्वर से सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"
आज AAP मेरठ जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल के साथ हुई बर्बर मारपीट के खिलाफ कमिश्नरी पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
17 अगस्त को मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों ने जवान कपिल, जो ऑपरेशन सिंदूर में शामिल थे, और उनके भाई शिवम को खंभे से बाँधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा।
योगी सरकार में टोल प्लाजाओं पर गुंडागर्दी चरम पर है। जब बीजेपी के दो पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्ष को धरने पर बैठना पड़े, तो आम जनता का क्या हाल होगा? डबल इंजन सरकार की नाकामी के चलते आम लोग, महिलाएँ, पत्रकार और हमारे जवान तक टोल कर्मचारियों की गुंडई का शिकार हो रहे हैं। और इसका कारण टोल ठेकेदार और पुलिस की साठगाँठ है।
हमारी स्पष्ट मांग है: दोषी टोल कर्मचारियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। भूनी टोल की संचालक कंपनी (मेसर्स धरम सिंह एंड कंपनी) का लाइसेंस तत्काल रद्द हो और इसे ब्लैकलिस्ट किया जाए। टोल पर सीसीटीवी की लाइव मॉनिटरिंग, कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन और नियमित पुलिस निरीक्षण सुनिश्चित हो। टोल ठेकेदार-पुलिस साठगाँठ की गोपनीय जाँच एसएसपी मेरठ द्वारा कराई जाए।
जिला प्रशासन तुरंत कार्रवाई करे, वरना AAP मेरठ में और ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी। जवान का अपमान, देश का अपमान है!
@myogiadityanath@dgpup@adgzonemeerut@DmMeerut@meerutpolice
आम आदमी पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में "हर घर संपर्क अभियान" के अन्तर्गत मेरठ जनपद की कैंट विधानसभा के साथियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
"हर घर संपर्क अभियान" के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के गांव-गांव, घर-घर जाकर विधानसभा, ब्लॉक, वार्ड स्तर तक संगठन निर्माण करेगी आम आदमी पार्टी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी जी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी जी, संगठन प्रभारी संदीप त्यागी जी सहित तमाम साथी मौजूद रहे।
#हर_घर_संपर्क_अभियान
भूनी टोल पर सेना के जवान कपिल की पिटाई के खिलाफ #Aap मेरठ का ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन !
अगर न्याय के लिए @BJP4India के 2 पूर्व विधायकों और जिला अध्यक्ष को धरना देना पड़ा, आम जनता का क्या हाल होगा ?
#फौजियों_का_अपमान_नही_सहेगा_हिन्दुस्तान .......
चुनाव आयोग ने आखिर कार मान लिया कि राहुल गांधी के आरोप सही है।
Rahul Gandhi ji सही समय पर मुद्दा उठाते तो समाधान हो जाता। पर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में आवाज उठाई थी। जब कहा था चुनाव आयोग। जब कारवाई क्यों नहीं की गई
#StopVoteChori#VoteChori@ECISVEEP
AAP का सफाई अभियान कार्यक्रम' ‼️
योगी सरकार UP के हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश रच रही है।
आज मेरठ जनपद में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी जी के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ताओं द्वारा गंगोल प्रथमिक विद्यालय में साफ सफाई के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया।
माननीय सांसद Sanjay Singh जी के निर्देशानुसार AAP का सफाई अभियान कार्यक्रम' ‼️
आज मेरठ जनपद में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी जी के नेतृत्व में AAP कार्यकर्ताओं द्वारा गंगोल प्रथमिक विद्यालय में साफ सफाई के माध्यम से सफाई अभियान चलाया गया।
बच्चों के स्कूल बंद करने के फैसले पर योगी सरकार आखिरकार कुछ हद तक पीछे हटने पर मजबूर हुई है!
ये यूपी के बच्चों, अभिभावकों और @AAPUttarPradesh के कार्यकर्ताओं की आंशिक जीत है।
🎒 हर स्कूल को बचाना है!
📍 आइये मिलते है 2 अगस्त, लखनऊ के इको गार्डन में......स्कूल बचाओ आंदोलन में!
AAP का #स्कूल_बचाओ_अभियान 🚸📚
योगी सरकार द्वारा स्कूल बंद करने के विरोध में AAP ने मेरठ के गोटका प्राथमिक विद्यालय का दौरा कर जमीनी हकीकत जानी।
ये लड़ाई मधुशाला बनाम पाठशाला की है।
स्कूलों पर लगे ताले, बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर ताले हैं,#स्कूल बचाओ अभियान
AAP का स्कूल बचाओ अभियान 🚸📚
योगी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ मेरठ जनपद में प्राथमिक विद्यालय गोटका का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और वहां के स्थानीय लोगों से संवाद किया।
यह लड़ाई मधुशाला बनाम पाठशाला की है। बीजेपी सरकार उत्तर प्रदेश के लाखों बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है।
ये ताले स्कूलों पर नहीं, गरीबों और मजलूमों के बच्चों के शिक्षा के अधिकार पर लगे हैं।
#स्कूल_बचाओ_अभियान