आज हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ पर्यावरण संरक्षण की अमर प्रतीक, वीरांगना माँ अमृता देवी बिश्नोई जी की प्रतिमा के अनावरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ अमृता देवी का जीवन त्याग, साहस, नारी शक्ति और प्रकृति के प्रति अटूट समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। अपने प्राणों की आहुति देकर उन्होंने यह संदेश दिया कि वृक्ष, वन्यजीव और प्रकृति केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं।
यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी कि पर्यावरण की रक्षा केवल हमारा दायित्व नहीं, बल्कि आने वाले कल के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
मैं हरियाणा सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने माँ अमृता देवी बिश्नोई जी के अद्वितीय बलिदान को सम्मानित करते हुए पर्यावरण संरक्षण की इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य किया।
माँ अमृता देवी का त्याग हम सभी के लिए प्रेरणा है और सदैव रहेगा।
“सिर सांटे रुख रहे, तो भी सस्तो जाण” — यह अमर संदेश आज भी हमें प्रकृति की रक्षा के लिए समर्पण और बलिदान की प्रेरणा देता है।
आज मुझे इस विश्वविद्यालय में आकर अपने पूज्य पिताजी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, युगपुरुष, बिश्नोई रत्न स्वर्गीय चौधरी भजन लाल जी की बहुत याद आई।
उन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना केवल ईंट, पत्थर और भवनों का परिसर बनाने के लिए नहीं की थी। उनका सपना था कि यहाँ से निकलने वाला हर विद्यार्थी केवल डिग्री लेकर न जाए, बल्कि ज्ञान, संस्कार, सेवा, संवेदनशीलता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेकर निकले। उनका विश्वास था कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज का उत्थान है।
उन्होंने राजनीति को कभी सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं माना, बल्कि जनसेवा का सबसे बड़ा दायित्व समझा। उनके दरवाज़े पर आने वाला कोई भी व्यक्ति स्वयं को आम नागरिक नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य महसूस करता था। हर वर्ग, हर समाज, हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के सुख-दुःख में खड़े रहना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय भी उनकी उसी दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनका मानना था कि किसी प्रदेश का वास्तविक विकास केवल सड़कों, पुलों और इमारतों से नहीं होता, बल्कि शिक्षा, संस्कार, शोध और जागरूक युवाओं से होता है। इसी सोच के साथ उन्होंने हरियाणा के युवाओं को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की।
वे अक्सर कहा करते थे—“जनता का विश्वास ही सबसे बड़ा पद होता है।” यही वाक्य आज भी मेरे सार्वजनिक जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।
आज मेरे लिए यह क्षण इसलिए भी अत्यंत भावुक है कि उसी विश्वविद्यालय की धरती पर, जिसकी कल्पना मेरे पिताजी ने की थी, आज पर्यावरण संरक्षण की अमर प्रतीक, वीरांगना माँ अमृता देवी बिश्नोई जी की प्रतिमा का अनावरण हमारे लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी के कर-कमलों द्वारा की गई।
यह केवल एक प्रतिमा का अनावरण नहीं है, बल्कि दो महान विचारधाराओं का संगम है(स्वर्गीय चौ भजन लाल जी एवं माता अमृता देवी जी) एक, जिसने शिक्षा के माध्यम से भविष्य गढ़ने का संकल्प लिया और दूसरी, जिसने प्रकृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर मानवता को अमर संदेश दिया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यदि आज मेरे पिताजी हमारे बीच होते, तो वे इस पल को अपने जीवन के सबसे संतोषजनक और गौरवपूर्ण क्षणों में से एक मानते।
गुरु महाराज की जय
माँ अमृता देवी अमर रहे
चौ भजन लाल जी अमर रहे।
तूफानों से टकराकर हमने अपनी हस्ती बनाई है,
स्वाभिमान की आग में तपकर यह शख्सियत पाई है।
जब बात हक और सच की आएगी, तो याद रखना,
नज़रे झुकाना हमारी फितरत नहीं, हमने सच को दहाड़ना सीखा है!"
2 “२ दिसम्बर मेरे जीवन का वह दिन है जिसे शब्दों में बांध पाना आसान नहीं। यह तारीख मेरे दिल में हमेशा एक भावुक स्मृति बनकर रहती है। उस दिन जब मैं लोगों के बीच पहुंचा, तो केवल भीड़ नहीं थी—वह विश्वास था, वह अपनापन था, वह प्यार था जिसे महसूस करके मेरा हृदय विनम्र हो गया।
लाखों की तादाद में लोग आशीर्वाद देने आए—हर चेहरा उम्मीद से भरा, हर हाथ स्नेह से आगे बढ़ा हुआ, और हर आवाज़ में दुआओं की गर्माहट। वह दृश्य केवल उत्साह का नहीं था, वह मेरे लिए यह याद दिलाने वाला क्षण था कि जनता का प्रेम ही मेरी शक्ति है, मेरी प्रेरणा है और मेरे हर निर्णय की दिशा भी।
२ दिसम्बर ने मुझे फिर यह एहसास कराया कि जिम्मेदारी कितनी बड़ी है और कर्तव्य कितना पवित्र। यह दिन मेरे भीतर कृतज्ञता और संकल्प दोनों को मजबूत करता है। मैं उन सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने अपने समय, अपने स्नेह और अपने विश्वास के साथ मेरा साथ दिया।
आप सबके आशीर्वाद से ही मैं आगे बढ़ता हूँ, और यह वादा करता हूँ कि आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मैं निरंतर समर्पित रहूँगा। २ दिसम्बर केवल एक तारीख नहीं—यह मेरे जीवन की एक अमिट प्रेरणा है।”
गौ ऋषि स्वामी राजेन्द्रानंद जी महाराज के अकस्मात हृदय गति रुकने से देवलोक गमन की सूचना अत्यंत ही पीड़ादायक, उनके समस्त अनुयायियों के लिए तथा मेरे लिए निजी तौर पर अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई असंभव है। उनके दर्शन मात्र से ही हमेशा परम आनंद व ऊर्जा की अनुभूति होती थी। उनका पूरा जीवन मानवता की भलाई, गुरु जंभेश्वर महाराज के आदर्शों का समाज में प्रचार प्रसार में व्यतीत हुआ। परमपिता परमात्मा उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दे। 🕉️ शांति 🙏🏻
#आदमपुर के चहुंमुखी विकास में एक और कड़ी जुड़ गई है। हमारे अनुरोध पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी ने आदमपुर हलके में ₹99 करोड़ की लागत से 72 सड़कों के नवीनीकरण को मंज़ूरी दी है।
समस्त आदमपुर वासियों की ओर से मुख्यमंत्री जी का इसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। अपने पौने दो साल के कार्यकाल में मैंने ₹80 करोड़ के ख़र्च पर सड़कें बनवाई थीं। और अब मेरे आग्रह पर यह सड़कें भी मंज़ूर करना और हरियाणा में सबसे ज़्यादा पैसा सड़कों के लिए आदमपुर में देना आपकी महानता दिखाता है।
मैं अपने आदमपुर वासियों को विश्वास दिलाता हूँ कि यह कोशिश भविष्य में भी जारी रहेगी।
#Adampur #मेरा_कर्तव्य
लालासर साथरी धाम, नोखा (बीकानेर) के महंत स्वामी सच्चिदानंद आचार्य जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ।
आप युवाओं के हक के लिए सड़कों पर चलने से कतराते नही, देश विदेश में पंत का प्रचार प्रसार करने और उद्यमियो को प्रोत्साहित में आपका अद्वितीय अमूल्य योगदान है,
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
देवेंद्र बूड़िया
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा @isachchidanandG
शिव ही सत्य हैं, शिव अनंत हैं,
शिव अनादि हैं, शिव भगवंत हैं,
शिव ओंकार हैं, शिव ब्रह्म हैं,
शिव शक्ति हैं, शिव भक्ति हैं।
आप सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। हर हर महादेव! 🙏
#महाशिवरात्रि#MahaShivaratri
आज मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने बिश्नोई समाज को ओबीसी में शामिल करने के लिए केन्द्र सरकार को सिफारिश कर दी है। इसके लिए मैं दिल की गहराइयों से अपनी ओर से और संपूर्ण बिश्नोई समाज की ओर से माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन श्री हंसराज गंगाराम अहीर जी का आभार प्रकट करता हूँ। पूर्व सांसद श्री जसवंत सिंह बिश्नोई जी, महासभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र बुडिय़ा जी सहित हम सबके प्रयासों से बिश्नोई समाज को केन्द्र में आरक्षण दिलाने से हम चंद कदम ही दूर हैं।
बालसमन्द गवर्नमेंट कॉलेज में छात्र-छात्राओं से रूबरू हुआ एवं उनकी समस्याएं सुनी। बालसमंद में जल्द शुरू होने वाले चौ. भजनलाल कॉलेज निर्माण के साथ-साथ अन्य कार्यों की जानकारी दी।
#आदमपुर#Adampur
आदमपुर में विकास कार्यों की कड़ी में आज गांव बगला में रास्ते, गली, चौपाल, पक्की फिरनी निर्माण सहित क़रीब सवा करोड़ रुपए के विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन किए।
#आदमपुर#Adampur