नमस्कार,
लखनऊ में ETV Bharat द्वारा Public Trust Cooperation17 के उद्देश्य, कार्यप्रणाली और जनहितकारी गतिविधियों पर मेरा साक्षात्कार लिया गया। इसके लिए ETV Bharat का हार्दिक आभार।
कृपया समय मिलने पर यह साक्षात्कार अवश्य देखें।
इससे Public Trust Cooperation17 के कार्य और दृष्टिकोण के बारे में जानकारी प्राप्त होगी। धन्यवाद।
नमस्कार,
आज का किसान भूमि अधिकार संदेश-
यदि आपकी भूमि शहरीकरण या नियोजित विकास के लिए ली गई है, तो 2013 Act की Second Schedule में 20% Developed Land से जुड़े प्रावधानों को समझना महत्वपूर्ण है। कई बार किसान इस विषय में पात्रता, लागत, कटौती और आवंटन प्रक्रिया की पूरी जानकारी से परिचित नहीं हो पाते।
यह भी ध्यान रखें कि आबादी प्लॉट और 20% Developed Land अलग-अलग विषय हैं। यदि केवल आबादी प्लॉट पर उत्तर दिया गया है, तो किसान विनम्रतापूर्वक 20% Developed Land के विषय में भी अलग और कारणयुक्त लिखित निर्णय मांग सकते हैं।
सही जानकारी और पारदर्शी प्रक्रिया किसान तथा प्रशासन, दोनों के हित में है। पूरी जानकारी के लिए चित्र अवश्य पढ़ें और उपयोगी लगे तो अन्य प्रभावित किसानों तक साझा करें।
https://t.co/UZavIxD2hj
सहयोग से सेवा
Cooperation17
नमस्कार,
प्रभावित किसान भाइयों के हित में Post 6 के तीनों भाग एक साथ साझा किए जा रहे हैं, ताकि SIA, ग्राम सभा, जनसुनवाई, SIA Report, Expert Group और धारा 11 की प्रक्रिया को पूरी continuity में समझा जा सके।
SIA किसान की पहली बड़ी सुरक्षा है। अगर गांव, परिवार, मकान, रास्ता, आजीविका, पेड़, नलकूप, तालाब, चकरोड या आबादी SIA में छूट गई, तो आगे मुआवजा और R&R में भी गलती हो सकती है।
किसान भाई हर जनसुनवाई में लिखित objection दें, receiving रखें और अपने गाटा, परिवार तथा गांव के अधिकारों का record समय से मिलाएं। सहमत हों तो इसे अन्य प्रभावित किसानों तक जरूर forward करें।
https://t.co/UZavIxCurL
Cooperation17
नमस्कार,
आज Cooperation17 की जनजागरूकता श्रृंखला में दो अत्यंत महत्वपूर्ण विषय प्रस्तुत किए जा रहे हैं।
AOA की पोस्ट में यह समझाया गया है कि Maintenance, CAM, Common Expenses, Late Fee, Penalty और Builder Dues में क्या अंतर है तथा Society के Accounts कितने पारदर्शी होने चाहिए।
RWA/सहकारी आवास समिति की पोस्ट में यह बताया गया है कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद Election Suit कब, कहाँ और किस आधार पर दायर किया जा सकता है तथा 45 दिन की limitation का क्या महत्व है।
दोनों विषय NOIDA, Greater Noida, YEIDA सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए उपयोगी हैं।
विस्तृत जानकारी के लिए संलग्न फोटो पोस्ट अवश्य देखें। यदि यह जानकारी उपयोगी लगे तो कृपया इसे अधिक से अधिक लोगों तक अग्रेषित करें, ताकि सही कानूनी जानकारी और जन-जागरूकता का लाभ सभी तक पहुँच सके।
https://t.co/UZavIxCurL
सहयोग से सेवा
Cooperation17
नमस्कार,
यह मेरे पूर्णतः व्यक्तिगत विचार हैं, Cooperation17 के विचार नहीं हैं।
कल पिट्सबर्ग, अमेरिका के PennDOT Driver License Center जाने का अवसर मिला, जहां मेरी बेटी को अपना Driving License renew कराना था। एक पूर्व Transport Commissioner के रूप में, मुझे public service delivery की प्रक्रिया, उसके scale, उसके pressure और नागरिकों की अपेक्षाओं को बहुत निकट से देखने और समझने का अवसर मिला है।
इस visit के दौरान जो बात सबसे अधिक प्रभावित करने वाली रही, वह थी व्यवस्था की शालीनता, प्रक्रिया की स्पष्टता और नागरिकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार। अधिकारी Mr. Anthony ने बताया कि इस office में प्रतिदिन लगभग 800 से 1000 लोग आते हैं। इतनी बड़ी संख्या के बावजूद परिसर में शांत, सुव्यवस्थित और professional वातावरण दिखाई दिया। लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था, clear counters, digital display, guided process और staff का composed approach, सब मिलकर एक dignified citizen experience का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे।
इन तस्वीरों को साझा करने का उद्देश्य केवल एक सकारात्मक अनुभव को सामने रखना है। दुनिया के अलग-अलग देशों में public offices को देखकर यह समझ और मजबूत होती है कि modern governance का अर्थ केवल technology नहीं है, बल्कि citizen comfort, transparency, efficiency और human dignity का सुंदर समन्वय है।
मेरी हार्दिक इच्छा है कि Noida (Gautam Buddh Nagar) जैसे तेजी से विकसित होते क्षेत्र में ARTO office भी आने वाले समय में इसी प्रकार की modern, citizen-friendly और professionally managed public facility के रूप में विकसित हो। ऐसा कार्यालय केवल transport services का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह नागरिक सुविधा, प्रशासनिक उत्कृष्टता और नए भारत की evolving public service culture का एक प्रभावशाली उदाहरण बन सकता है।
व्यवस्था जब सहज, सम्मानजनक और सुगम होती है, तो नागरिक का सरकार पर भरोसा और भी मजबूत होता है। यही सुशासन की सबसे सुंदर पहचान है।
नमस्कार,
कल पिट्सबर्ग, अमेरिका,में PennDOT Driver License Center जाते समय परिवार के साथ Tesla की supervised self-driving technology का अनुभव हुआ। एक पूर्व Transport Commissioner के रूप में यह केवल रोमांचक यात्रा नहीं थी, बल्कि transport law, public safety, employment और future governance पर गंभीर विचार का अवसर भी था। जब वाहन स्वयं steering, speed और road judgement में भाग लेने लगे, तो Driving Licence किसे मिलेगा, human driver को, vehicle को, software को या operator को? भारत जैसे विशाल, युवा और रोजगार-संवेदनशील देश में मेरी राय में अभी इसकी आवश्यकता शायद न हो, क्योंकि हमारी road complexity, employment implications और regulatory preparedness पर गहन विचार आवश्यक है। फिर भी यह video अवश्य देखिए, क्योंकि भविष्य को समझना और उसे तुरंत अपनाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। नैतिकता और मर्यादा की सीमाओं में रहते हुए empirical knowledge, rationality और scientific temper को प्राथमिकता देना अनिवार्य है अन्यथा भविष्य की दिशा वे समाज तय करेंगे जो evidence, science और technology में हमसे आगे हैं और होंगे। यह मेरे पूर्णतः व्यक्तिगत विचार हैं, Cooperation17 के विचार नहीं हैं।
नमस्कार,
धारा 11 आते ही किसान को अपना गाटा, नाम, क्षेत्र और परियोजना मिलाना चाहिए। इस चरण को हल्के में न लें; जानकारी आगे भेजें।
https://t.co/ludk8KkDo7
नमस्कार,
आज की दो जनजागरूकता पोस्ट Society Governance के दो अत्यंत महत्वपूर्ण पक्षों पर आधारित हैं।
AOA पोस्ट में बताया गया है कि Society का पैसा कहाँ और कैसे रखा जाए, audited accounts क्यों आवश्यक हैं, members को accounts देखने का क्या अधिकार है तथा Auditor की वास्तविक भूमिका क्या होती है।
RWA/सहकारी आवास समिति पोस्ट में समझाया गया है कि चुनाव परिणाम को चुनौती देने के लिए केवल आरोप पर्याप्त नहीं होते। Material effect, प्रमाण, आवश्यक records, 45 दिन की limitation तथा सही forum ही किसी Election Suit की सफलता का आधार बनते हैं।
NOIDA, Greater Noida, YEIDA सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए उपयोगी इन दोनों विषयों की विस्तृत जानकारी संलग्न Photo में देखें।
यदि यह जानकारी उपयोगी लगे तो कृपया इसे अपने AOA, RWA, सहकारी आवास समितियों, पदाधिकारियों तथा सदस्य समूहों में अधिक से अधिक साझा करें, ताकि सही कानूनी जानकारी और पारदर्शी प्रबंधन की संस्कृति को बढ़ावा मिल सके।
https://t.co/UZavIxCurL
सहयोग से सेवा
Cooperation17
नमस्कार,
धारा 15 में 60 दिन के भीतर आपत्ति किसान की बड़ी सुरक्षा है। मौखिक बात नहीं, लिखित आपत्ति और receiving ही आगे काम आती है; कृपया साझा करें।
https://t.co/ludk8KlbdF
नमस्कार।
आज की AOA पोस्ट Builder से Handover में documents, accounts और common areas की सही प्रक्रिया समझाती है, जबकि RWA/सहकारी समिति पोस्ट Committee term, समय पर चुनाव और Interim Management की स्थिति स्पष्ट करती है। विस्तृत जानकारी संलग्न PHOTO में देखें। उपयोगी लगे तो जनहित में आगे साझा करें।
सहयोग से सेवा
Cooperation17
https://t.co/UZavIxCurL
नमस्कार,
सौहरखा की बेटियाँ, नोएडा की आत्मा और उत्तर प्रदेश का भविष्य: एक व्यक्तिगत विचार :
सौहरखा की बेटियों की शिक्षा का प्रश्न भावनात्मक भी है और नीतिगत भी; यह दया नहीं, अधिकार तथा आधुनिक नोएडा और उत्तर प्रदेश के भविष्य से जुड़ा विषय है।
सभी stakeholders से विनम्र आग्रह है कि बेटियों की पढ़ाई पाँचवीं के बाद न रुके और राजकीय इंटर कॉलेज की मांग पर सकारात्मक, समयबद्ध पहल हो। संदर्भ: रवि यादव जी की पोस्ट: https://t.co/7eYnwma4yf
नमस्कार,
धारा 21 में compensation और R&R दोनों का दावा रखा जा सकता है। पेड़, मकान, नलकूप, हिस्सेदारी और परिवार का पूरा विवरण दें; किसानों तक पहुंचाएं।
https://t.co/ludk8KlbdF
नमस्कार।
आज की दो जनजागरूकता पोस्ट Society Governance के अगले महत्वपूर्ण चरण को सरल प्रश्नोत्तर के माध्यम से समझाती हैं।
AOA पोस्ट में Builder Handover के दौरान Vendor Contracts, CC/OC, Common Area Disputes और Handover Meeting की सही प्रक्रिया पर चर्चा है। RWA/सहकारी आवास समिति पोस्ट में चुनाव में देरी, Interim Management Committee, Members की भूमिका और समय पर चुनाव की कानूनी आवश्यकता को स्पष्ट किया गया है।
विस्तृत जानकारी के लिए संलग्न PHOTO अवश्य देखें। उपयोगी लगे तो कृपया जनहित में अपने AOA, RWA और सहकारी आवास समिति समूहों में अवश्य साझा करें।
सहयोग से सेवा
Cooperation17
https://t.co/UZavIxD2hj
नमस्कार,
आज का किसान भूमि अधिकार संदेश
भूमि अधिग्रहण में किसान भाई केवल यह न पूछें कि “रेट कितना लगा?” असली सवाल यह है कि धारा 23 Award में Market Value कैसे बनी, Factor कौन सा लगा और पूरी Calculation Sheet में जमीन, पेड़, मकान, नलकूप, फसल, Solatium और 12% अतिरिक्त राशि सही जोड़ी गई या नहीं।
Award की copy लेकर अपना नाम, गाटा नंबर, क्षेत्रफल, हिस्सेदारी और sale deeds का आधार जरूर मिलाएं। यदि कम कीमत वाली या असमान जमीन की sale deeds से मुआवजा बनाया गया है तो समय से लिखित आपत्ति करें।
सही मुआवजा केवल रेट से नहीं, पूरी calculation से तय होता है। सहमत हों तो यह जानकारी अन्य प्रभावित किसानों तक जरूर forward करें।
https://t.co/UZavIxD2hj
नमस्कार,
आज का किसान भूमि अधिकार संदेश
भूमि अधिग्रहण में किसान भाई केवल यह न पूछें कि “रेट कितना लगा?” असली सवाल यह है कि धारा 23 Award में Market Value कैसे बनी, Factor कौन सा लगा और पूरी Calculation Sheet में जमीन, पेड़, मकान, नलकूप, फसल, Solatium और 12% अतिरिक्त राशि सही जोड़ी गई या नहीं।
Award की copy लेकर अपना नाम, गाटा नंबर, क्षेत्रफल, हिस्सेदारी और sale deeds का आधार जरूर मिलाएं। यदि कम कीमत वाली या असमान जमीन की sale deeds से मुआवजा बनाया गया है तो समय से लिखित आपत्ति करें।
सही मुआवजा केवल रेट से नहीं, पूरी calculation से तय होता है। सहमत हों तो यह जानकारी अन्य प्रभावित किसानों तक जरूर forward करें।
https://t.co/UZavIxD2hj
नमस्कार।
UP भर में लागू, Noida-Greater Noida-YEIDA के लिए खास: Society governance में सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि कौन सबसे ऊँची आवाज़ में बोल रहा है, बल्कि यह है कि कानून किसे कौन-सी भूमिका देता है।
आज की AOA पोस्ट बताती है कि शिकायत Registrar, Competent Authority, Local Authority या Court में कहाँ जानी चाहिए। RWA/सहकारी समिति पोस्ट समझाती है कि General Body democratic control का केंद्र है और Committee day-to-day management की संस्था।
संदेश साफ है: सही forum, सही record और सही authority की समझ से ही society disputes कम होंगे। विस्तृत दोनों PHOTO देखें। उपयोगी लगे तो जनहित में आगे साझा करें।
सहयोग से सेवा
Cooperation17