आप सभी को असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक ‘होलिका दहन’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, होलिका दहन के इस पावन अवसर पर अपने अंदर की नकारात्मकता का दहन कर, प्रेम और समरसता की भावना को आत्मसात करें।
#होलिका_दहन
भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय जननेता एवं मा. केंद्रीय मंत्री @smritiirani जी को जन्म दिवस की अनंत शुभकामनाएं।
मैं बाबा केदार से आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
देश में हॉर्टिकल्चर प्रोडक्शन में अभूतपूर्व वृद्धि से किसानों को लाभ हो रहा है, और उनकी सम्पन्नता भी बढ़ रही है, यह डबल इंजन की सरकार के कारण संभव हुआ है।
#ModiKiGuarantee#Abkibaar400paar
आज देहरादून में पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया।
मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में @pushkardhami सरकार सैनिकों के सम्मान व उनके परिवारजनों के कल्याण हेतु वचनबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों को एसोसिएशन के स्थापना दिवस की पुनः शुभकामनाएं।
आज राजभवन देहरादून में मा.राज्यपाल @LtGenGurmit जी (से.नि.) के साथ तीन दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी, "वसंतोत्सव 2024" का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टाल्स तथा विभिन्न प्रजाति के पुष्पों का अवलोकन भी किया।
औषधीय गुण युक्त 'थुनेर' के विशेष डाक आवरण का आज विमोचन किया।
साथ ही, वसंतोत्सव पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
वसंतोत्सव 2024 निश्चित ही प्रदेश की जनता का औद्यानिकी के प्रति रुझान बढ़ाने के साथ-साथ राज्य में पुष्प उत्पादकों की आजीविका सुधृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर कैबिनेट में मेरे सहयोगी श्री @satpalmaharaj जी भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखण्ड के मा. प्रदेश अध्यक्ष श्री @mahendrabhatbjp जी को निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यसभा सांसद के रूप में आपका कार्यकाल सफल रहे ऐसी बाबा केदार से कामना है।
बुरांसखंडा के राजकीय इंटर कॉलेज में 'उत्तराखंड
फर्स्ट अभियान' के तहत स्मार्ट क्लास के लिए डिजिटल उपकरण तथा विद्यार्थियों को नोटबुक भेंट की।
इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न छात्रहित की योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को दी।