राम नाम मनिदीप धरु जीह देहरीं द्वार।
तुलसी भीतर बाहेरहुँ जौं चाहसि उजिआर॥
अमर महाकाव्य 'श्रीरामचरितमानस' के रचयिता, भक्तिधारा के महान कवि, 'पूज्यपाद' गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।
उन्होंने अपनी दिव्य कृतियों के माध्यम से प्रभु श्री राम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों के अमृत संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। उनका कालजयी साहित्य लोकमंगल का शाश्वत पथप्रदर्शक है।
अब से कुछ ही घंटों बाद, हमारे देश की स्वाधीनता के 80वें वर्ष का शुभारंभ होगा। देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीय यह पर्व उल्लास के सा��� मनाते हैं। हमारा तिरंगा हमारी स्वाधीनता का प्रतीक है। इसे हम पूरी शान से फहराते हैं।
वो ऐतिहासिक क्षण… 🇮🇳
भारतीय लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर में इतिहास रचा गया। लोकसभा में पहली बार पूरे ‘वंदे मातरम्’ के स्वर गूंजे और पूरा सदन राष्ट्रभाव से ओतप्रोत हो उठा।
वंदे मातरम्! 🇮🇳
माँ तरकुलहा देवी के अनन्य भक्त और गोरखपुर की माटी के गौरव, महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू बंधू सिंह के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उन्होंने वीरतापूर्वक अंग्रेजों का प्रतिकार किया। उनका साहस मातृभूमि की अखंडता के लिए हमारी चेतना को सदा स्पंदित करता रहेगा।
'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिक���र है और मैं इसे लेकर रहूंगा' का अमर मंत्र देकर राष्ट्रचेतना को नई दिशा देने वाले, भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
'लोकमान्य' का जीवन राष्ट्रभक्ति का आदर्श और उनका 'स्वराज मंत्र' भारत की आत्मा का अमर स्वर है।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, "ग्रैंड ओल्ड लेडी" के नाम से विख्यात, भारत रत्न अरुण आसफ़ अली जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
राष्ट्र की स्वतंत्रता और जनसेवा के प्रति आपका अदम्य साहस एवं समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#ArunaAsafAli#अरुणा_आसफ़_अली
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
@myogiadityanath