आज दिनांक 12/07/2026 को संस्था के परेड ग्राउंड एवं मिलिट्री फार्म सीतापुर पर आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के अनुक्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदय एवं संस्था के अन्य अधिकारी/कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
आज दिनांक 21/06/2026 को विश्व योग दिवस के अवसर पर संस्था प्रमुख श्री शगुन गौतम जी की उपस्थिति में सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं द्वारा योग का अभ्यास किया गया । अंत में महोदय द्वारा सभी को योग करने के लिए प्रेरित किया गया ।
@UPPoliceTrgHQ@Uppolice
आज दिनांक 21/05/2026 को संस्था प्रमुख श्री शगुन गौतम जी द्वारा संस्था के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया। महोदय द्वारा सभी से प्रशिक्षण से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव आमंत्रित किये गये एवं उनके निराकरण के लिए संबंधित को आदेशित किया गया।
@UPPoliceTrgHQ
आज दिनांक 26/11/2025 को " संविधान दिवस " के अवसर पर संस्था के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों एवं प्रशिक्षुओं को पुलिस उपाधीक्षक एपीटीसी, सीतापुर महोदय के द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 23.11.2025 को एपीटीसी सीतापुर के क्वार्टर गार्ड पर झंडा दिवस के सुअवसर पर संस्था प्रमुख महोदय द्वारा प्रशिक्षक स्टाफ व सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित किया गया एवं शपथ ग्रहण करायी गयी ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 03.11.2025 को प्रचलित आई0टी0आई0 कोर्स का समापन पुलिस अधीक्षक श्री शगुन गौतम महोदय के द्वारा किया गया । प्रशिक्षण से सम्बन्धी फीडबैक एवं प्रशिक्षण में सुधार हेतु सुझाव आंमत्रित किये गये । इस अवसर पर अन्य सभी अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
सरदार भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के सुअवसर पर दिनांक 31.10.25 को “Run For Unity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में अधिकारीगण व संस्था में प्रचलित सभी कोर्सों के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक स्टाफ ने प्रतिभाग किया ।
#EktaDiwas#RunForUnity@UPPoliceTrgHQ@Uppolice
सरदार भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के सुअवसर पर दिनांक 31.10.25 को “Run For Unity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में अधिकारीगण व संस्था में प्रचलित सभी कोर्सों के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक स्टाफ ने प्रतिभाग किया ।
#EktaDiwas#RunForUnity@UPPoliceTrgHQ@Uppolice
दिनांक 03.10.25 को एपीटीसी आडिटोरियम हाल में सभी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं से अनौपचारिक बातचीत की गयी । 02 अक्टूबर (गांधी जंयती) के सुअवसर पर प्रशिक्षुओं के मध्य आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कृत किया गया ।
आरक्षी ना0पु0 आधारभूत कोर्स के प्रशिक्षुओं को दिनांक 03.10.25 को संस्था प्रमुख महोदय द्वारा साइबर जागरूकता एवं पुलिस अधीक्षक द्वितीय महोदय द्वारा अधिकारियों की शक्तियां और कर्तव्य विषय पर व्याख्यान दिया गया ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 23.09.25 को श्री राजीव सभरवाल, पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण के द्वारा एपीटीसी सीतापुर के परेड ग्राउंड, परिसर एवं क्लास रूम का भ्रमण/निरीक्षण व समीक्षा, प्रशिक्षुओ के साथ संवाद किया गया । इस अवसर पर संस्था के समस्त अधिकारीगण मौजूद रहे ।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 19.09.2025 (शुक्रवार) को संस्था के आडिटोरियम हाल में आई0टी0आई0 व बिगुलर कोर्स के प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षक स्टाफ का सम्मेलन किया गया । प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षक स्टाफ की समस्याओं को सुना गया एवं उनका निराकरण किया गया ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 19/09/2025 को आरक्षी ना0पु0 आधारभूत कोर्स, बिगुलर क्वालीफाइंग कोर्स, आईटीआई कोर्स व प्लाटून कमाण्डर आधारभूत कोर्स के प्रशिक्षुओं का वाह्यकक्षीय विषयों का पाठ्यक्रमानुसार नियमित प्रशिक्षण चलाया गया ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 18.09.2025 को आडिटोरियम हाल में एपीटीसी के सभी अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षुओं से अनौपचारिक बातचीत की गयी । कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा अपनी बातें साझा की गयीं एवं प्रशिक्षण से सम्बन्धी अपने सुझाव दिये गये ।
दिनांक 06/09/2025 को आरक्षी ना0पु0 आधारभूत कोर्स, बिगुलर क्वालीफाइंग कोर्स, आईटीआई कोर्स व प्लाटून कमाण्डर आधारभूत कोर्स के प्रशिक्षुओं का वाह्यकक्षीय विषयों का पाठ्यक्रमानुसार नियमित प्रशिक्षण चलाया गया ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
एपीटीसी सीतापुर में प्रचलित आरक्षी ना0पु0 आधारभूत प्रशिक्षण कोर्स के प्रशिक्षुओं का दिनांक 02.09.2025 को अन्तः एवं वाह्यकक्षीय विषयों का पाठ्यक्रमानुसार नियमित प्रशिक्षण चलाया गया ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
एपीटीसी सीतापुर में प्रचलित आरक्षी ना0पु0 आधारभूत प्रशिक्षण कोर्स के प्रशिक्षुओं का दिनांक 29.08.2025 को अन्तः एवं वाह्यकक्षीय विषयों का पाठ्यक्रमानुसार नियमित प्रशिक्षण चलाया गया ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 28/08/25 को पुलिस अधीक्षक/ संस्था प्रमुख श्री शगुन गौतम महोदय द्वारा आरक्षी ना0पु0 कोर्स के प्रशिक्षुओं की साइबर बुलिंग एवं स्टॉकिंग विषय पर क्लास ली गई । तत्पश्चात प्रशिक्षुओं से अनौपचारिक संवाद किया गया तथा उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया ।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ
15 अगस्त एव जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में दिनांक 17.08.2025 को एपीटीसी सीतापुर में “बड़ा खाना” का आयोजन किया गया । संस्था में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षक स्टाफ द्वारा भोज ग्रहण किया गया । इस अवसर पर संस्था के समस्त अधि./कर्म.गण उपस्थित रहे ।
@Uppolice@dgpup@UPPoliceTrgHQ
दिनांक 16.08.2025 को संस्था के मंदिर में जन्माष्टमी का त्यौहार धूम-धाम से मनाया गया, जिसमें संस्था में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं एवं प्रशिक्षक स्टाफ द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया । प्रशिक्षुओं द्वारा जन्माष्टमी की विभिन्न प्रकार की झांकियां भी बनायी गयी।
@Uppolice@UPPoliceTrgHQ