गोहाना के गुड्डा गांव की सरपंच से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए चार युवकों ने फिरौती की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#Gohana #extortion #Haryanacrime #Sarpanch #Guddavillage
दिग्विजय चौटाला ने पिछले दिनों सिरसा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधायक गोकुल सेतिया के बीच हुई जुबानी जंग पर बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक का समर्थन करते हुए उन्हें काबिल और मेहनती शख्स करार दिया है। दिग्विजय ने इस पूरे मामले को लेकर सीएम सैनी के रवैये की भी आलोचना की है।
Digvijay Chautala #Gokulsetia
दिग्विजय चौटाला ने अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन पर सवाल उठाया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आगामी कॉमनवेल्थ खेलों की मेजबानी की दावेदारी में अहमदाबाद की जगह भिवानी का नाम शामिल किया जाए, क्योंकि हरियाणा के खिलाड़ी देश को 75 प्रतिशत तक पदक दिलाते हैं। दिग्विजय ने कहा कि गुजरात के लोगों का सेना और खेलों में कोई योगदान नहीं है।
#digvijaychautala #gujarat #CommonwealthGames
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने पति वीर साहू से तलाक लेने के बाद दूसरी शादी की अटकलों पर बयान दिया है। दूसरी शादी को लेकर सपना ने कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है। भविष्य में अगर कोई उन्हें सही और उनके लायक मिला तो इस बारे में सोचेंगी। अभी वह दूसरी शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं।
#sapnachaudhary #SapnaChoudharyDivorce
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच की गई सोना कम खरीदने की अपील को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि, मेरे जैसे एक सामान्य व्यक्ति ने कहा, कि गोल्ड कम खरीदिए, देशवासियों ने गोल्ड कम खरीदा. गोल्ड के दाम टूट गए, आज लोग मुझे कह रहे हैं, मोदी जी आपने कहा आपकी बात मानी, हमारे पैसे बच गए.
#NarendraModi #PMModi #Gold #GoldPrices
हरियाणा के छोटे से गांव मुजादपुर के एक नाई (सैन) परिवार में जन्म लेने वाले मेरे जैसे आम कार्यकर्ता को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाने और महाराष्ट्र के सह-प्रभारी की अहम जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस नेतृत्व का बहुत शुक्रिया.
1998 में जब 19 साल की उम्र में मैं कांग्रेस पार्टी की सेक्यूलर, सोशल जस्टिस, लोकतांत्रिक विचारधारा से जुड़ा था, उस वक्त मेरे जेहन में ये खयाल भी नहीं था, कि मेरे जैसा एक आम कार्यकर्ता इतनी बड़ी पार्टी में इस पद तक पहुंच सकता है.
हम 2014 के बाद से देश में मुश्किल वक्त के गवाह बन रहे हैं. देश में संवैधानिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है. सत्ता में बैठी बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस देश में लोकतंत्र नहीं बचे और देश में आरएसएस के उन लोगों का राज चले जिनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था और उनके लिए प्राथमिकता तिरंगा नहीं बल्कि अपना भगवा झंड़ा है.
देश की सारी संपत्ति मोदी-शाह के करीबी अडानी को सौंप दी गई है और गरीब इंसान से उसके जीने का हक भी छीना जा रहा है. ऐसे में देश की एकमात्र उम्मीद कांग्रेस और उसकी विचारधारा ही है.
बीजेपी भले ही ओबीसी को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ओबीसी को असल हक कांग्रेस संगठन और उन्हीं राज्यों में मिल रहा है जहां कांग्रेस की सरकार है. बीजेपी को ओबीसी का इस्तेमाल सिर्फ वोट लेने के लिए कर रही है. लेकिन देश की करीब दो तिहाई ओबीसी आबादी को उसका असल हक कांग्रेस में ही मिल सकता है.
जब बड़े, बड़े नेता कांग्रेस का साथ छोड़कर जा रहे थे जिन्हें पार्टी से मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जैसे पद मिले, उस वक्त में कांग्रेस में एक बड़े बदलाव की इबारत लिखी जाने लगी.
संविधान और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई के बीच कांग्रेस ने उन लोगों को उनका हक देने की शुरुआत की है, जो बरसों से हर मामले में हाशिए पर ही रहे हैं.
मेरे जैसे आम कार्यकर्ता के आगे बढ़ने का मतलब है कि पार्टी में उन लाखों कार्यकर्ताओं का सम्मान हो रहा है जो इस पार्टी की नींव है.
सोनिया गांधी जी, खड़गे जी और न्याय योद्धा राहुल गांधी जी का देश के आखिरी इंसान तक उसका हक पहुंचाने का जो सपना है, उसे पार्टी के भीतर पहले लागू किया जा रहा है.
उसी का नतीजा है कि रजाई भरकर गुजारा करने वाले एक परिवार के लड़के को देश के दूसरे सबसे बड़े राज्य महाराष्ट्र के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
मैं कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन अनिल जय हिंद जी का बेहद शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने बिना किसी स्वार्थ के मेरे काम को देखा और मुझे लगातार अच्छा काम करने के लिए प्रेरित किया.
अब आगे मेरी पूरी कोशिश रहेगी जिस तरह से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मेरे जैसे आम कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया है, मैं भी संगठन में उन कार्यकर्ताओं को उनका स्पेस दिलाने की कोशिश करूंगा जो कि दिन-रात एक करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और देश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.
हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि जो सामाजिक न्याय की लड़ाई राहुल गांधी जी लड़ रहे हैं उसमें जी जान लगाकर पूरा सहयोग दिया जाए.
साथ ही मैं उन सभी लोगों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने इन 28 साल के मेरे सफर ना सिर्फ मेरा साथ दिया है, बल्कि हर मुश्किल वक्त में मेरे साथ खड़े रहे हैं और मुझे यहां तक पहुंचने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. अपने इन साथियों के बिना मेरे होने का कोई मतलब नहीं है. मैं आज जो भी हूं अपने साथियों की वजह से हूं.
शुक्रिया
योगेंद्र योगी
@RahulGandhi@kharge@DrJaihind@INCIndia@INCMaharashtra
राजस्थान पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को मिली करारी हार इन दिनों सुर्खियों में है। पड़ोसी राज्य में कांग्रेस को मिली बंपर सफलता से हरियाणा कांग्रेस भी काफी उत्साहित है। हालांकि, पंचायती राज मंत्री कृष्णलाल पंवार का कहना है कि राजस्थान में जो कुछ हुआ उसका असर हरियाणा में होने वाले पंचायत चुनावों पर नहीं पड़ेगा।
#KrishanLalPanwar #HaryanaPanchayatelection #rajasthanpanchayatelectionresults
इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुनैना चौटाला ने आज फतेहाबाद में जोरदार हुंकार भरी. मीडिया से बातचीत के दौरान सुनैना ने कहा कि, अभय सिंह चौटाला को हम मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे. फिर चाहे उस मुकाम तक पहुंचने में हमारी आखिरी सांस तक लग जाए. इनेलो के नेता और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करके संगठन को मजबूत कर रहे हैं, आगामी चुनाव में इनेलो इतनी बड़ी ताकत बनकर खड़ी होगी, जिसका सामना कोई दल नहीं कर पाएगा.
#SunainaChautala #INLD #AbhaySinghChautala #Haryana
योग गुरु बाबा रामदेव ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लाया जाना चाहिए. जिन लोगों के दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें सभी सरकारी लाभों से वंचित किया जाना चाहिए. जो भी अधिक बच्चे पैदा करना चाहता है, उसे कम से कम इसके परिणामों पर विचार कर लेना चाहिए.
#BabaRamdev #PopulationControl
He allegedly took a Rs 10 lakh bribe. Then CBI found items worth crores at his home
@IndianExpress@iepunjab
Detailed story here:
https://t.co/TGZt7OenHl
https://t.co/TGZt7OenHl
दिल्ली में पहले SCO सभ्यता संवाद मंच में हिस्सा लेने पहुंचे पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने बड़ा दांव चल दिया. उन्होंने भारत से नजदीकियां बढ़ाने के प्रयास में कहा, मुझे उम्मीद है कि दोबारा आप गिला नहीं करेंगे और हमारा आना-जाना रहेगा.
#MusadikMasoodMalik#Pakistan #SCOMeeting #Delhi
हरियाणा के सोनीपत जिले के पांची जाटन गांव में 11 साल पहले पंचायत चुनाव के दौरान अपने बेटे और पूर्व CRPF डीएसपी एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान सज्जन पाल की हत्या के बाद न्याय की लंबी लड़ाई लड़ने वाली 71 वर्षीय चांद कौर को ग्रामीणों ने एक बार फिर सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया है। यह अपील सोनीपत की अदालत द्वारा 2015 में हुई सज्जन पाल की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, उसके दो बेटों और एक अन्य आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद की गई है। चांद कौर ने 2016 में भी सरपंच का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
The Indian Express
X: @IndianExpress | @iepunjab
Read the detailed story here:
https://t.co/2NBqwdfZgz
हरियाणा में आगामी गन्ना पेराई सीजन से पहले किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करते हुए गन्ने का राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग स्वीकार नहीं की जाती, वे न तो गन्ने की कटाई करेंगे और न ही चीनी मिलों को इसकी आपूर्ति करेंगे। सरकार द्वारा 2026-27 के पेराई सीजन के लिए SAP में महज 15 रुपये की बढ़ोतरी कर इसे 415 रुपये से 430 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने से नाराज किसानों का आंदोलन यमुनानगर से निकलकर कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल समेत अन्य गन्ना उत्पादक जिलों तक फैल गया है। वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकार के फैसले का बचाव करते हुए अगले सीजन में गन्ने का भाव 450 रुपये प्रति क्विंटल करने की घोषणा की है।
X: @IndianExpress | @iepunjab
Read the detailed story here:
Haryana sugarcane farmers refuse to supply mills, demand Rs 600 per quintal SAP – The Indian Express
https://t.co/99L2NhfbKF
फरीदाबाद के अलीपुर रिजर्व फॉरेस्ट में करीब 2,000 परिपक्व पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में हरियाणा सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) अफजल खान समेत तीन वन विभाग अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है, जबकि भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी एवं फरीदाबाद के तत्कालीन डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स झलकर उयके को निलंबित किया गया है। सरकार ने विभागीय जांच कराए बिना संविधान के अनुच्छेद 311(2)(b) के तहत बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। मामले में ठेकेदारों और वन विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत सामने आने के बाद करीब 19 ट्रक लकड़ी भी जब्त की गई थी।
@IndianExpress@iepunjab
Read the detailed story:
Faridabad Alipur Reserve Forest illegal tree felling case – The Indian Express
https://t.co/O9xXFMVpoO