देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का कल जयपुर आगमन पर स्वागत-सत्कार किया !
आपके नेतृत्व में विकसित राजस्थान की नई दिशा मिली है। आपका विशद अनुभव व मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणादायक है।
#NarendraModi#BJP4IND@PMOIndia
हमारी बेटियां भी किसी से कम नहीं हैं.....
जैसलमेर के आशायच गाँव की प्रतिभाशाली बेटी डिंपल कंवर ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमाह में आयोजित एशियन चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंतरराष्ट्रीय रजत पदक अपने नाम किए।
महज 10 वर्ष की उम्र में डिंपल ने बायथल, ट्रायथल और लेजर रन तीनों स्पर्धाओं में सिल्वर मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया है।
डिंपल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे जैसलमेर और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। इस होनहार बेटी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।
जैसलमेर के कुंडा निवासी होनहार युवा गायक श्री गोविंद सिंह भाटी जी ने संगीत के क्षेत्र में अपनी अद्भुत प्रतिभा और अथक मेहनत के दम पर 100 बॉलीवुड गीतों की लगातार प्रस्तुति देकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
उनकी इस असाधारण उपलब्धि से जैसलमेर का नाम गौरवान्वित हुआ है। यह सफलता क्षेत्र की उभरती प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। श्री गोविंद सिंह जी को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ!
भरतपुर के एक छोटे से गांव से प्रदेश नेतृत्व तक का सफर…
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की जीवन यात्रा भरतपुर जिले के छोटे से गांव अटारी से प्रारंभ होकर प्रदेश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचने की प्रेरणादायी कहानी है। पार्टी के प्रति अटूट समर्पण, संगठनात्मक निष्ठा, निरंतर संघर्ष और वर्षों की मेहनत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
उनका जमीनी अनुभव और आमजन के बीच रहकर जीवन की चुनौतियों को समझने का अनुभव उनकी जनकल्याणकारी नीतियों में भी दिखाई देता है। समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझने का उनका प्रयास उनके लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक अनुभव से जुड़ा है।
शायद यही वजह है कि प्रदेश के आमजन के बीच उन्हें स्नेहपूर्वक ‘काका’ कहकर संबोधित किया जाता है। एक छोटे से गांव से निकलकर प्रदेश का नेतृत्व संभालने तक का उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि समर्पण, संघर्ष और संगठन के प्रति निष्ठा से जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।
@BhajanlalBjp@BJP4India
मातृभूमि की स्वतंत्रता और सम्मान की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं वीरता के साथ अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली महान वीरांगना, नारी शक्ति और शौर्य की अप्रतिम प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं सादर श्रद्धांजलि!
जिन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत देश की सत्ता संभाली और दशकों तक शासन किया, आज उन्हीं के वंशज व्यवस्थाओं पर सवाल उठाकर शिकायतें कर रहे हैं।
महोदय, जिन समस्याओं का जिक्र आज आप कर रहे हैं, उन्हें सुधारने का अवसर आपके परिवार के पास दशकों तक था। विडंबना यह है कि जिस देश पर आपके परिवार ने वर्षों तक शासन किया, उसी देश की बुराई आज आप विदेशों की धरती पर जाकर कर रहे हैं।
देश अब बदल चुका है। नागरिक जागरूक और शिक्षित है, वह सब समझता है। अब जनता को गुमराह करने का दौर नहीं रहा।
जनता अब विकास और जवाबदेही को चुनती है, परिवारवाद को नहीं....
भाजपा, राजस्थान के पूर्व प्रदेश मंत्री श्री अशोक सैनी जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं ऊर्जावान बनाए रखें।
@AshokSaini_BJP
With the coordinated efforts of JKP, Indian Army, CRPF and intelligence agencies, Lashkar's last known active local terrorist in the valley, Lateef Bhat, was neutralised in an operation in Kulgam in the early morning hours today. One of his terrorist associates, Umar Nisar, was also neutralised in Kulgam, the day before. The entire operation was marked by a very high level of synergy.
The nation salutes the brave Jawans of JKP, Army and CRPF and intelligence agencies.
आधुनिक जैसलमेर के निर्माता, दूरदर्शी शासक एवं जनकल्याण के अग्रदूत स्मृतिशेष महारावल श्री जवाहिर सिंह जी की जन्म जयंती पर कोटिशः नमन।
जैसलमेर के विकास, जनकल्याण एवं आधुनिक स्वरूप के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उनका दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और गौरवशाली विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।
भाजपा, राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता श्री लक्ष्मीकांत भारद्वाज जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@lkantbhardwaj
सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक वैभव, पर्यटन और अतिथि सत्कार की अनूठी पहचान गुलाबी नगरी जयपुर के 299वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर समस्त जयपुरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
ईश्वर से प्रार्थना है कि जयपुर की गौरवशाली परंपराएँ और सांस्कृतिक विरासत सदैव अक्षुण्ण रहें तथा यह नगरी निरंतर प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करे।
भारत-चीन युद्ध के दौरान अदम्य साहस, अद्वितीय वीरता और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद मेजर शैतान सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र उनके अदम्य शौर्य और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। जय हिंद! 🇮🇳
I feel very blessed to bow in humble reverence before Sri Guru Granth Sahib Ji and join in the Ardas at the historic Gurudwara Khalsa Diwan Sahib in Manila.
It is truly a moment of profound spiritual joy.
ਮੈਂ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵਡਭਾਗਾ ਸਮਝਦਾ ਹਾਂ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਮਨੀਲਾ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਖ਼ਾਲਸਾ ਦੀਵਾਨ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਸਨਮੁੱਖ ਨਿਮਰਤਾ ਸਹਿਤ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਅਤੇ ਅਰਦਾਸ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਦਾ ਸੁਭਾਗ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ।
ਇਹ ਸੱਚਮੁੱਚ ਅਥਾਹ ਅਧਿਆਤਮਿਕ ਆਨੰਦ ਦਾ ਪਲ ਹੈ।
आज गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें गुड़ खिलाया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
गौमाता हमारी आस्था, संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग हैं। गौसेवा एवं गौसंरक्षण के प्रति हमारी सरकार सदैव प्रतिबद्ध है।