बहुत सी कविताएँ बिना जन्में ही मर जाती हैं,
अवशेष नहीं दिखते कभी उनके लेकिन,
उनकी किरचें दिल तार-तार कर जाती हैं,
बहुत सी कविताएँ बिना जन्में ही मर जाती हैं।।
विद्रोही थीं वे कविताएँ, बेबाक, बेलौस, निडर,
ना किसी की परवाह थी, ना था किसी का डर।
लावा-सी उगलतीं, जिस्म का रोआँ-रोआँ सुलगातीं,
कर देती पाल में हर तिलिस्म को राख,
रख देती हर भ्रम को मिटा कर।।
पर होंठों की चौखट पर ही दम तोड़ देतीं,
समझौतों की सलाखों में चुपचाप बिखर जातीं।
स्याही तक पहुँचने से पहले ही सूख जातीं,
बहुत सी कविताएँ बिना जन्में ही मर जाती हैं।।
जो कह दी जातीं, तो सिंहासन हिला देतीं,
झूठ के हर चेहरे से नक़ाब उठा देतीं।
इसीलिए शायद उन्हें साँस लेने न दी गई,
वे जन्म से पहले ही ख़ामोशी में दफ़्न कर दी गईं।।
फिर भी उनकी आह हवाओं में तैरती रहती है,
हर बेचैन आत्मा में कहीं धड़कती रहती है।
एक दिन कोई आवाज़ उन्हें फिर जन्म देगी,
क्योंकि सच की कविताएँ कभी सचमुच नहीं मरतीं।
तुम डरते हो
तुम डरते हो सच सुनने से
पर मैं सुनाने से नहीं डरती
तुम मुंह छुपाते फिरते हो
अपने अतीत के गुनाहों से
मैं तुम्हें वो टूटा हुआ आइना
फिर दिखाने से नहीं डरती
तुम दफ़ना देना चाहते हो
वो हर बात जो तुम्हें पसंद नहीं
पर जाने क्यों मैं हर बार वही
बात दोहराने से नहीं डरती
तुम टाल देना चाहते हो
उन सवालों को हमेशा
पर मैं उनके जवाब तुम्हें
कभी बताने से नहीं डरती
मेरे सारे रिश्ते कमाये हुए रिश्ते हैं
क़ीमत चुका के बनाये हुए रिश्ते हैं
मतलब जब तक है, मेरे हैं सब वरना
पल में मुझसे पराए हुए रिश्ते हैं, क्यूँकि
मेरे सारे रिश्ते कमाए हुए रिश्ते हैं।।
जब तक मैं चुप हूँ सब बहुत अपने हैं
सबकी आँखों में जाने कितने सपने हैं
लालच की चाशनी में लपेटे से रखने हैं
बेवफ़ाई के ज़ख्म, सलीके से ढकने हैं।।
कोई क्या कहे, सबके बनाए हुए रिश्ते हैं
गिलट पे सोने का पानी चढ़ाए हुए रिश्ते है
सुनो, तुम मेरे हो, ये बताए हुए रिश्ते हैं
चाहे मानो या ना मानो,ये समझाये हुए रिश्ते है
तलाश
दिन-ओ-रात, सुबह-ओ- शाम
भाग रहे हम जिस की तलाश में
वो मंज़िल आख़िर छिपी है कहाँ।।
छोड़ कर घर का सकूं आराम
ढूँढ रहे हम जिस को हर सू
वो महफ़िल आख़िर सजी है कहाँ।।
तेरी ख्वाहिश में तमाम कर बैठे
अपनी हसरतों का क़त्लेआम
तू फिर भी मुतमईन ना हुआ
तो बता के वफ़ा बची है कहाँ।।(आशा)
कार्ड है , वोट डालने गए तो पता चला के नाम हटा दिया गया लिस्ट से। क्यों हटाया कोई कारण नहीं, अब क्या करें ये भी पता नहीं। तो फिर आप कार्ड बनाते ही क्यों हैं। सीधे बीएलओ ख़ुद की मर्ज़ी से ही वोटर चुन कर वोटिंग करवा लें। हम ही क्यों इतनी गर्मी में धूप में धक्के खाएँ।
आसमाँ में खड्डे हैं
बादलों के अड्डे है
बादलों में पानी है
हवा में भी रवानी है
बिजलियाँ कड़कती हैं
बारिशें भी बरसती हैं
हम संग जुड़े से है
हवाओं में उड़े से हैं
थोड़ी सी नादानी है
वक़्त की शैतानी है
तुम भी साथ आ जाओ
एक झलक दिखा जाओ
क्यों दूर सब खड़े से हैं
ज़िद पे ज्यूँ अड़े से हैं
क्यूँ चाँद थोड़ा मद्धम है
सितारे भी कम कम हैं
धरती बड़ी सयानी है
रंग इसका धानी है
यूँ बात ये बेमानी है
अनकही कहानी है
असमाँ में खड्डे हैं
बादलों के अड्डे है…(आशा)
सुनो अगर मैं मर जाऊँ तुम मेरा श्राद्ध न करना
मत करवाना गरुड़ पुराण,पैसा बर्बाद न करना
वक़्त आज ना दे पाओ तो फिर कल याद ना करना
नहीं लौटता वक़्त पुराना, फिर फ़रियाद ना करना
ज़िंदगी के इस लम्बे सफ़र में
कई उस्ताद मिले चलते चलते
सिखाए कई सबक़ ज़िंदगी के
कुछ कड़वे,कुछ तीखे,कुछ मीठे,
पर शुक्रिया हर एक का दिल से,
कुछ ना कुछ सबने नया सिखाया
हम अनाड़ी रहे मगर हमेशा ही
ज़िंदगी का सबक़ समझ नहीं आया…(आशा)
💐HAPPY TEACHERS DAY 💐
सितारों सी चमको, बहारों सी महको ख़ुशियों की बगिया हो, तुम बुलबुल सी चहको, ना कोई हो उलझन, ना कोई परेशानी, हर गम तेरा हो पल में फ़ानी (आशा)
Happy birthday Princess ❤️❤️