भाजपा की कुटिल, ओबीसी-विरोधी मानसिकता को हमारी नेता श्रीमती @priyankagandhi जी ने संसद में न सिर्फ उजागर किया, बल्कि उसकी धज्जियाँ भी उड़ा दीं।
महिला आरक्षण बिल की आड़ में अमित शाह और नरेंद्र मोदी इस देश में लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। परिसीमन के नाम पर सीटों की काट-छाँट करके और महिला आरक्षण के नाम पर ओबीसी जातियों के हक़ की हक़मारी करके भाजपा हिंदुस्तानी लोकतंत्र की बुनियाद को ख़त्म करना चाहती है।
शुक्रिया दीदी, ओबीसी समाज आपका कर्ज़दार रहेगा- इस बेबाक़ी के लिए, इस संघर्ष के लिए, और संघी साज़िश को बेनक़ाब करने के लिए।
हमें आप पर नाज़ है। जिंदाबाद दीदी!
माननीय श्रीमती @priyankagandhi जी के जन्मदिन के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 'आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना' को लेकर प्रदेश के विभिन्न मंडलों में प्रेस वार्ता का सफल आयोजन किया गया।
जिसमें अयोध्या मंडल में पूर्व सांसद श्री @DrNirmalKhatri जी, गोरखपुर मंडल में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष AICC सेकेटरी व इंचार्ज उड़ीसा श्री @AjayLalluINC
जी, बरेली मंडल में निवर्तमान उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री
@PremPrakashUPCC जी और गाज़ियाबाद मंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @salman7khurshid जी व एआईसीसी संयुक्त सचिव श्री @manojtyagimrt जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए जनविरोधी सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंका और पार्टी के भविष्य का रोडमैप साझा किया।
आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हमने यह शपथ ली कि मनरेगा योजना को केंद्र में रखकर देश में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
हम शपथ लेते हैं कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी 5 जनवरी से 'मनरेगा बचाओ अभियान' शुरू करेगी। मनरेगा करोड़ों ग्रामीणों और मजदूरों को संविधान के जरिये मिला काम का अधिकार है और हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे। जय संविधान, जय हिंद!
-श्री @kharge जी, कांग्रेस अध्यक्ष
आज बरेली में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय कपूर जी की गरिमामयी उपस्थिति में समस्त नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों, मूल्यों और संवैधानिक प्रतिबद्धता को निष्ठा पूर्वक आगे बढ़ाने की प्रतिज्ञा ली।
इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा जी, शहर कोऑर्डिनेटर सुनीता सिंह जी, शहर अध्यक्ष दिनेश दद्दा जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी जी द्वारा की गयी।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकानाएं।
विगत दिनों बरेली में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की वस्तुस्थिति का जायजा लेने के लिए आज मा. सांसद/अनुसूचित जाति विभाग, चेयरमैन @tanujpuniaINC जी घटनास्थल पर पहुंचे।
उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली.. साथ ही अधिकारियों से वार्ता कर दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की।
बाबा साहेब का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम संविधान और बाबा साहब के विचारों को खत्म करने के षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देंगे।
#संविधान_बचाओ
कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने वाले भाजपा के बेशर्म मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस जनों ने रायबरेली, बरेली, बलिया और नोएडा में विरोध प्रदर्शन किया।
देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरेशी पर दिए गए अपमान जनक बयान को कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विगत दिनों बरेली में पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के संबंध में घटना की वस्तु स्थिति जानने हेतु कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारजनों से मिला।
प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवारजनों को न्याय की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में अशफाक सकलैनी जी (जिलाध्यक्ष), दिनेश गुप्ता जी (शहर अध्यक्ष), प्रेम प्रकाश अग्रवाल जी (सदस्य, AICC), डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी जी (प्रदेश प्रवक्ता), इलियास अंसारी जी (पूर्व चेयरमैन),कृष्णकांत शर्मा जी (पूर्व विधानसभा प्रत्याशी), तीरथ मधुकर जी , निशाकत अल्वी जी, कमरुद्दीन सैफी जी, मुजम्मिल रजा जी, असलम अंसारी जी, जाकिर मास्टर जी, इब्राहिम अल्वी जी व जियाउर्रहमान जी शामिल रहे।
श्री राहुल गांधी जी ने जातिगत जनगणना की मांग को सड़क से लेकर सदन तक मुखरता से उठाया। उनके अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप केंद्र सरकार को इस मुद्दे पर झुकना पड़ा।
सामाजिक न्याय के लिए जातिगत जनगणना ज़रूरी है।
आज सीतापुर, कासगंज, बरेली और कानपुर में कांग्रेसजनों ने जुलूस निकालकर श्री राहुल गांधी जी का धन्यवाद किया।
यह क्षण 'अनेकता में एकता' का परिचय देने का क्षण है। किसी कायरतापूर्ण आतंकी हमले से हम विचलित नहीं हो सकते।
महराजगंज, बरेली, मथुरा और फ़िरोजाबाद में भी कांग्रेसजनों ने पहलगाम के शहीद लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही इस लूट के कारण छात्र व अभिभावक मानसिक प्रताड़ना झेल रहे हैं। साथ ही यह कल्याणकारी राज्यों के सिद्धांत के भी अनुकूल नहीं है।
आज के इस प्रदर्शन में रायबरेली, बरेली, फर्रुखाबाद, नोएडा और पीलीभीत में भी कांग्रेसजनों ने इस लूट के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर 8 सवाल पूछने के लिए बरेली में @RaviVermaMP जी (पूर्व सांसद), चित्रकूट में @pradeepjain52 जी (पूर्व केंद्रीय मंत्री), गोरखपुर में @VirendraUPCC जी (विधायक) एवं आजमगढ़ में @ExMLA_Bhagwati जी (पूर्व विधायक) ने प्रेसवार्ता की।
भाजपा सरकार के किसी नुमाइंदे को इस सवाल पर जवाब तो देना ही चाहिए।
लहू तो एक रंग है❤️
प्रेम, त्याग, और समर्पण की प्रतिमूर्ति कांग्रेस पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज उनके जन्मदिन पर हमने रक्तदान किया ताकि प्रदेश के नफ़रत भरे माहौल में मोहब्बत का संदेश जाये।
आज राष्ट्रीय सचिव @AlamTauquirJNU जी ने बरेली में कांग्रेसजनों के साथ समीक्षा बैठक की और बीते कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफ़ाक़ सकलेनी जी समेत अन्य कांग्रेसजनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने जीता अध्यक्ष पद। रौनक खत्री बने DUSU के अध्यक्ष। संयुक्त सचिव पद पर लोकेश चौधरी ने जीत हासिल की।
रौनक खत्री, लोकेश चौधरी और NSUI के सभी साथियों को खूब बधाई।
@INCUttarPradesh बरेली जिला अध्यक्ष @ASHFAQ_INC व अन्य साथी अपनी माँगों को लेकर 8 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं प्रशासन मानने को तैयार नहीं है मुझे विश्वास है कि हम होंगे कामयाब
मैं भी उनके समर्थन में आज 10 बजे बरेली पहुँच रहा हूँ
@priyankagandhi@kashikirai@AlamTauquirJNU
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरु की प्रतिमा को बरेली नगर निगम ने हटा दिया। प्रतिमा कल कूड़ा घर में मिली।
इस नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ बरेली जिला अध्यक्ष अशफ़ाक़ सकलानी, प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, दिनेश दद्दा और उल्फ़त सिंह कठेरिया पिछले 100 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
इंक़लाब ज़िंदाबाद!!