दुआ है, यह फौजी भाई चुनाव जीत जाए... सैल्यूट मारते हुए और वर्दी में नामांकन के लिए कलेक्टर के दफ्तर में एंट्री मारी... कारगिल जंग में हिस्सा ले चुके फौजी ने तमिलनाडु की वेल्लोर सीट से नामांकन दाखिल किया है...
अलविदा धर्म पाजी 💔 आपका जाना बहुत ही दुखदायी है , ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है ।आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा । कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था ।हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे।ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें 🙏 #DharmendraDeol
मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।
बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
I thank everyone for their concern about Dharam ji who is in hospital for observation. He is being continuously monitored and we are all with him.🙏 I request you all to pray for his welfare and speedy recovery.
Inspiration for generations to come, you’ve made every Indian proud with your fearless cricket and belief throughout. You guys deserve all the accolades and enjoy the moment to the fullest. Well done Harman and the team. Jai Hind 🇮🇳🇮🇳
यह खबर मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर बहुत संतोष देने वाली है कि राजस्थान के कॉलेजों में छात्राओं के नामांकन छात्रों से लगातार ज्यादा हो रहे हैं।
1998 में जब मुझे पहली बार CM के रूप में सेवा का अवसर मिला तब 1991 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में महिला साक्षरता दर केवल 20.44% थी। इसके कई सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक कारण थे। इस स्थिति में बदलाव के संकल्प के साथ हमने काम शुरू किया।
पहले कार्यकाल में डॉ. @drcpjoshi मेरे साथ शिक्षा मंत्री थे और उन्होंने एक विचार दिया। तब राजस्थान प्रदेश के 50 साल पूरे हुए थे इसलिए देश को नई शिक्षा नीति एवं जवाहर नवोदय विद्यालय जैसे क्रांतिकारी विद्यालय देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के नाम पर राजीव गांधी स्वर्ण जयंती पाठशालाएं शुरू कीं। इन पाठशालाओं में गांव के शिक्षित लोगों को टीचर बनाया और 25,000 गांव एवं ढाणियों में पाठशालाएं शुरू कीं। यह एक गेमचेंजर आइडिया साबित हुआ।
पाठशालाओं के साथ बड़ी संख्या में सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेज खोलना शुरू किया गया जिससे घर के पास शिक्षण संस्थान उपलब्ध हो। बच्चियों को स्कूल और कॉलेज तक लाने के लिए स्कॉलरशिप योजनाएं, साइकिल और स्कूटी योजनाएं, हर कक्षा में आगे बढ़ने पर प्रोत्साहन राशि आदि की योजनाएं लाई गईं। प्रदेश में स्कूलों मे बेटियां आने लगीं पर भौगोलिक दूरी अधिक होने के कारण कॉलेज ड्रॉप आउट रेट अधिक था।
कांग्रेस सरकार ने सिर्फ 2018-23 के पांच वर्ष में ही 130 राजकीय कन्या महाविद्यालय खोले। एक नीतिगत फैसला किया गया कि जिन उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 11वीं, 12वीं कक्षा में 500 छात्राएं हों वहां गर्ल्स कॉलेज खोल दिया जाएगा। नए कॉलेजों की इमारत बनने तक का इंतजार करने की बजाय किराये पर बिल्डिंग लेकर या वहां उपलब्ध किसी भी सरकारी भवन में उसी सत्र से कॉलेज शुरू किया गया।
हमारी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छात्राओं का नामांकन छात्रों की तुलना में एक लाख से भी अधिक बढ़ गया। आज हमारी बेटियां आगे बढ़ चुकी हैं। अब यह शिक्षा क्रांति हर वर्ग तक पहुंच रही है। अब वो केवल साक्षर नहीं, उच्च शिक्षित हो रही हैं।
एक बार जब बच्चियां स्कूल पहुंचने लगीं तो हमने उन्हें अंग्रेजी शिक्षा देने की शुरुआत की। तीसरे कार्यकाल में श्री @GovindDotasra मेरे साथ शिक्षा मंत्री थे। उन्होंने अंग्रेजी मीडियम स्कूल का विचार दिया। महात्मा गांधी के जन्म के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हमने पहले सभी जिलों, फिर सभी विधानसभाओं एवं इसके बाद मांग के अनुरूप लगभग 3800 महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू किए और इससे गांवों तक का माहौल बदल गया।
हमारी कांग्रेस सरकार आमजन, जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, मंत्री समेत सभी वर्गों से सुझाव लेकर काम करती थी जिसके कारण सुशासन दे पाई और चिरंजीवी योजना सहित कई नए एवं नायाब फैसले कर पाई। वर्तमान सरकार को भी इस तरह की अप्रोच रखकर ऐसे काम करने चाहिए जिससे प्रदेश का हित हो।
यह कुदरत का करिश्मा ही है कि कल बारिश के मौसम के कारण प्रधानमंत्री जी को अचानक हवाई जहाज़ की बजाय गुजरात में सड़क मार्ग से थोड़ा सफ़र करना पड़ा। इस सफ़र के दौरान उन्हें सड़कों की दुर्दशा और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के कारण हुए विकास की झलक ज़रूर मिली होगी।
परिवार में नये सदस्य (बिटिया) के आगमन पर प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से बधाई देने वाले सभी शुभचिंतक साथियों व डूंगरपुर राजकीय जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ को धन्यवाद जोहार।
और कौन-कौन देना चाहते हैं?
आज जन्मदिन के मौके पर मैं राजस्थान में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को अपना 1 महीने का वेतन और मेरी माता जी की 1 महीने की पेंशन देना चाहता हूं : सचिन पायलट
भाजपा की लोकसभा में 303 से 240 सीटें पहुंचने पर इनकम टैक्स भी कम हो गया एवं जीएसटी (GST) स्लैब भी घट गया।
63 सीटें कम होने में इतना लाभ है तो यदि भाजपा की लोकसभा में 150 सीटें कम हो जाएं तो जनता को मिलने वाला फायदा और भी अधिक बढ़ जाएगा।
लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज की आराधना को समर्पित लोक पर्व तेजा दशमी के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। सत्यवादी, गौरक्षक वीर तेजाजी महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे।
मैं नागौरी जाटों की हिम्मत की दाद देता हूं, धर्म के संक्रमण काल में "दूसरों के बाप को अपना बाप" मानने से बेहतर अपने पुरखों को पूजना समझा
जै तेजल थारी.....
तेजा दशमी की हार्दिक शुभकामनाएं
@hanumanbeniwal@JATbera1@RahulKaswanMP@NarayanBeniwal7