नई दिल्ली प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय चिंतक श्री के एन गोविंदाचार��य से उनके न्यु राजेन्द्र नगर निवास पर मिला. अस्वस्थता से उबर चुके गोविंद जी के साथ स्नेह भेंट से मन प्रफुल्लित हुआ. सार्वजनिक जीवन में नैतिक राजनीति की वैचारिक पक्षधरता के प्रतीक रहे हैं गोविंद जी.
माननीय मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM से मिला. जमशेदपुर में पीएम आवास के लाभार्थियों की समस्या के बारे में बताया.लाभार्थी 3 वर्ष पहले ऋण लेकर पूरा पैसा जमा कर चुके हैं पर आवास नहीं मिला.मई माह के अंत तक लाभुकों को आवंटित आवास की चाभी उन्हें देने के मेरे आग्रह पर सीएम ने सहमति जताया.
उच्च शिक्षा में समानता का संवर्द्धन करने के नाम पर यूजीसी द्वारा हाल में जारी विनियमन नख-दंत विहीन है,अनावश्यक भ्रम फैलानेवाला है. हड़बड़ी में बना है. असमानता बढ़ाने ���ाला है. इसके प्रस्तावना एवं उद्देश्य के साथ इसके प्रावधानों का तालमेल नहीं है. बेहतर होगा यूजीसी इसे वापस ले ले.
बिहार भाजपा के एमएलसी श्री प्रमोद चंद्रवंशी ने चन्द्नवंशी समाज के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक चुनावी जनसंपर्क किया. जनसंपर्क के उपरांत वे मिले और बताया कि चंद्रवंशी समाज का पूरा समर्थन एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी रूहेल रंजन को है.
नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के उपरांत आज नालंदा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का दिन भर का कार्यक्रम है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में लोगों का अद्भुत भरोसा प्रचार के दौरान दिख रहा है. एनडीए की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की जीत का माहौल बन गया है.
नालंदा विधानसभा क्षेत्र के सकरोढा गाँव में ग्रामीणों की चुनावी सभा को संबोधित किया और एनडीए के जदयू उम्मीदवार ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को विजयी बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मज़बूत बनाने की अपील किया.
नालंदा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी और बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के पक्ष में प्रच���र ने जोर पकड़ लिया है। झारख���ड के जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयु राय सकरौढ़ा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री श्रवण कुमार के साथ मिलकर लोगों से वोट देने की अपील की।
@roysaryu @NitishKumar @HemantSorenJMM @Jduonline
झामुमो नेता एवं जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू जी एवं पूर्व विधायक श्री कुणाल सारंगी की उपस्थिति में भाजपा से पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा समेत अन्य नेताओं श्री खगेन महतो, श्री सौरभ चक्रवर्ती, श्री कौशिक कुमार, श्री तुषार पातर एवं कई लोगों का झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है। सभी को जोहार।
आगामी घाटशिला उपचुनाव में जन-जन का स्नेह है झामुमो के साथ।
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से कर्मठ विधायक रहे स्व॰ पं॰ दीनानाथ पांडे जी की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन. आम जनता से आपका जुड़ाव सर्वविदित एवं स्मरणीय रहा है. आप संघर्षशील एवं जुझारू व्यक्तित्व के धनी रहे हैं. आपको विनम्र श्रद्धांजलि.
चुनाव प्रचार के दौरान भोजपुर जिला के संदेश विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गाँवों में संपर्क किया. जदयू उम्मीदवार श्री राधाचरण साह की जीत सुनिश्चित है. तेज बारिश के कारण शाम चार बजे के बाद प्रचार कार् स्थगित करना पड़ा.
#IAS_Couple
श्री डी.के. तिवारी एवं श्रीमती अलका तिवारी देश की नौकरशाही में एकमात्र ऐसे दंपत्ति हैं जिन्हें किसी राज्य के सर्वोच्च पद यानि मुख्य सचिव का शीर्ष प्रशासनिक पद प्राप्त हुआ हो साथ ही दोनों को राज्य चुनाव आयुक्त की अति महत्वपूर्ण क्रमागत भूमिका दी गई हो।
तिवारी दंपति ने किसी प्रकार की प्रशासनिक लाबिंग की बजाय हमेशा शालीनता, निष्ठा और समर्पण से काम किया है। वे देश की नौकरशाही के लिए आदर्श उदाहरण हैं..!
@IASassociation@INDBureaucracy
वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने के बारे में बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति ने अनुशंसा की है,सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति गठित की है.अनुदान नहीं वेतनमान की घोषणा कर सरकार वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करे, @NitishKumar का वचन पूरा करे.
श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विधिवत पूजनोपरांत श्री लक्ष्मीनारायण नारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) के शिखर पर पीतल से बना 131 किलोग्राम वज़नी श्री विष्णु भगवान का चक्र स्थापित हुआ. चक्र पुरी से बनकर आया है. पुरी जगन्नाथ भगवान के शिखर पर ऐसा ही चक्र विराजमान है.
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दिन आज श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर (बिड़ला मंदिर) के मुख्य शिखर का निर्माण कार्य सम्पन्न हुआ.तदुपरांत मुख्य ढाँचा की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य आरम्भ होगा.आज ही के दिन गत वर्ष मंदिर के गर्भगृह में श्री लक्ष्मीनारायण के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई.
आपातकाल की यादें सिहरन पैदा करती हैं. इमरजेंसी के समय का ऐसा वक्त जब न अपील, न दलील, न वकील. ज़्यादतियों की भरमार, पर सुनवाई कहीं नहीं. लोकतंत्र, संविधान, न्याय, क़ान���न सबकी हत्या. तानाशाही का दौर था वह. ईश्वर करें देश में ऐसा दौर फिर नहीं आए.
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर(बिड़ला मंदिर)का शिखर निर्माण आज आरम्भ हुआ.मंदिर में विराजमान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की,बांस की सीढ़ियों के सहारे मंदिर के अर्द्धनिर्मित शिखर स्थल पर पहुँचा,पूजन किया और नारियल फोड़कर शिखर निर्माण की शुरुआत की.यहां से मंदिर परिसर की मनोरम झलक दिखी.
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से पटना मुख्यमंत्री निवास में मुलाक़ात हुई और विभिन्न राजनीतिक, ग़ैरराजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा और बिहार सरकार के वरीय मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी भी वहां मौजूद थे.