मुख्यमंत्री योगी जी की नीति केवल दिखावा करके वाहवाही लूटने की है!
"शिक्षकों की घर वापसी " में उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर 42 जनपदों में हज़ारो रिक्तियां होने के बाद भी पोर्टल पर शून्य रिक्तियां बताना शिक्षकों के समक्ष एक नई समस्या खड़ी करना है! भाजपा की यूपी सरकार ने पिछले 6 साल जनता के सामने सिर्फ समस्या खड़ी की है समाधान नही।
जिला सहारनपुर में ही 311 रिक्तियां है। @UPGovt से हमारी मांग है कि शिक्षकों की समस्या का समाधान यथाशीघ्र करें!
भारत की बेटियों "जूनियर महिला हॉकी टीम" द्वारा जापान के काकामिगाहारा में दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार एशिया कप जीतना, ऐतिहासिक हैं। आप सभी बेटियों को बहुत-बहुत बधाई एवं आप सभी के उज्जवल भविष्य के लिए मंगलकामनाएं।
हमें आप सभी पर गर्व हैं!
सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशासन में कानून और जनता की रखवाली पुलिस जनता की हत्यारी बन गईं हैं!
बाराबंकी के हैदरगढ़ मे दिनाँक 11/06/23 को शाम को बिना परिजनो को सूचित किए पुलिस राजेन्द्र पासी को गिरफ्तार करके अपने साथ अभिरक्षा में ले जाती है और सुबह 7 बजे गांव के पास पेड़ से शव लटकता मिलता है।
चीता पुलिस के अनुसार रात्रि 3 बजे मेडिकल कराने जाने के दौरान आरोपी गेट खोलकर भाग गया था, जो कि हास्यास्पद बयान है। इस जघन्य हत्या मे पुलिस की स्पष्ट भूमिका है इसलिये आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
हमारी @UPGovt से माँग है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जाँच हो और परिजनों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा व एक सरकारी नौकरी दी जाए।
योगी राज में बेटी के इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाता एक पिता..
जालौन के एक छोटे से गांव से बड़े अरमानों के साथ पिछड़े समाज से आने वाले किसान जसराम राठौर ने अपनी 13 वर्षीय बच्ची को पढ़ने के लिए भाजपा MLC पवन चौहान के SR ग्लोबल स्कूल लखनऊ भेजा था. पिता के पास पूरे साक्ष्य हैं वहां उनकी नाबालिग बेटी के साथ रेप करने के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता का आरोप है कि स्कूल मुख्यमंत्री के सजातीय भाजपा MLC का है इसलिए इस हत्या को आत्महत्या बताते हुए पुलिस ने FR लगा दी। लेकिन पिता ने हार नहीं मानी और बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पीएम से लेकर सीएम तक हर दरवाजे दस्तक दी, लेकिन, सत्ता के रसूख के आगे सब फेल। थक हारकर पिता इको गार्डन लखनऊ में धरने पर बैठे हैं लेकिन योगी पुलिस ने धमकी दी है अगर वहां बैठे तो ठीक नहीं होगा। @myogiadityanath@dgpup
जल जंगल और ज़मीन के रखवाले महान स्वतंत्रता संग्राम सैनानी क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत शत नमन। जय भीम, हूल जोहार।
जातिवादी-छुआछूत का अमृत काल!
गुजरात के पाटन में दलित बच्चे द्वारा गेंद को छूने पर जातीय मानसिकता से ग्रस्त लोगों ने मारपीट की, जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और तलवार से परिजन का अंगूठा काट दिया! बेहद पीड़ादायक और निंदनीय
गुजरात सरकार से हम आरोपियों के शीघ्रातिशीघ्र और सख़्त से सख़्त कार्यवाही मांग करते हैं! मोदी जी यही आपका गुजरात मॉडल है?
सीएम योगी जी के 6 साल!
बेटियों की सुरक्षा बदहाल!!
बस्ती में 14 साल की बच्ची के मरने तक उसके साथ सामुहिक अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना भयावह, बेहद पीड़ादायक और मानवता को शर्मसार करने वाली!
@bastipolice से मांग है कि बिना किसी दबाव के सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व सख़्त कार्यवाही करें!
लखनऊ में कोर्ट रूम में मजिस्ट्रेट के सामने गोलीकांड प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान हैं!
ऐसे हालात में उत्तर प्रदेश की आम जनता अपने आपको कैसे सुरक्षित मानेगी?
जालौन में कुशवाहा समाज की एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद पुलिस की लापरवाही के कारण इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। योगी सरकार से मांग है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल 25 लाख रुपये का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
https://t.co/sSwb9ARSjG
आज दिल्ली में बहन साक्षी के परिवार से मुलाकात कर उनका दर्द बांटा! हम बहन साक्षी के हत्यारे को सजा दिलवाकर ही रुकेंगे।
दिल्ली सरकार से हमारी निम्न मांग है।
1. मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाया जाए और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।
2. पीड़िता के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
3. परिवार को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
4. परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
5. परिवार को एक सरकारी आवास दिया जाए।
‘जाति तोड़ो–समाज जोड़ो’ के साथ ही बहुजन एकता के लिए सबसे कारगर तरीका बहुजन अंतर्जातीय विवाह के लिए भाई लक्ष्मण यादव जी व प्रिया चौहान जी को वैवाहिक जीवन के लिए मंगलकामनाएं।।
महाराष्ट्र के नांदेड में जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त गुण्डों ने दलित अक्षय भालेराव से कहा "अंबेडकर जयंती मानने की तेरी हिम्मत कैसे हो गई" और अक्षय की बेरहमी से हत्या कर दी! बेहद पीड़ादायक और निंदनीय!
हम अक्षय के हत्यारों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा दिलाकर रहेंगे और मैं अपने समाज से निवेदन करता हूं कि शांति बनाएं रखें! हम सब मिलकर अक्षय को जरूर न्याय दिलाएंगे।
मैं बहुत जल्द महाराष्ट्र आऊंगा।
कबीरा कुंआ एक हैं पानी भरैं अनेक।
बर्तन में ही भेद है, पानी सबमें एक।।
समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन-जागृति पैदा करने वाले महान समाज सुधारक, भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक, महान कवि ‘संत कबीर दस’ जी के प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं!