उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के बिलग्राम थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय दलित नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक, अमानवीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि बच्ची 22 जून से लापता थी, लेकिन सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उसी दिन शिकायत दर्ज नहीं की और अगले दिन एफआईआर दर्ज की। 28 जून को बच्ची के मिलने के बाद, परिजनों के अनुसार, उसे अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। इसके बावजूद यदि उसका समय पर चिकित्सीय उपचार और मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया तथा महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उसे डराने-धमकाने की भी शिकायत है। ये आरोप अत्यंत गंभीर हैं और इनकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
परिजनों का यह भी आरोप है कि मामले में प्रारंभिक स्तर पर POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधान भी लागू नहीं किए गए।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी, आखिर बेटियों को समय पर न्याय और संवेदनशील पुलिस व्यवस्था कब मिलेगी?
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि पीड़िता को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, मामले की निष्पक्ष, समयबद्ध और प्रभावी जांच कर सभी आवश्यक कानूनी प्रावधानों, जिनमें POCSO अधिनियम और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की लागू होने वाली धाराएं भी शामिल हैं, के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही, संवेदनहीनता या अनुचित व्यवहार पर सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता और उसके परिवार को शीघ्र न्याय मिले।
भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की हरदोई टीम शुरुआत से ही पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है।
@CMOfficeUP
दूसरों के जीवन के गहरे राज़ उजागर करने का दावा करने वाले ढोंगी बाबा, आज राम के नाम पर हुए इतने बड़े घोटाले के दोषियों का नाम बताने से क्यों डर रहे हैं? 'जान के खतरे' का बहाना बनाकर नाम लेने से बचने का स्वांग रच रहे हैं। जब ईश्वर की पर्ची के नाम पर इतना बड़ा धार्मिक व्यापार खड़ा कर दिया, तो आज ईश्वर के घर में हुई इस कथित लूट पर बाबा के चमत्कारिक दावे कहाँ गायब हो गए?
सच तो यह है कि चमत्कार के नाम पर सदियों से जनता को मूर्ख बनाया जाता रहा है। अब लोगों को समझ जाना चाहिए कि न्याय धर्मग्रंथों या पर्चियों से नहीं, बल्कि देश के संविधान, कानून और पुलिस की जांच से ही मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की पूरा चौकी के बेरगांव में नारी शक्ति, साहस, वीरता और न्याय की अनोखी मिसाल, माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में लगाए गए बोर्ड को एक पुलिसकर्मी द्वारा लात मारकर गिराने की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
यह केवल एक बोर्ड नहीं, बल्कि भारत की महान विरासत, नारी सम्मान और करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस घटना की तत्काल निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कड़ी विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए।
लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जी का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बहुजन नायक, सघर्षों के प्रतिक, पिछड़ों, गरीबों, शोषितों के मसीहा हम सब के प्रेरणा स्रोत डॉ. @RamdasAthawale जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाई शुभकामनायें।💐
हम सब आपके उत्तम स्वस्थ व उज्जल भविष्य की कामना करते हैं।
#ramdasathawale#RPIUttarPradesh
"शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" का संदेश देने वाले, संविधान के रचयिता, शोषितों-वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक परम पूज्य विश्वरत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
आप थे, इसलिए हम हैं...! #babasahabambedkar
अमेरिकी राष्ट्रपति @realDonaldTrump जी द्वारा लगाए गए टैरिफ से निर्यातकों, बुनकरों, शिल्पियों और श्रमिक परिवारों की आजीविका पर संकट है।
उन्हें इस संकट से बचाने हेतु तत्काल राहत पैकेज जारी करने के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@PMOIndia
चेन्नई में ग्रेटर चेन्नई नगर निगम के सैकड़ों सफ़ाई कर्मचारियों को आधी रात को पुलिस द्वारा जबरन हटाकर हिरासत में लेना लोकतंत्र और मज़दूर अधिकारों पर सीधा हमला है।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के निजीकरण के ख़िलाफ़ 13 दिनों से चल रहे उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को बलपूर्वक ख़त्म करना यह साबित करता है कि सरकार कॉरपोरेट के पक्ष में और मज़दूरों के हक़ के ख़िलाफ़ खड़ी है।
पुलिस कार्रवाई में घायल और बेहोश हुई महिला कर्मचारियों की स्थिति चिंताजनक है।
हम @CMOTamilnadu से माँग करते हैं कि—
1. हिरासत में लिए गए सभी मज़दूरों को तुरंत रिहा किया जाए।
2. घायलों का उचित इलाज और मुआवज़ा दिया जाए।
3. निजीकरण की नीति वापस लेकर मज़दूरों की आजीविका सुरक्षित की जाए।
मज़दूरों की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का डटकर मुकाबला होगा।
@mkstalin
#Chennai #SanitationWorkers #Protest #DMK #Privatisation #HumanRights
उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर के सिधौली कोतवाली क्षेत्र के भंडिया चौकी निवासी 26 वर्षीय सत्यपाल यादव की मृत्यु अत्यंत दुखद और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
मृतक के पिता के अनुसार, देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने सत्यपाल को दुकान के बाहर से जगाकर पूछताछ की और बिना किसी वजह लाठी व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।गंभीर रूप से घायल सत्यपाल को सीएचसी सिधौली ले जाया गया, जहां से उन्हें बुधवार सुबह जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस दुख के पहाड़ को उम्र भर उठाने की शक्ति प्रदान करे।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि इस घटना की न्यायिक जांच कराई जाए, दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्यवाही की किया जाए, और मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी व सुरक्षा दी जाए।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
उत्तर प्रदेश के 94 विभागों ने 2023-24 में आवंटित ₹9,859 करोड़ में से एक भी रुपया खर्च नहीं किया।
उद्यमियों की मदद के ₹925 करोड़, किसानों के लिए बनी 29% मंडियां अक्रियाशील — जनता का पैसा धरे का धरा।
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का दावा करने वाली मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार अपने ही बजट का सही उपयोग नहीं कर पा रही!
कमी पैसे की नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व और साफ़ नीयत की है।
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के हरिपुरा गांव में विजय कुमार बैरवा के परिजनों की हुई हत्याएँ शासन-प्रशासन की असंवेदनशीलता और नाकामी का जीता-जागता उदाहरण हैं।
दिनांक 3 अप्रैल 2023 को विजय कुमार बैरवा के बड़े बेटे गौरव उर्फ गोलू बैरवा की हत्या हुई थी, जिसका प्रकरण संख्या 062/2023 थाना बाटोदा में दर्ज है। इस मामले के मुख्य अपराधी को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद उसने प्रार्थी को राजीनामा करने के लिए लगातार धमकियां दीं। 23 मार्च 2025 को थाना बाटोदा में लिखित सूचना देने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की, जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद रहे।
इसी के परिणामस्वरूप 3 अगस्त 2025 को विजय कुमार बैरवा के 6 वर्षीय छोटे बेटे प्रियांशु बैरवा का अपहरण कर 4 अगस्त 2025 को उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह प्रकरण संख्या 097/2025 थाना बाटोदा में दर्ज है। इस घटना से पूरे गांव में भय और आक्रोश व्याप्त है।
हमारी गहरी संवेदनाएं पीड़ित परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस दुख के पहाड़ को उम्र भर उठाने की शक्ति प्रदान करे।
@RajGovOfficial से हमारी माँग है कि –
1. नामजद अपराधियों व षड्यंत्रकारियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
2. लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए।
3. पीड़ित परिवार व गांव को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
4. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए।
5. पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।
6. पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
यदि इन मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) मजबूरन मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी।
@RajCMO@BhajanlalBjp@RajPoliceHelp@SPsawaimadhopur
पहाड़ को चीर कर रख देने का हौसला देने वाले अभूतपूर्व साहस की बेमिसाल मूरत 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
प्रिय देशवासियों ,
15 अगस्त केवल एक तारीख़ नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, बलिदान और सपनों का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि तिरंगा सिर्फ़ झंडा नहीं, बल्कि न्याय, समानता और बंधुत्व की शपथ है। हमारी आज़ादी अधूरी है, जब तक देश का आख़िरी इंसान भी भय और भेदभाव से मुक्त होकर सम्मान के साथ न जी सके।
आज़ादी का असली अर्थ तभी पूरा होगा, जब देश में कोई भी व्यक्ति जाति, धर्म या लिंग के आधार पर भेदभाव का शिकार न हो और शिक्षा, रोज़गार व अवसर सभी को समान रूप से मिलें।
इस पावन अवसर पर हम सब एक शपथ ले — कि हम अत्याचार, भेदभाव और अन्याय के ख़िलाफ़ डटकर खड़े रहेंगे, और एक न्यायपूर्ण भारत के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवँ मंगलकामनाएँ।
जय भीम! जय भारत!
#IndependenceDay2025
#स्वतंत्रता_दिवस
#August15
ओडिशा के गंजाम जिले में दो दलित व्यक्तियों को बुरी तरह पीटा गया, आधा सिर मुंडवाया गया, करीब दो किलोमीटर घुटनों के बल रेंगने और मवेशियों का चारा खाने व नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया — यह घटना मानवता को शर्मसार कर देने वाली है।
दोनों दलित अपनी बेटी की शादी के लिए मेहनत की कमाई से तीन गायें खरीदकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्हें रोककर ‘गौ-तस्करी’ का झूठा आरोप लगाया गया और 30,000 रुपये की मांग की गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो उनके साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया गया।
यह कोई 'गौ-रक्षा' नहीं, यह जातंकवाद है। गौ-रक्षा अब भीड़तंत्र का हथियार बन चुकी है।मोहम्मद अख़लाक से लेकर पहलू ख़ान और जुनैद तक — और अब दलितों तक — यह हिंसा सुनियोजित है।
अगर गौ-रक्षा की आड़ में बहुजन समाज को डराने, मारने और अपमानित करने का यह सिलसिला नहीं रुका, तो इसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे।
हम @CMO_Odisha से माँग करते हैं:
1. दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाए।
2. पीड़ितों को सरकारी सुरक्षा और उचित मुआवज़ा दिया जाए।
3. ओडिशा सरकार और NHRC इस अमानवीयता पर तुरंत संज्ञान लें।
@MohanMOdisha@NCSC_GoI@India_NHRC
मंडल कमीशन लागू करके पिछड़ों के लिए हिस्सेदारी का मार्ग प्रशस्त करने वाले, अपने कार्यकाल में परम पूज्य बाबा साहेब अंबेडकर और नेल्सन मंडेला जैसे महानायकों को भारत रत्न से विभूषित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। जय भीम, जय मंडल।