मैं आपसे आग्रह करता हूं—कमर कस लो। इस साल हम इतनी मेहनत करेंगे कि जब अगली बार परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी जयंती आएगी, तो उसे पूरे सम्मान और धूमधाम से मनाया जाएगा। इतनी ताकत इस बार बना लो कि अगली बार किसी को भी परमिशन के लिए दफ्तरों के बाहर खड़ा �� होना पड़े।
मैं आपको गारंटी देता हूं; उत्तर प्रदेश में जहां-जहां से जयंती के लिए आवेदन होगा, वहीं परमिशन मिलेगी। कार्यक्रम भी होगा और सम्मानपूर्वक पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
परम पूज्य बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने के लिए 10 महीने संघर्ष कर लो। मैं वादा करता हूं कि आने वाले समय में आपके साथ होने वाले जुल्म, अन्याय और अत्याचार की खबरें अखबारों में नहीं दिखेंगी।
मैं आपको विश्वास दिलाता हूं—मैं आपका भाई, एडवोकेट शेखर आजाद, आपके साथ खड़ा हूं।
आइए झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
बहुत खुशनसीब होते हैं वह योद्धा, जिनका लहू मिशन के काम आता है।
2 अप्रैल बहुजनों के ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान हुए हमारे वीर शहीदों को नमन, आप सब हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है और रहेंगे।
#2अप्रैल_बलिदान_दिवस
अयोध्या की बेटी के लिए चंद्रशेखर आज़ाद का प्रोटेस्ट!
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने अयोध्या में नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर जताई पीड़ा, बोले: ये सिर्फ मेरी नहीं, पू��ी देश की पीड़ा है. यूपी सरकार पर बोला हमला.
#ChandraShekharAzad #Delhi #Ayodhya #ReporterDiary | @BhimArmyChief | @Piyush_mi
वो मूक जनों की आवाज़ बने,
जो टूटे थे, उनका सहारा बने।
ज्ञान का दीप जलाकर जिन्होंने,
समता का प्रकाश जगाया।
शोषितों के उद्धारक,
महिलाओं के अधिकारक।
संविधान के शिल्पकार,
भारत के भाग्यविधाता।
परिनिर्वाण दिवस पर वंदन,
उनके संघर्ष को अर्पित नमन।
उनके विचारों पर चलें सदा,
यही हो सच्चा श्रद्धा अर्पण।
शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश देने वाले, संविधान के रचयिता, शोषितों वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक "भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर" जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन।
आप थे, इसलिए हम हैं..., #babasahabambedkar