नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की pop लिस्ट जारी करो
10 जनवरी तक अगर नर्सिंग ऑफिसर भर्ती की pop लिस्ट जारी नहीं होती हैं तो नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के चयनित अभ्यर्थी 15 जनवरी से करेंगे स्वास्थ्य भवन का घेराव।
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 का परिणाम जारी हुए एक माह बीत चुका है लेकिन अभी भी स्वास्थ्य विभाग, माननीय मुख्यमंत्री जी व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जी नियुक्ति देने की मंशा में नहीं है। हर बार की तरह खुश करने के लिए केवल पोर्टल पर ऑनलाइन विकल्प भरवाकर नियुक्ति को लगभग एक से दो माह पेंडिंग रखने के फिराक में है। हालाकि इसका अंदाजा आप को लग चुका है। प्रत्येक बात लिखना भी उचित नहीं है क्योंकि हम बिना किसी विरोध ओर धरना प्रदर्शन के मकर संक्रान्ति से पहले पहले नियुक्ति लेना चाहते हैं।
6 जनवरी सोमवार से हम एक बार फिर ज्ञापन अभियान चला रहे हैं ओर उस ज्ञापन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जी को नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2023 वापस याद दिलाना चाहते हैं क्योंकि सरकार झूठी वाही वाही के नियुक्ति पत्र तो बांट चुकी लेकिन नर्सिंग ऑफिसर की सच्चाई कुछ और ही नजर आ रही है। जिससे प्रत्येक चयनित अभ्यर्थी भली भांति परिचित भी है और चिंतित भी है।
में सभी प्रिय साथियों से निवेदन करता हूं कि 6 जनवरी सोमवार से सभी साथी अपने क्षेत्र में उपखंड अधिकारी, सीएमएचओ, जिला कलेक्टर, विधायक, सांसद, मंत्रीगण, सीएमआर, सीएमओ, स्वास्थ्य विभाग ओर सीएम साहब को ज्ञापन दे जिससे अपनी नियुक्ति हमें सही समय पर मिल सकें। बाकी आगामी कूच जल्द स्वास्थ्य विभाग पर करने के लिए सभी साथी तैयार हो जाएं।
राजस्थान नर्सेज भर्ती 2023 संघर्ष समिति
@RajCMO@RajGovOfficial@BJP4India@BhajanlalBjp@GajendraKhimsar@jaipur_police@PoliceRajasthan