समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं @yadavakhilesh
मातृभूमि के गौरव एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु प्राणोत्सर्ग करने वाली महान वीरांगना, अद्वितीय शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति रानी लक्ष्मीबाई जी के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ!
प्रिय जैन समुदाय
जैन सिद्धांतों में विश्वास रखनेवाले समस्त शांतिप्रिय-सहृदय जैन समाज और सम्पूर्ण विश्व को ‘महावीर जयंती’ की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आज जब देश और दुनियाभर में हिंसक सोच को बढ़ावा देनेवाले नकारात्मक तत्व सक्रिय हैं, ऐसे में भगवान महावीर स्वामी जी का ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत सबके लिए संजीवनी बन सकता है। यह सह-अस्तित्व, सहनशीलता, सौहार्द और शांति को जन्म देनेवाला सिद्धांत है। इसमें विद्वेष और वैमनस्य के उन्मूलन की असीम शक्ति विद्यमान है। अहिंसा मानवता की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जिसके मूल में समस्त प्राणि जगत के लिए करूणा का कल्याणकारी भाव है, जो अंततः मानव से लेकर पशु-पादप जगत और सम्पूर्ण पारिस्थितिकी के संरक्षण, संतुलन और सतत विकास का ही सिद्धांत है।
आइए ‘जियो और जीने दो’ और ‘अहिंसा’ को अपने जीवन में एक मानवीय आचार-संहिता की तरह अपनाएं, सम्पूर्ण मानवता को गले लगाएं और जीवन में और भी अधिक सकारात्मकता लाएं, और भी सकारात्मक हो जाएं!
आपका
अखिलेश