Please note that the National Commission for Scheduled Tribes, New Delhi has issued a notice to the Tribal Development Department, Commissionerate Nashik, Maharashtra requiring them to submit their reply within thirty days, otherwise summons will be issued.
महाराष्ट्र के #TribalDevelopments विभाग के अंतर्गत संचालित एक सरकारी आदिवासी आश्रमशाला (ता. कलवन, जिला नासिक) में कक्षा 9 की एक नाबालिग छात्रा द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है। @rashtrapatibhvn@AntarsinghArya@ncsthq
क्रांतिवीर एवं महान #आदिवासी समाजसुधारक नारायणसिंह उइके जी की जयंती के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। उनके संघर्ष, त्याग और समाजसेवा से प्रेरणा लेकर हम सामाजिक न्याय, समानता और आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहें। @rashtrapatibhvn
महाराष्ट्र के #TribalDevelopments के ITDP कलवण के अंतर्गत संचालित आदिवासी आश्रमशाला, मोहंदरी में कक्षा 9 में अध्ययनरत एक नाबालिग छात्रा ने आश्रमशाला में ही बच्चे को जन्म दिया। यह घटना आदिवासी विकास विभाग के तथाकथित विकास और व्यवस्था की गंभीर पोल खोलती है।
https://t.co/XnRkXZmaST
कक्षा 9–12 शिक्षक भर्ती में KVS की तर्ज पर Subject Mastery Test लागू हो। महाराष्ट्र के #TribalDevelopments विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति केवल वरिष्ठता नहीं, बल्कि परीक्षा के आधार पर हो। तभी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित होगी। कृपया संज्ञान लेने का कष्ट करें। @rashtrapatibhvn
“आजच्याच दिवशी ३ जुलै १८५२ रोजी महात्मा फुले यांनी त्यांच्या पत्नी सावित्रीबाई फुले यांच्या सहभागातून पुण्याच्या वेताळपेठेत अस्पृश्यांसाठी पहिली शाळा सुरू करून वंचितांच्या शिक्षणाचा पाया रचला आणि ज्ञानाचे दरवाजे खुले केले”
— समतेच्या वाटेने
#महात्माफुले#सावित्रीबाईफुले
महाराष्ट्र के #TribalDevelopments विभाग के अनुदानित आश्रम विद्यालयों में सरकारी अनुदान प्राप्त करने के उद्देश्य से #आदिवासी बच्चों की "शैक्षणिक तस्करी" किए जाने के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। संस्थाओं के स्वार्थ के लिए इस प्रकार बच्चों का उपयोग करना अत्यंत खतरनाक है। @rashtrapatibhvn
महाराष्ट्र में सामाजिक रूप से अत्यंत पिछड़े माने जाने वाले #आदिवासी समाज के बच्चों की शिक्षा आश्रमशालाओं में होती है। ये आश्रमशालाएँ उनके लिए केवल विद्यालय नहीं, बल्कि उनका दूसरा घर हैं। इसलिए आश्रमशालाओं से जुड़ा प्रत्येक विषय अत्यंत संवेदनशील है । @rashtrapatibhvn
#आदिवासी विद्यार्थियों के अधिकारों का हनन कर भ्रष्टाचार करने वाले दोषी अधिकारियों को सरकारी सेवा से स्थायी रूप से बर्खास्त किया जाना चाहिए। उनके कृत्यों की कीमत समाज के गरीब एवं होनहार आदिवासी विद्यार्थियों को चुकानी पड़ रही है। 👇👇
https://t.co/Om3mHPp8rh
महाराष्ट्र के #TribalDevelopments के ATC अमरावती के अंतर्गत आने वाले ITDP छत्रपति संभाजीनगर में विद्यार्थियों की स्वयम् योजना में भ्रष्टाचार होने की प्राथमिक जानकारी सामने आ रही है। उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। @rashtrapatibhvn
महाराष्ट्र के #TribalDevelopments के ATC, अमरावती में अधिकारियों को अंधेरे में रखकर पदोन्नतियाँ दी गई हैं। विभाग में पदोन्नतियाँ नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से हुई हैं या नहीं, इसकी संपूर्ण समीक्षा की जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।" @rashtrapatibhvn
यह घटना एक वर्ष पुरानी है। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है तथा इस मामले को जानबूझकर दबा दिया गया हैं। आवासीय आदिवासी विद्यार्थियों की सुरक्षा खतरे में है, महाराष्ट्र का #आदिवासी विकास विभाग गंभीर नहीं हैं।https://t.co/BNHMtK9HtE
महाराष्ट्र के #TribalDevelopments विभाग के ठाणे अंतर्गत ITDP डहाणू में समलैंगिक संबंधों के आरोपों का सामना कर रहे एक शिक्षक को मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नति दी गई है।जो व्यक्ति गंभीर आरोपों का सामना कर रहा है, उसी को यह विभाग पदोन्नति दे रहा है।अजीब विडंबना है! @rashtrapatibhvn