7 फ़रवरी 2026 को सोसाइटीवासियों के साथ बिल्डर की बैठक हुई थी, जिसमें उन्हें हमारे द्वारा दिए गए प्रश्नों के उत्तर देने थे। लेकिन बिल्डर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। दिखाने के लिए एक पेज पर जो खर्च लिखकर बताए गए, वे भी हमारे द्वारा तैयार किए गए खर्चों के हिसाब से मेल नहीं खाते।
आज 1 फ़रवरी 2026 को सोसाइटी की एकता के आगे बिल्डर द्वारा लिया गया तुगलकी फ़रमान वापस लेना पड़ा।
जिसमें केवल एक लोकल इंटरनेट प्रोवाइडर को ही इंटरनेट देने की अनुमति थी।
एकता ज़िंदाबाद!
18 जनवरी 2026 को सोसाइटी में बिल्डर की मनमानी के खिलाफ़ विरोध हुआ। बिल्डर ने हक़ की बात करने वालों को “असामाजिक तत्व” कहा। क्या अपने अधिकार माँगना ग़लत है? हर फ्लैट से ₹18,000 33 KVA के नाम पर लिए गए, लेकिन बिजली विभाग के अनुसार उन्हें आज तक कोई भुगतान नहीं मिला।
आज फिर अमोलिक संकल्प के निवासियों ने साबित कर दिया कि हम सब एक हैं।
77वें गणतंत्र दिवस पर सभी निवासियों ने मिलकर कार्यक्रम किया।
बिल्डर जो 5 साल तक सोसाइटी अपने अधीन होने की बात करता है, उसने 33 KVA की मांग उठाने के बाद गणतंत्र दिवस पर एक रुपये का भी सहयोग नहीं दिया।

5 दिसंबर 2025 को XEN कार्यालय (IMT फ़रीदाबाद) द्वारा SDO (खेड़ी पुल) को ई-मेल किया गया था और निर्देश दिए गए थे कि बिल्डर को अमोलिक संकल्प में 33 KVA लगाने के लिए कहा जाए। लेकिन आज 21 जनवरी 2026 हो चुकी है और SDO साहब ने वह ई-मेल बिल्डर तक पहुँचाने की ज़हमत तक नहीं उठाई।