Lआज दिनांक 21-07-2026 को जनपद लखनऊ के विधानसभा मलिहाबाद में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ जिसमें बूथ /सेक्टर की समीक्षा तथा मिशन 2027 को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई सपा व बीजेपी को छोड़कर दर्जनों साथियों ने थामा बसपा का दा
1.आज से जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है, सदन से लेकर सड़कों व दिल्ली के जन्तर-मन्तर तक में विभिन्न ज्वलन्त मुद्दों को लेकर ज़बरदस्त टकराव की स्थिति है, जिसे देश के विकट राजनीतिक, आर्थिक एवं सामाजिक हालात के मद्देनज़र ज़रूर बेहतर सूझबूझ से टाला जाना चाहिये।
2.वैसे भी सर्वसमाज के करोड़ों परिवारों के लिये जीवनदायी मेडिकल आदि की अति-महत्वपूर्ण व विशेष आल-इण्डिया परीक्षायें सहित राज्यों में नौकरी सम्बंधी परीक्षायें आदि भी लगातार हो रहे पेपरलीक/गड़बड़ी आदि के कारण रद्द होने की अनिश्चितता से ख़ासकर युवा वर्ग व बेरोज़गार लोग लगातार काफी ज़्यादा परेशान हैं, जो विभिन्न जगहों पर अनेकों प्रकार से व्यक्त किये जा रहे उनके आक्रोश व आन्दोलन आदि से भी प्रकट है और यह देश व जनहित से जुड़ा ऐसा अति-गंभीर मामला है जिसपर पूरी तरह से क़ाबू में करने के लिये सरकारों को तत्काल सख़्त क़दम उठाना नितान्त आवश्यक है।
3.साथ ही, इसके लिये ज़िम्मेदारी भी ज़रूर तय होनी चाहिये तथा ख़ासकर परीक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े उच्च पदों पर बैठे लोगों के विरुद्ध भी कड़ी क़ानूनी सज़ा हो ताकि देश की तरक्की की नींव युवा पीढ़ी का भविष्य इस प्रकार की अनिश्चितता और अंधकार से आगे बच पाये।
4.इसी क्रम में यूपी, राजस्थान, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों/शहरों में जिस प्रकार से, अच्छे सरकारी स्कूलों व सरकारी स्कूलों में अच्छी पढ़ाई के घोर अभाव में, प्राइवेट स्कूल एवं बड़ी-छोटी कोचिंग संस्थायें, तेज़ी से पनप रही हैं, उससे यह स्पष्ट है कि देश का युवा वर्ग व उनका परिवार, ज़बरदस्त महंगाई के इस दौर में भी अपना पेट काटकर एवं अन्य परेशानियों को झेलकर भी, अपने स्तर से पूरा जी-जान लगाकर आगे बढ़ने हेतु प्रतिबद्ध है।
5.वे लोग आउटसोर्सिंंग की शोषणकारी छोटी-मोटी नौकरी आदि से आगे बढ़कर स्थाई व स्वाभिमानी नौकरी में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं ताकि इज्ज़त से दो वक्त की रोटी कमाकर अपना व अपने परिवार का पेट पाल सकें, जो सराहनीय है।
6.ऐसे में सरकारें कोचिंग संस्थाओं आदि पर भय भ्रष्टाचार-मुक्त कड़ी निगरानी ज़रूर रखें, किन्तु प्राइमरी से लेकर उच्च शिक्षा स्तर पर सम्पूर्ण सरकारी शिक्षा व्यवस्था को हर स्तर पर बेहतर बनाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने में भी अपना अहम् दायित्व निभाने का ईमानदार प्रयास ज़रूर करें।
7.वैसे भी यह सर्वविदित है कि देश व समाज को शिक्षित बनाना अनवरत प्रक्रिया है और जिसमें सरकारों द्वारा समुचित बजट प्रावधान के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता को भी अच्छे से अच्छा बनाने जैसी सही सोच रखना भी बहुत ज़रूरी है, तभी युवाओं के उज्जवल भविष्य के सहारे परिवार, समाज, प्रदेश व देश का भविष्य संवर पायेगा, वरना जीडीपी ग्रोथ देश की नैया का सही खिवैया क्या बना पायेगा, इसमें शक है।
8.इसीलिये यूपी व देश में भी विकास का मूल आधार संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के उद्देश्यों के अनुसार शिक्षित, सुरक्षित, कल्याणकारी व सभ्य भारत हो तो यह हमेशा ही बेहतर होगा।
9.और अगर इन बातों पर तत्काल ज़रूरी ध्यान दिया जाये तो जन्तर-मन्तर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के हो रहे आन्दोलन जैसी कार्रवाईयों के लिये लोगों में भी ख़ासकर युवा पीढ़ी को बाध्य नहीं होना पड़ेगा। सरकार इनके प्रति सहानुभूति का रवैया अपनाकर स्थिति का सही समाधान करें तो यह उचित होगा।
#बसपा_का_बढ़ता_जनाधार
आज दिनांक 21-07-2026 को जनपद लखनऊ के विधानसभा मलिहाबाद में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल हुआ जिसमें बूथ /सेक्टर की समीक्षा तथा मिशन 2027 को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सपा व बीजेपी को छोड़कर दर्जनों साथियों ने थामा बसपा का दामन जिसमें प्रमुख नाम निम्न है— श्री राम औतार रावत जी,श्रीमती आशा रावत जी,श्री सुरेश कुमार मौर्य जी,श्री सुरेंद्र पाल जी,श्री राम जीवन पाल जी,श्री मिथलेश पाल जी,श्री भीम पाल जी,श्री राम जीवन शर्मा जी, श्री गरीबे पाल जी,श्री श्याम लाल पाल जी,श्री शिव प्रसाद लोधी जी,श्री कमता प्रसाद लोधी जी श्री मूलचन्द्र शर्मा जी, श्री महादेव पाल जी,श्री शिव प्रसाद प्रजापति जी, श्री श्याम जी मौर्य जी, श्री हनुमान प्रसाद जी व श्री महादेव पाल जी ने बहुजन समाज पार्टी व आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सभी सम्मानित साथियों का बहुजन समाज पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत।
#जयभीम #BSP #लखनऊ #मिशन_2027 #मलिहाबाद #बहुजन_समाज_पार्टी
Message from Sonam :
20th JULY
आज़ादी का दूसरा आन्दोलन
भय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत
Freedom from injustice (Like paper leaks)
Freedom from Fear (my illegal detention)
India’s 2nd FREEDOM MOVEMENT
March to the Parliament
Please make it a big success
Sent through Gitanjali
from my illegal detention at Safdarjung
1.अब जबकि संसद का मानसून सत्र कल दिनांक 20 जुलाई से शुरू हो रहा है, एक बार फिर यह देश व आमजन की चिन्ता है कि क्या इस बार भी फिर से संसद का सत्र हंगामा व स्थगन आदि की भेंट चढ़ जायेगा, या फिर ज़बरदस्त महंगाई, ग़रीबी, बेरोज़गारी, महिला असुरक्षा, महत्वपूर्ण परीक्षाओं के भी पेपरलीक आदि से जुड़े देश के ज्वलन्त मुद्दों से उत्पन्न उत्तेजित, आक्रोशित व आन्दोलित माहौल को शान्त करने व इनके संतोषजनक समाधान हेतु गंभीरता दिखाई जायेगी।
2.वैसे ख़ासकर अयोध्या श्रीराम मन्दिर में चढ़ावा की चोरी, हेराफेरी व ग़बन आदि को लेकर व्यापक जन आक्रोश ने भी यूपी व देश को काफी झकझोर कर रख दिया है और लोग, धर्म का चुनावी स्वार्थ हेतु राजनीतिकरण करने वालों को इसके लिये कठघरे में खड़ा करके, उनसे दिल दुखाने की जवाबदेही माँग रहे हैं, जिसकी गूंज सड़कों से लेकर अदालत तक में है और संसद में भी यह मुद्दा ज़रूर गर्म होगा, जिसपर भी लोगों की पैनी नज़र है।
3.इतना ही नहीं बल्कि बंगाल में विधानसभा आमचुनाव के बाद के हालात्, राजस्थान में सरकार की लापरवाही के कारण गर्भवति महिलाओं की मौत सहित विभिन्न राज्यों में बढ़ती महिला असुरक्षा, काफी आपाधापी में की जाने वाली चुनावी रेवड़ियों में भारी गड़बड़ी, सरकारी योजनाओं आदि में चर्चित भ्रष्टाचार, पुलिस मुठभेड़ का प्रचलन, वर्षों से बसे-बसाये लोगों को उजाड़कर उनके कालोनियों का ध्वस्तीकरण आदि जैसे सरकारी रवैयों से चरमराई संविधान की जनकल्याणकारी व्यवस्था के साथ ही,
https://t.co/zbwuw6xrFA की अर्थव्यवस्था व यहाँ के जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करती हुई अमेरिका-इज़राइल का ईरान के विरुद्ध लगातार युद्ध व रुपया का अवमूल्यण आदि देश व जनहित के ऐसे ख़ास मुद्दे हैं जिनपर राजनीतिक द्वेष, स्वार्थ व आरोप-प्रत्यारोप की संकीर्णता/वैमनस्य को त्यागकर सत्ता और विपक्ष दोनों को एकजुट होकर अच्छा उपाय ढूंढ कर सराहनीय कार्य करना होगा, वरना लगभग 140 करोड़ की जनसंख्या वाले अपने देश में बहुजनों का जीवन यहाँ और भी अधिक बुरे दिन वाला बनकर उनका भविष्य अधर में लटकायेगा, जिसकी आशंका भी व्यक्त की जा रही है।
5.अतः देश को त्रस्त करने वाली इन भारी चुनौतियों व उसके प्रति चेतावनियों को ध्यान में रखकर संसद के मानसून सत्र को, बिना किसी उत्तेजना, रोष व विद्वेष के, सुचारू, शान्तिपूर्ण एवं स्वस्थ्य लोकतांत्रिक परम्परा के मुताबिक चलना सुनिश्चित किया जाना चाहिये, जो वक्त की अहम् ज़रूरत के हिसाब से सभी की ज़िम्मेदारी भी बनती है।
6.साथ ही, इस सम्बंध में सभी संस्थाओं को ऐसा प्रयास ज़रूर करना चाहिये कि देश के कठिन सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक हालात से त्रस्त भारतीयों के जीवन का बोझ व नित्य दिन की उनकी परेशानी/दिक्कतें और अधिक नहीं बढ़ने पायें।
7.इसी क्रम में संसद को भी इन ज्वलन्त राष्ट्रीय मुद्दों पर पूरी तरह से गंभीर व संवेदनशील होना ज़रूरी है और इसकी शुरूआत अगर संसद के वर्तमान मानसून सत्र से ही हो तो यह अवश्य ही बेहतर होगा। जनहितैषी गुड गवरनेन्स हेतु संसद का प्रभावी होना ज़रूरी। जय भीम, जय भारत।
@myogiadityanath@lkopolice लखनऊ इटौंजा थाना क्षेत्र बाहरगांव में सुनीता रावत पर लवलेश सिंह आदि लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर मारा पीटा तथा लज्जा भंग किया गया जिसमें पुलिस एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए उल्टा पीड़ित परिवार पर मुकदमा लिख दिया पीड़ित परिवार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही
भीम आर्मी/आज़ाद समाज पार्टी के लोग बताएँ कि मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे से मिलकर आपने अपनी बात को संवैधेनिक रूप और कानून के दायरे का रास्ता अपनाकर रखी थी क्या? या फिर हुड़दंग, सड़के जाम और आंदोलन करने की बात करके रखी थी?
ये ही रास्ता तो बहनजी ने समाज के लोगों को बताया था लेकिन बहनजी बयानों को तोड़ मरोड़ और अपना उल्लू सीधा कर समाज को गुमराह करने का काम आपने किया।
आज दिनांक 10-07-2026 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी द्वारा कुछ अतिमहत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस।
#जयभीम#BSP
1. यू.पी. के अयोध्या में श्री राम मन्दिर के बाद अब उत्तराखण्ड स्टेट में भी बद्रीनाथ धाम चढ़ावा में चोरी व ग़बन आदि होने का मामला काफी सुर्ख़ियों में हैं। इन दोनों विख्यात धार्मिक स्थलों में इनके ट्रस्ट से जुड़े मुख्य प्रबन्धकों की भी सही से जाँच होनी चाहिये वरना फिर आगे चलकर इनकी आड़ में इनके स्थान पर दूसरे बने मुख्य प्रबन्धक भी इसका दुरुपयोग कर सकते हैं। क्योंकि ऐसी आम चर्चा है कि निचले स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है तो उसके लिए या तो मुख्य प्रबन्धकों की मिलीभगत है या फिर उनकी लापरवाही की वजह से यह सब कुछ हुआ है। अतः इस प्रकरण की अब सही से जाँच होनी बहुत ज़रूरी है तथा इस मामले में सरकार व एस.आई.टी. को भी विशेष ध्यान देना है।
2. साथ ही सपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी आदि के जिन वरिष्ठ नेताओं द्वारा यहाँ (श्री राम मन्दिर) चढ़ावे में काफी मोटी रकम की चोरी व ग़बन आदि होने की बात कही जा रही है तो उनसे भी इसके पुख़्ता सबूत लेने चाहिये, ताकि कोई भी चोरी व ग़बनकर्ता बच ना सके, वरना इसकी आड़ में इसे कोरी राजनीति ही माना जायेगा अर्थात् श्रद्धा नहीं, जो जनहित के मुद्दों को दरकिनार करके, अब इस मुद्दे की आड़ में ये पार्टियाँ चुनाव में जाना चाहती हैं, ऐसी भी आम चर्चा है।
हार्दिक आभार एवं धन्यवाद
दिनांक 5 जुलाई 2026 को मोहम्मदाबाद गोहना (355) विधानसभा में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी बूथ, सेक्टर, विधानसभा एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों, सम्मानित कार्यकर्ताओं तथा बहुजन समाज पार्टी के समर्पित शुभचिंतकों एवं बसपा प्रेमियों का मैं हृदय की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ।
आप सभी युवाओं का उत्साह, जोश, अनुशासन और बहुजन मिशन के प्रति अटूट समर्पण इस बात का प्रमाण है कि बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँच रही है और संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है।
आपकी सक्रिय भागीदारी ने इस सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता प्रदान की। यही एकजुटता, संघर्ष, समर्पण एवं युवा जोश आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा एवं विधानसभा मुहम्मदाबाद गोहना-355 के छोटे भाई जे० के० आजाद के प्रभारी/प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएगा|
आइए, हम सभी परम आदरणीय बाबा साहब डॉ अंबेडकर जी एवं मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन एवं मा० बहन जी के नेतृत्व को हम युवा, और अधिक सशक्त बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करके अपनी मा० बहन जी को पाँचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे |
आप सभी का पुनः हृदय से धन्यवाद एवं साधुवाद।
मांठ विधानसभा 2022 का रिजल्ट देखिए BSP किसके वजह से हारी है समाजवादी पार्टी!!
लेकिन कभी बसपा या बहन जी ने आरोप नहीं लगाया कि हम समाजवादी के वजह से हार गए चुनाव है हार जीत होती रहती है,
बहुजन समाज पार्टी अपने इतिहास के सबसे कमजोर चुनाव 2022 में था फिर भी 41 सीटों पर दूसरे नंबर पर रहे ,
और 2027 बहुत मजबूती से बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में माहौल है तो इस बार कम से कम आपकी 200 सीट आ रही है।।
@narendramodi कुदरत ने जो खूबसूरत पल उनको जीने के लिए दिये आज उस खूबसूरत दिन का अंत हुआ उनके दैहिक जीवन के साथ।
अंतिम विदाई पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
बसपा ने एक और धाकड़ मुस्लिम नेता तैयार कर दिया...ऐसे ही नही कहा जाता कि बसपा नेता बनाने की फैक्ट्री है ।
बसपा ने हर समाज के लोगो को नेता बनाया है जिसका ताज़ा उदाहरण फिरोज़ आफताब है जिनको बसपा और बसपाईयों ने रातों-रात वायरल करके धाकड़ नेता बना दिया ।
बसपा के ख़िलाफ़ संयंत्र रचने वालों देखिए मुस्लिम समाज के कार्यकर्ता ने 5000 रुपये की राशि बसपा फंड में जमा कराई और कहा कि ये आर्थिक मदद मैंने मजलूमों, दबे कुचले वर्गों की आवाज बुलंद करने वाली और उन्हें सम्मान दिलाने पार्टी के लिए समर्पित की हैं।
हर वर्ग के लोग अब जागरूक हो चुके हैं और बिकाऊ मीडिया के चाल चरित्र को अच्छे से समझने लगे हैं कि ये मीडिया धन्ना सेठों के हाथों में है।