बिहार में आई भीषण बाढ़ से लगभग 50 लाख लोग प्रभावित हैं। आज हजारों परिवार खाने-पीने की चीज़ों, दवाइयों और रोज़मर्रा की जरूरी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में मैं तमाम लोगों से दिल से गुजारिश करता हूं कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।
यह सिर्फ नेताओं, शिक्षकों या समाजसेवियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इंसान होने के नाते हम सभी का दायित्व है। जिसके पास जितना है, अपनी क्षमता के अनुसार उतना ही सही,थोड़ी सी मदद भी किसी परिवार के लिए बहुत बड़ी राहत बन सकती है।
आज जो लोग बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, उन सभी का हृदय से आभार। और जो अभी तक आगे नहीं आ पाए हैं, उनसे निवेदन है कि इस मुश्किल घड़ी में अपने सामाजिक दायित्व को समझें।
एक मजबूत परिवार, मजबूत समाज और मजबूत राज्य तभी बनता है, जब मुश्किल समय में हम एक-दूसरे के साथ खड़े हों।
आइए, मिलकर बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में अपना योगदान दें। 🙏
यात्रा के बीच बच्चे की जरूरत पूरी करने के लिए अब माताओं को असुविधा नहीं उठानी पड़ेगी। 125 हिरकणी कक्षों की स्थापना सुविधा, प्रायव्हसी और सम्मान, तीनों को साथ लेकर चलने वाली पहल है। उपमुख्यमंत्री @mieknathshinde जी का यह कदम सराहनीय है।
बाढ़ पीड़ित को दो चीजें चाहिए — नाव, राशन, दवा, मुआवजा और फसल के नुकसान का सही आकलन। तेजस्वी यादव को क्या चाहिए? कैमरा, तुलना और केंद्र बनाम बिहार का पुराना शगूफा। जब आकलन की टीम आती है तो उसे फिजूल बताया जाता है। जब टीम काम शुरू करती है तो श्रेय की होड़ शुरू हो जाती है। यह पीड़ित की राजनीति नहीं, कुर्सी की राजनीति है।
कल छुट्टी थी तो घर पर ही थे
तभी पत्नी बोली घर पर शैंपू खत्म हो गया है
हल्की-हल्की बारिश हो रही थी
सोचा दुकान तक कौन जाए तो jio mart से ऑनलाइन ही परचेस कर लिया जाए
अचानक हमारा मन आ गया कुछ चटपटा खाने के लिए फिर हमने सोचा थोड़ा सा प्याज और मंगा लेते हैं उसके पकोड़े भी बनवा लेंगे
फिर क्या हमने जिओ मार्ट से ऑनलाइन बुक कर दिया आधे घंटे बाद डिलीवरी बॉय आया सामान तो दे गया पर उसमें प्याज नहीं थी
श्रीमती जी वाला शैंपू तो आ गया हमने बोला भैया प्याज कहां है
बोला सर गलती से दुकान पर ही छूट गया पर आप कैंसिल मत करो मैं थोड़ी देर में दे जाऊंगा
मुझे डिलीवरी बॉय पर दया आ गई मैंने बोला कोई नहीं यार थोड़ी देर में दे जाना लेकिन दे जाना जरूर
मुझे खाने के लिए कुछ बनवाना है
वह बोला सर चिंता ना करिए मैं थोड़ी देर में दे जाऊंगा हमने भरोसा कर लिया सुबह से शाम हो गई पर उसका कोई अता-पता नहीं
चीज तो ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन बात भरोसे और ईमानदारी की है
अब बताइए जिओमार्ट उस लड़के से कहिए वह दोबारा सामान दे जाए हम उससे कुछ ना कहेंगे ना ही शिकायत करेंगे बस दे जाए
अगर नहीं देने आए वह कहे सर हम अपने घर ले गए तो कोई बात लेकिन बता तो दे
हमें भरोसे में क्यों रखा है
क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है जब सामान मंगाया हो और अधूरा निकले
अब घर में बैठकर इंतज़ार करने का वक्त नहीं है, अपने हक के लिए शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर उतरने का वक्त है।
आज सभी छात्र साथी गर्दनीबाग पहुँचें और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें। दारोगा भर्ती परीक्षा में हुई व्यापक धांधली के आरोपों और सामने आए सबूतों की निष्पक्ष जांच हो तथा परीक्षा रद्द की जाए। युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
हमारी मांगें बिल्कुल स्पष्ट हैं-
📌 दारोगा भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच और परीक्षा रद्द हो।
📌 प्रश्नपत्र, OMR और Answer Key सार्वजनिक की जाए।
📌 BSSC में संविदा व्यवस्था समाप्त की जाए।
📌 CGL-4 और इंटर लेवल परीक्षा की तिथि तत्काल घोषित की जाए।
📌 भर्ती परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए।
याद रखिए आंदोलन हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन हमारी ताकत हमारी शांति, एकता और अनुशासन है। किसी सरकारी या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं, किसी से दुर्व्यवहार नहीं,बस अपनी जायज़ मांगों के लिए मजबूती से आवाज़ उठानी है।
घर से निकलें, कमरे से निकलें, लाइब्रेरी से निकलें और गर्दनीबाग पहुँचें।
अपने लिए, अपने भविष्य के लिए, बिहार के हर मेहनतकश छात्र के लिए।
✊ शांतिपूर्ण आंदोलन में एकजुट हों।
आवाज़ बुलंद करें,हक लेकर रहेंगे।
एक दोस्त... दूसरे दोस्त का हंसी-मजाक उड़ाया,
तो..... मौत के घाट उतार दिया
वही दोस्त एक दिन आपकी जान का दुश्मन बन जाए,
प्रयागराज के आलोक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मजाक, अपमान, ईर्ष्या और पैसों के विवाद ने दोस्ती को हत्या में बदल दिया।
गुस्सा कुछ मिनट का होता है,
लेकिन उसका परिणाम कई जिंदगियां बर्बाद कर देता है। Source indiaTv
@Laxmikant9695
ब्रिटिश के YouTuber Harry Jaggard ने एक पॉडकास्ट में भारत को love-hate वाला देश बताया।
उहोने कहा भारत मे विविधता बहुत है, इंफ्रास्ट्रक्चर हर जगह अलग है, मुंबई के Taj Palace को उन्होंने unbelievable property कहा और बताया भारतीय 5 स्टार होटल असल में 5 स्टार जैसे लगते हैं, दुबई और UK के लेवल पर।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के 5 स्टार होटल को उन्होंने 3-4 स्टार दिए.
भारत की GDP UK से आगे निकल गई है और ग्रोथ बहुत तेज़ है, अमीर क्लास और मिडिल क्लास दोनों बढ़ रहे है. उन्होंने कहा भारत ने पॉपुलेशन ग्रोथ को कंट्रोल कर लिया तो पोटेंशियल बहुत बड़ा है
सड़क पर गाय, टुक-टुक, बंदर, हर तरफ हलचल रहती है, शहरों के बाहर जगहें बहुत अच्छी हैं, इतिहास बहुत समृद्ध है
होस्पिटैलिटी और छुपी हुई जगहों की भी तारीफ की, कुछ शहरों का अनुभव hell on earth जैसा बताया, रिक्शा और स्कैम जैसी प्रैक्टिकल दिक्कतों पर भी चर्चा की.
jaggard ने भारत घूमने के बाद तारीफ ज्यादा की लेकिन थोड़ी आलोचना भी थी.
रेलवे ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे बैठी एक महिला के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने से एक व्यक्ति को दो आवारा कुत्तों ने रोक दिया।
CCTV फुटेज में कुत्तों को बार-बार आरोपी को रोकने की कोशिश करते हुए देखा गया।
पुलिस के अनुसार, महिला कथित तौर पर मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर ये दोनों आवारा कुत्ते उसके साथ रहते थे।
देर रात जब आरोपी महिला के पास पहुंचा, तब दोनों कुत्ते उसके पास ही मौजूद थे।👇