@Sony@sony_india I had purchased a sony led tv on my brother's name on 30th August 2026 , which was delivered on 31st August 2026. The installation service person came on 2nd september 2026 and installed the item but it was found that it's not working and not even turning on. Today is 5th September 2026 but still we have no response from @sony_india regarding this defective product. I have lost credibility in Sony as a brand now.
@sony_india@Sony Bought a brand-new Sony BRAVIA 2 M2 on 30 Aug. Defective straight out of the box—white lines on screen, won’t turn on, and red light blinks 5 times. Pathetic quality and worse service. I paid for a NEW TV, not a defective piece. Replace it or refund.
🚨 सभापुर गांव में MCD के नाला निर्माण कार्य के दौरान भ्र्ष्टाचार को इन्तेहा हो गई, गंभीर सवाल!
MCD द्वारा सभापुर गांव वार्ड नं. 250 में नाले का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन कई जगह सड़क की ओर लगभग 1 फीट जगह छोड़कर नाला बनाया जा रहा है, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही है।
इससे भी गंभीर बात यह है आप वीडियो में देख सकते है जिसमें बारिश के पानी से भरी जगह में कंक्रीट डाली जा रही है, जबकि दूसरी जगह कीचड़ व गोबर से भरी जगह पर कंक्रीट डाली जा रही है।
संबंधित JE सुब्रमण्यम को सूचना देने के लिए अनेकों बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया।
वहीं Executive Engineer O.P. Ojha से फोन पर बात हुई। उनका कहना है कि काम सही तरीके से हो रहा है। इस बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी पोस्ट कर रहा हूँ।
🎥 मैं दोनों वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग सार्वजनिक कर रहा हूँ।
सवाल MCD अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से है—क्या इसी तरह सरकारी धन से गुणवत्तापूर्ण नाला निर्माण होता है?
@MCD_Delhi@CMODelhi@dc_snz_mcd@KapilMishra_IND@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi जांच कराकर निर्माण की गुणवत्ता, सड़क की चौड़ाई और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।
— सुनील कुमार
सचिव, RWA सभापुर गांव
@sony_india@Sony Bought a brand-new Sony BRAVIA 2 M2 on 30 Aug. Defective straight out of the box—white lines on screen, won’t turn on, and red light blinks 5 times. Pathetic quality and worse service. I paid for a NEW TV, not a defective piece. Replace it or refund.
सभापुर गांव (दिल्ली) पूर्णतः ग्रामीण क्षेत्र है, जहाँ आज भी किसान कृषि कार्य करते हैं। आज खजूरी सर्किल के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक खाली ट्रैक्टर रोक लिया और उसे जब्त करने की धमकी देने लगे। मैंने और किसान ने बहुत मिन्नतें कीं, लेकिन ट्रैफिक पुलिसकर्मी नहीं माना और कहने लगा कि "हमें DCP के आदेश हैं कि सभी ट्रैक्टर जब्त करने हैं।" अंततः किसान ने किसी नेताजी को फोन लगाया, तब जाकर ट्रैक्टर छोड़ा गया।
मैंने इस मामले में खजूरी ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कई बार फोन किया। कई घंटे बाद बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में भारी वाहन वर्जित हैं, लेकिन किसानों को परेशान न करने के भी आदेश हैं।
मेरा प्रश्न है कि जब किसानों को परेशान न करने के आदेश हैं, तो फिर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने किसान को क्यों परेशान किया?
अब वीडियो में देखिए कि किस तरह कमर्शियल बड़े ट्रक सभापुर गांव की सड़कों पर चल रहे हैं और खड़े भी हैं। ट्रैफिक इंस्पेक्टर साहब बताएं कि इनके विरुद्ध अब तक क्या कार्रवाई की गई? यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो इन्हें छूट क्यों दी जा रही है?
क्या इस मामले में किसी प्रकार की सांठगांठ है? यदि नहीं, तो निष्पक्ष जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाई जाए तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
@TIKhajurikhas@DCPTrafficER@dtptraffic@jtcp_dtp@CPDelhi@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@SandhuTaranjitS@HMOIndia@PMOIndia
दिल्ली के थाना सोनिया विहार क्षेत्र के सभापुर गांव निवासी जगतसिंह उर्फ शोभाराम पुत्र स्व. भिक्कन सिंह, जो पुलिस रिकॉर्ड में BC (Bad Character) के रूप में दर्ज बताया जाता है तथा जिसके विरुद्ध दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, ने सभापुर गांव के अनेक लोगों को अत्यधिक परेशान कर रखा है।
इसी संबंध में दिनांक 05 जून को लगभग 8-10 पीड़ित ग्रामवासी सामूहिक रूप से DCP उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मिलकर लिखित शिकायत दे चुके हैं। DCP महोदय का व्यवहार अत्यंत मिलनसार रहा तथा उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए यह भी कहा था कि ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध SHO को कार्रवाई करनी चाहिए।
किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि आज 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई प्रभावी कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। अतः हम सभी पीड़ित ग्रामवासियों का विनम्र अनुरोध है कि शोभाराम द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने से पूर्व आवश्यक, सकारात्मक एवं कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि हमारे परिवार शांति एवं सुरक्षा महसूस कर सकें ।
@DelhiPolice@CPDelhi@DCPNEastDelhi@JointCP_ER@HMOIndia@PMOIndia@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi #Sabhapur #SoniaVihar #DelhiPolice #LawAndOrder #PublicSafety
वाह! समस्या का “शानदार समाधान” —
सड़क पर नाली का गंदा पानी बह रहा है, और जवाब में पुरानी सूखी सड़क की फोटो दिखाकर कागज़ों में सफाई कर दी गई 👏
हकीकत ये है कि आज फिर उसी जगह नालियों का गंदा पानी पहले से ज्यादा सड़कों पर बह रहा है।
मतलब समस्या नहीं, सिर्फ तस्वीरें बदल रही हैं।
क्या अब विभाग का काम यही रह गया है — सच छुपाना और जनता को गुमराह करना?
आज की फोटो और वीडियो मौजूद हैं, ज़रूरत है नाली गहराई तक साफ़ की जाए।
अब भी कार्रवाई नहीं हुई तो ये सीधी-सीधी जवाबदेही से भागना माना जाएगा।
#ASI रमेश काम के बदले पैसे मांगता है अन्यथा फोन नही उठाता।
@MCD_Delhi@dc_snz_mcd@mamtayadav26apr@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi
तस्वीरें देखिए — सभापुर गांव में नालियां और सड़क एक बराबर हो चुकी हैं। नालियां गाद से लबालब भरी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जबकि कर्मचारी काम पर आते ही नहीं।
21 अप्रैल को नव-नियुक्त DC ममता यादव जी दौरे पर आईं। रामपाल चौक पर अचानक मुलाकात होने पर मैंने उन्हें मौके पर पूरी स्थिति बताई और कर्मचारियों-अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया।
लेकिन वार्ड पार्षद और अधिकारी उन्हें गांव की बदहाल गलियों में ले जाने के बजाय बाहर के साफ रास्तों और चौहान पट्टी तक ही घुमाते रहे। सभापुर की असली तस्वीर छुपा दी गई।
न फोन उठाया जा रहा है, न काम हो रहा है — आखिर जिम्मेदारी किसकी है?
@MCD_Delhi@dc_snz_mcd@mamtayadav26apr@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@gupta_rekha@CMODelhi
TV29 News के अनुसार सोनिया विहार में हुआ यह झगड़ा नशे के विरोध की वजह से हुआ।
सवाल यह है कि जब सोनिया विहार थाना क्षेत्र की लगभग हर कॉलोनी में नशा खुलेआम बिक रहा है, तो जिम्मेदारी किसकी है?
और हाँ, इस मामले में SHO सोनिया विहार से कार्रवाई के बारे में मत पूछिए…क्योंकि
नागरिकों के सवाल उन्हें जवाबदेही नहीं, “अपनी शान के खिलाफ” लगते हैं।
@CPDelhi@JointCP_ER@DCPNEastDelhi@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@HMOIndia@PMOIndia@dm_northeast@drumeshpal
“आखिर इतनी आसानी से प्रदूषण नहीं फैलता। इसके लिए जिम्मेदार विभागों का बेशर्म होना जरूरी है—मैदान में न आना, दफ्तरों में छुपना और जलते कूड़े को अनदेखा करना, जवाबदेही से बचकर जनता से आंख चुराना पड़ता है।
हाइवे किनारे धुआँ उठ रहा है, और जिम्मेदार लोग शायद एसी कमरों में ‘एक्शन’ ले रहे हैं।”
अमृतकल जो चल रहा है।
#भारत_माता_की_जय
@CMOfficeUP@CMODelhi@ChiefSecyUP@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@dm_northeast@MCD_Delhi@dc_snz_mcd@NppLoni
@bsesdelhi
सभापुर गांव के निवासियों को पिछले दो दिनों से अनावश्यक बिजली कटौती से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
11 मार्च को रात 11:43 बजे अचानक पूरे सभापुर गांव की बिजली चली गई। इसे हमने सामान्य तकनीकी व्यवधान समझकर सहन किया और लगभग 2 घंटे बाद बिजली बहाल हुई।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि 12 मार्च को ठीक 11:43 बजे फिर से वही स्थिति दोहराई गई और पूरे गांव की बिजली बंद कर दी गई।
समस्या के समाधान के लिए मैंने शिकायत दर्ज कराई, जिसका Complaint No. 26031201511 दिया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
स्थिति और भी चिंताजनक तब लगी जब: • क्षेत्रीय इमरजेंसी नंबर पर लगातार 18 कॉल करने के बावजूद किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
• क्षेत्रीय मेंटेनेंस अधिकारी श्री मनोज पंवार को भी 2 बार कॉल किया गया, लेकिन उन्होंने भी कॉल रिसीव नहीं की।
ऐसी स्थिति से यह प्रतीत होता है कि सभापुर गांव के नागरिकों की समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
@bsesdelhi से निवेदन है कि इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर जांच कराई जाए और जिम्मेदार व लापरवाह कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को बार-बार इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
@gupta_rekha@CMODelhi@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@KapilMishra_IND
🚨 वार्ड नं. 250, सबापुर (सभापुर गांव) की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी गई है।
महीनों से नियमित सफाई नहीं हो रही, चारों ओर गंदगी, बदबू और बीमारी का खतरा फैला है। यह लापरवाही नहीं बल्कि जानबूझकर हालात बिगाड़ने जैसा प्रतीत होता है।
मैंने वार्ड सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री सुभाष जी से शिकायत की तो उन्होंने फोन उठाने बंद कर दिए (📸 स्क्रीनशॉट उपलब्ध) और ASI रमेश जी ने भी कॉल रिसीव करना बंद कर दिया (📸 स्क्रीनशॉट उपलब्ध)।
हैरानी की बात यह है कि मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल सहित सभी संबंधित विभागों व अधिकारियों को ई-मेल द्वारा शिकायत भेजी जा चुकी है (📸 स्क्रीनशॉट उपलब्ध), फिर भी अब तक कोई निरीक्षण, कोई कार्रवाई, कोई जवाब नहीं।
क्या यही स्वच्छ दिल्ली का दावा है?
क्या वार्ड अधिकारियों को जनता के प्रति जवाबदेह होने से छूट मिली हुई है?
अब सवाल सिर्फ सफाई का नहीं, प्रशासनिक जवाबदेही का है।
@CMODelhi@LtGovDelhi@MCD_Delhi@AAPDelhi@BJPDelhi@DelhiGovDigital@dc_snz_mcd@gupta_rekha@LokNiwasDelhi
सभापुर वार्ड नं. 250 में दिल्ली नगर निगम की भारी लापरवाही साफ़ दिख रही है। नालियों से निकाली गई गाद पिछले एक हफ्ते से सड़कों पर ही पड़ी है, जो अब पानी में घुलकर पक्की सड़क पर गंभीर कीचड़ और फिसलन पैदा कर चुकी है।
लगातार सैनेटरी इंस्पेक्टर सुभाष जी व ASI रमेश जी से गाद उठाने की अपील की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दिल्ली में इस समय GRAP-4 लागू है, नागरिकों पर प्रदूषण के नाम पर भारी-भरकम चालान काटे जा रहे हैं—लेकिन विडंबना यह है कि सरकार की ही इकाई MCD इस क्षेत्र में प्रदूषण व अस्वच्छता का सबसे बड़ा कारण बन रही है।
अब सवाल यह है कि जब आम लोगों पर कार्रवाई हो सकती है, तो MCD के इस स्पष्ट लापरवाही पर कब और क्या कार्यवाही की जाएगी?
@MCD_Delhi@LtGovDelhi@CMODelhi@DelhiPollution@CPCB_OFFICIAL@CAQM_Official@dc_snz_mcd
दिल्ली के सभापुर गांव की हालत आज बेहद चिंताजनक है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लगभग 4 फीट गहरी नालियों में भारी मात्रा में गाद भरी हुई है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर सीधे सड़कों पर बह रहा है।
गांव में 2 सरकारी व 3 प्राइवेट स्कूल हैं, साथ ही 4–5 मंदिर भी हैं, लेकिन स्थिति इतनी खराब है कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का सामान्य रूप से चलना तक दूभर हो गया है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि गांव में सीवर की सुविधा नहीं है, जिसके कारण सेफ्टिक टैंक का गंदा पानी भी सड़कों पर फैल रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि सफाई कर्मचारी महीनों से सफाई करने नहीं आते, और पूछने पर जवाब मिलता है — “कर्मचारियों की कमी है।”
यह सिर्फ गंदगी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का गंभीर मुद्दा है।
माननीय दिल्ली मुख्यमंत्री जी से विनम्र अनुरोध है कि सभापुर गांव की इस स्थिति का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
गांव के हजारों लोगों को राहत की सख्त जरूरत है। 🙏
@MCD_Delhi@RajaiqbalSingh3@gupta_rekha@LtGovDelhi@LokNiwasDelhi@CMODelhi@dc_snz_mcd
मेरा दिल्ली पुलिस से एक सीधा सवाल है👇
जब मुझे 22 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 1 से 1.5 घंटे तक पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर बर्बरता की गई, तो इतने गंभीर अपराध में इतनी हल्की धाराओं में FIR क्यों दर्ज की गई?
➡️क्यों अपहरण और हथियार के प्रयोग जैसी धाराएँ नहीं लगाई गईं?
➡️ क्यों अपराधियों पर इतनी हल्की धाराएँ लगाई गईं कि वे थाने से ही बेल लेकर खुलेआम घूम रहे हैं?
#आख़िर_पुलिस_किसे_बचाने_की_कोशिश_कर_रही_है?
मैं पुनः अनुरोध करता हूँ कि घटना के दिन (22/10/2025) सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
मेरे मोबाइल सहित उस क्षेत्र में मौजूद सभी सक्रिय फोनों की CDR (Call Detail Record) निकाली जाए —
सब स्पष्ट हो जाएगा:
👉 किसने हमला किया
👉 कितनी देर तक मुझे बंधक रखा गया
👉 और कौन-कौन इसमें शामिल था
#DelhiPolice #Justice #Accountability #Transparency
@DelhiPolice@dcp_outernorth@HareshwarSwami@CPDelhi@LtGovDelhi @RajNiwasDelhi @CMODelhi@HMOIndia@PMOIndia@NavbharatTimes@JagranNews @AlipurSho
> कल दिनांक 22/10/2025 को मेरे साथ एक बेहद गंभीर व जानलेवा हादसा हुआ।
मैं सुबह लगभग 7 बजे अपने मित्र अनिल के साथ किसी कार्य से #अलीपुर थाना क्षेत्र, यमुना नदी किनारे गया था, जहाँ कुछ लोगों ने मुझे अनजान व अकेला देख #पिस्तौल के सहारे बंधक बना लिया व बुरी तरह मारपीट की।
मैंने भागते हुए से 112 पर #PCR कॉल भी की, परंतु पुलिस नहीं पहुँची। हमलावरों ने मुझे पकड़कर फोन छीनकर बंद कर दिया और थोड़ी ही देर में उनके लगभग 30-40 साथी वहाँ आ गए और मुझे लगभग डेढ़ घँटे बंधक बनाकर पीटा।
मेरा साथी किसी तरह बचकर भागा और लगभग डेढ़ घंटे बाद पुलिस को मौके पर लाया, तब जाकर मुझे छुड़ाया गया।
परंतु अलीपुर थाने में कुछ पुलिसकर्मियों ने थाने में अभद्र व्यवहार किया। बाद उच्चाधिकारियों व @AlipurSho साहब ने हस्तक्षेप कर मेरी शिकायत सुनी व FIR दर्ज कराई।
अब मेरा दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य नागरिक के साथ ऐसी वारदात दोबारा न हो व मुझे न्याय दिलाया जाए।
#DelhiPolice @DelhiPolice@CPDelhi@LtGovDelhi@dcp_outernorth@CMODelhi@DCPPCRDELHI@HMOIndia @RajNiwasDelhi @PMOIndia@Nabat_NBT@JagranNews
मुझे IO अमित जी ने कल फिर से अलीपुर थाने बुलाया है और उम्मीद है मेरी उचित मदद की जाएगी।
जिस दिन अवैध खनन का वीडियो ट्वीट किया, उसी दिन उसका लिंक मैंने गाज़ियाबाद के जिला खनन अधिकारी श्री सौरभ चतुर्वेदी जी को व्हाट्सएप पर भेजा और उनसे कॉल पर बात भी हुई।
मैंने उन्हें सटीक लोकेशन बताई — उन्होंने रात लगभग 1 बजे की निम्न फ़ोटो भेजी, जिसमें स्थान पर खनन बंद दिखाया गया।
अब सवाल यह है —
जब हम मौके पर पहुँचे, तो वहां अवैध खनन चल रहा था (जिसकी वीडियो सार्वजनिक है),
पर जब अधिकारी पहुँचे तो सब कुछ “बंद” कैसे हो गया?
क्या खनन माफियाओं को पूर्व में सूचित करके खनन स्थल पर पहुंचा गया?
📍NGT के आदेश पर इस मामले में टास्क फोर्स गठित है और जिला खनन अधिकारी को कार्यवाही कर रिपोर्ट दाख़िल करने के निर्देश हैं।
तो अब जानना यह ज़रूरी है —
➡️ उस रात मौके पर खनन करते मिले लोगों पर क्या कार्रवाई हुई?
➡️ कितने वाहन (ट्रक/ट्रैक्टर-ट्रॉली) ज़ब्त किए गए?
➡️ टास्क फोर्स में शामिल @ghaziabadpolice@DCPRuralGZB
भी बताएं कि आपके द्वारा अवैध खनन पर क्या कार्यवाही की गई है?
जनहित में ये सवाल जवाब मांगते हैं।