लोकसभा सांसद श्री @sukhdeobhagat जी को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर ढेरों शुभकामनाएँ।
छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई मजबूती मिलेगी। ✊🇮🇳
बिहार के उन छात्रों और युवाओं से मिला, जिन्होंने सिर्फ परीक्षा व्यवस्था में धांधली के खिलाफ आवाज़ उठाने पर भयंकर पुलिस बर्बरता झेली।
पुलिस की लाठियों, AK-47 और पिस्तौल से चली गोली ने कई छात्रों को घायल कर दिया। सेना में जाकर देश की सेवा करने की ख्वाहिश रखने वाले एक युवा का पैर AK-47 से गोली मारकर तोड़ दिया - साथ ही उनकी जिंदगी का सपना भी।
ये युवा सिर्फ निष्पक्ष अवसर, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और अपने अधिकार मांग रहे थे। ऐसी मांग पर लाठियां और गोलियां चलाने की क्या जरूरत थी?
और इतनी बड़ी बर्बरता की जिम्मेदारी सिर्फ कुछ छोटे अधिकारियों पर डालकर सरकार बच नहीं सकती। यह कार्रवाई या तो ऊपर के आदेश का नतीजा है या फिर सत्ता की घोर नाकामी।
बिहार सरकार कुछ भी कर ले मैं इन युवाओं के साथ खड़ा हूं। इनकी हर संभव मदद करने को तैयार हूं।
BJP याद रखे - युवाओं की आवाज़ दबाने वाली हर सत्ता को एक दिन जनता के सामने जवाब देना पड़ता है। वह दिन अब दूर नहीं है।
#ChhatronKiGoonj
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर श्री राहुल गांधी जी के साथ धरने पर..
छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर चलाई गई पेलेट गन से युवा घायल हुए जिसमें साहिल की आँख की रौशनी जाने का खतरा है उसके बावजूद दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की जा रही
अमित शाह को इस तानाशाही का जवाब देना होगा
@RahulGandhi
संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर श्री राहुल गांधी जी के साथ धरने पर..
छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर चलाई गई पेलेट गन से युवा घायल हुए जिसमें साहिल की आँख की रौशनी चली गई
आखिरकार, पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा और FIR दर्ज करने पर सहमति बनी
आज वीर भूमि पहुंच राजीव जी को पुष्पांजलि अर्पित की। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्व. राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनका सपना था—एक ऐसा भारत जो आधुनिक, आत्मनिर्भर और तकनीक के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करे। उनके विचार और दूरदृष्टि आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।
राजीव जी अमर रहें।
आज पामगढ़ रेस्ट हाउस में छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पद की प्रत्याशी भाई शैलेंद्र बंजारे जी जी के आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
युवा साथियों से संवाद कर संगठन को मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया। @Devendra_1925
🔱 हर हर महादेव! 🚩
जेवरा सिरसा में निकली भव्य कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के साथ आस्था, भक्ति और उत्साह के इस अद्भुत संगम का हिस्सा बना।
महादेव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर मनोकामना पूर्ण करें।
बोल बम!
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
संघर्ष की राह हो या सेवा का संकल्प, भारतीय युवा कांग्रेस ने हर मोर्चे पर अपनी युवा शक्ति का परिचय दिया है। मुश्किल हालात में जनता के साथ खड़े रहना, अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाना और बदलाव के लिए लगातार संघर्ष करना—यही युवा कांग्रेस की पहचान है।
युवा शक्ति, संघर्ष और सेवा—यही है युवा कांग्रेस की पहचान।
@IYC
जल, जंगल, जमीन और संस्कृति के रक्षक आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌿
आज भिलाई के सेंटर एवेन्यू में आयोजित आदिवासी समाज की रैली में शामिल होकर समाज के साथियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।
आदिवासी समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं, संघर्ष और प्रकृति के प्रति उनके समर्पण को नमन। समाज के हक़, सम्मान और अधिकारों की आवाज़ हमेशा बुलंद होती रहे।