@ndtv@rahulkanwal Almost 600 people dead, over 2000 missing. Entire villages swept away in this apocalyptic deluge. It's expected the number could double or triple in the coming days. Close to $1.5 billion worth of infra damage. And this is the news you came up with?
FIRE YOUR EDITOR-IN-CHIEF.
फेसबुक पर एक जरूरी पोस्ट मिली जो विपक्ष के लिए है उसके कार्यकर्ताओं के लिए है हम सब के लिए है जिसे असीम तिवारी ने लिखा है -
इस पूरे प्रकरण ने केवल सत्ता का दोहरापन नहीं दिखाया, इसने विपक्ष की वर्षों पुरानी राजनीतिक कमजोरी भी नंगा कर दी है, और शायद अब यह बात थोड़ी कड़वी भाषा में ही कहनी पड़ेगी कि आपने इन लोगों को गाली देने का साहस नहीं दिया, आपने उन्हें गाली देकर बच निकलने का भरोसा दिया है
आपकी माँ को बारमेड कहा गया, वेट्रेस कहा गया, बार डांसर कहा गया, उनकी पुरानी तस्वीरों के नाम पर झूठी और अश्लील तस्वीरें फैलाई गईं, आपके नेता की पत्नी को भरी चुनावी सभा में पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा गया, नेहरू के चरित्र से लेकर इंदिरा गांधी के निजी जीवन तक, राजीव गांधी की मृत्यु से लेकर उनके परिवार की वंशावली तक, सार्वजनिक मंचों, टीवी बहसों और सोशल मीडिया पर जो मुँह में आया बोला गया, अखिलेश यादव के परिवार पर बोला गया, मुलायम सिंह यादव पर बोला गया, लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, डिंपल यादव और लगभग हर विपक्षी परिवार को कभी जाति, कभी स्त्री, कभी चरित्र और कभी खानदान के नाम पर अपमानित किया गया
पर आपने क्या किया
आपने बयान की निंदा कर दी
आपने कहा कि यह राजनीतिक मर्यादा का पतन है
आपने दो ट्वीट लिखे
आपके प्रवक्ता ने किसी टीवी बहस में कहा कि जनता सब देख रही है
जनता सचमुच सब देख रही थी, वह यह भी देख रही थी कि गाली देने वाले का कुछ नहीं बिगड़ रहा, उलटे उसके फॉलोअर्स बढ़ रहे हैं, पार्टी में कद बढ़ रहा है और अगली सभा में उसे पहले से बड़ा माइक मिल रहा है
आपने समझा कि आप भलमनसाहत दिखा रहे हैं, सामने वाले ने समझा कि मैदान खाली पड़ा है
आपने हर अपमान को बड़ा दिल दिखाकर छोड़ दिया, उन्होंने हर छोड़े गए अपमान को अगली गाली का अग्रिम लाइसेंस समझ लिया
आप लोकतंत्र निभाते रहे, वे आपकी रीढ़ नापते रहे
कभी सोचा है कि आपकी माँ को बार डांसर कहने की हिम्मत किसी में आई कहाँ से, किसी मृत नेता के चरित्र पर रोज नई कहानी बनाने का आत्मविश्वास कहाँ से आया, किसी महिला नेता के कपड़ों, विवाह, शरीर और परिवार को राजनीतिक बहस बनाने का अधिकार किसने दिया
यह अधिकार संविधान ने नहीं दिया था
यह अधिकार आपने अपनी चुप्पी से दिया
आपने एक बार भी संगठित होकर नहीं कहा कि अब बस, राजनीतिक आलोचना स्वीकार है, स्त्रीसूचक गाली नहीं, नीतियों पर हमला स्वीकार है, माँ, पत्नी, बहन और बच्चों को घसीटना नहीं, झूठे आरोपों पर केवल जवाब नहीं मिलेगा, मुकदमा मिलेगा, नोटिस मिलेगा, एफआईआर होगी, सार्वजनिक क्षमा माँगनी पड़ेगी
आपको शायद डर था कि ऐसा करने पर लोग आपको असहिष्णु कहेंगे
अब देख लीजिए, जिनकी सहिष्णुता का आप वर्षों सम्मान करते रहे, उनसे दो दिन की बदजुबानी भी सहन नहीं हुई
उधर एक युवती ने अपशब्द कहे, इधर एफआईआर हो गई, पुलिस सक्रिय हो गई, पता खोजा जाने लगा, माफी का वीडियो आ गया और फिर ऊपर से क्षमा का प्रसारण भी हो गया, पहले राज्य की पूरी शक्ति दिखाओ, फिर कैमरे पर कहो कि हमने माफ कर दिया, यह राजनीति है, और आप अब तक कविता लिखकर सोच रहे थे कि इतिहास आपकी शालीनता याद रखेगा
इतिहास शालीनता याद रखता है, लेकिन वह राजनीतिक कमज़ोरी को शालीनता नहीं कहता
गाली देना गलत है, इसमें कोई किंतु परंतु नहीं, मगर गाली खाना और अपने परिवार, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों को लगातार गाली खाने देना भी कोई लोकतांत्रिक तपस्या नहीं है, नेता के पास सुरक्षा है, वकील हैं, प्रवक्ता हैं, मीडिया तक पहुँच है, मगर उसके समर्थक की माँ को गाली दी जाती है तो वह अकेला स्क्रीनशॉट लेकर घूमता रहता है, किसी महिला कार्यकर्ता को बलात्कार की धमकी मिलती है तो पार्टी का आधिकारिक हैंडल अगले त्योहार की शुभकामना पोस्ट कर रहा होता है
आप अपने समर्थकों से वोट चाहते हैं, भीड़ चाहते हैं, पोस्ट साझा करवाना चाहते हैं, गिरफ्तारी के समय सड़क पर चाहते हैं, मगर जब उन्हें आपकी राजनीति के कारण गालियाँ और धमकियाँ मिलती हैं तो आप उन्हें ब्लॉक करने की सलाह देकर आगे बढ़ जाते हैं
यह रिश्ता राजनीति नहीं, एकतरफा मजदूरी है
राहुल गांधी जी, आपकी माँ और आपके परिवार के लिए दशकों से जिस भाषा का उपयोग किया गया, उसे देश ने सुना है, अखिलेश यादव जी, आपके पिता, आपकी पत्नी, आपके परिवार और आपके समर्थकों को जिस तरह निशाना बनाया गया, वह भी किसी से छिपा नहीं है, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के परिवार को राजनीतिक विरोध के नाम पर जिस भाषा में प्रस्तुत किया गया, उसने पूरी पीढ़ी को यह सिखाया कि विपक्षी नेता की आलोचना करने के लिए तथ्य नहीं, उसके परिवार का अपमान काफी है
और आप सबने इसका प्रतिरोध वैसा नहीं किया जैसा करना चाहिए था
आपकी गलती यह नहीं कि आपने जवाब में गाली नहीं दी
गाली न देना सही था
आपकी गलती यह है कि आपने गाली देने वाले को परिणाम नहीं दिया
आपने शालीनता और निष्क्रियता का फर्क मिटा दिया
आपने सोचा कि स्तर पर उतरना ठीक नहीं, ठीक सोचा, मगर कानून के दरवाजे तक जाना कौन सा स्तर पर उतरना था, मानहानि का दावा करना कौन सी अभद्रता थी, महिला आयोग, पुलिस, अदालत और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जवाब माँगना कौन सी छोटी राजनीति थी, पार्टी के भीतर एक मजबूत कानूनी प्रकोष्ठ बनाकर हर नेता, कार्यकर्ता और समर्थक को संरक्षण देना कौन सा बदला था
आपको उनकी भाषा में उतरने की जरूरत नहीं थी
आपको उन्हें कानून की भाषा समझाने की जरूरत थी
आपने वह भी नहीं किया
अब कम से कम जागिए
न गाली दीजिए, न गाली खाइए
न अपने परिवार को खाने दीजिए, न अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के परिवारों को
हर धमकी दर्ज कराइए, हर स्त्रीसूचक अपमान का प्रमाण रखिए, हर झूठे और मानहानिकारक आरोप पर कानूनी नोटिस भेजिए, हर संगठित ट्रोल अभियान का सार्वजनिक दस्तावेज बनाइए, अपने कार्यकर्ताओं को वकील उपलब्ध कराइए, और जिसने राजनीतिक असहमति को किसी की माँ, बहन, पत्नी या बेटी तक पहुँचाया है, उससे कानून और सार्वजनिक जवाबदेही के सामने माफी मंगवाइए
यह प्रतिशोध नहीं होगा
प्रतिशोध वह होता है जब सत्ता पुलिस से आलोचक का मुँह बंद करवाती है
यह प्रतिरोध होगा, जिसमें आप कहते हैं कि तुम्हें हमारी नीतियों, विचारों और राजनीति पर जितना हमला करना है करो, मगर हमारे परिवारों और समर्थकों की स्त्रियाँ तुम्हारी राजनीतिक खुजली मिटाने की जगह नहीं हैं
लोकतंत्र केवल बोलने की आजादी का नाम नहीं है, लोकतंत्र उस रेखा का नाम भी है जिसके पार जाने पर परिणाम होता है
आपने वह रेखा कभी खींची ही नहीं, इसलिए वे चलते चलते आपके घरों के भीतर तक आ गए
अब रेखा खींचिए
और मोटी खींचिए
क्योंकि जो लोग अपनी ओर आई एक गाली पर पूरी व्यवस्था खड़ी कर सकते हैं, उन्हें विपक्ष की वर्षों की चुप्पी शालीनता नहीं, कमजोरी दिखाई देती है
उन्हें पहली बार यह समझाइए कि विपक्ष गाली लौटाएगा नहीं, मगर गाली निगलेगा भी नहीं
वरना वे हर बार आपकी माँ को गाली देंगे, आपकी पत्नी का अपमान करेंगे, आपके बच्चों पर कीचड़ फेंकेंगे, आपके समर्थकों की स्त्रियों को धमकाएँगे, और फिर किसी दिन कैमरे पर आकर आपको ही राजनीतिक मर्यादा का पाठ पढ़ाएँगे
आपने बहुत वर्षों तक बड़ा दिल दिखा लिया
अब थोड़ी मज़बूती भी दिखाइए
और यही मेरा समर्थकों के लिए भी कहना है खुद और परिवार को गाली मत खाने दीजिए, आज के बाद जो आपको गाली दे, टैग कीजिए उस महामानव को पुलिस को या साइबर सेल को
Vishwaguru used the police, power, law, media, and force, yet still needed online bullying and threats to make kids say sorry.
The kids had none of that. They already won.