मानवीय संवेदना के साथ-साथ कर्तव्यपरायणता का अनूठा उदाहरण!
गोरखपुर स्टेशन पर 15204 ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। स्टेशन पर मौजूद रेलवे सुरक्षा बल की महिला सिपाहियों और डॉक्टर की देख-रेख में महिला ने बच्चे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।