जनपद रायबरेली विकासखंड लालगंज के ग्राम बेहटा कला के कृषक महेंद्र बहादुर सिंह के 2500 वर्ग मीटर में निर्मित पाली हाउस का निरीक्षण किया गया, पाली हाउस में खीरे की खेती की जा रहीं है। धनराशि रुपये 28.75 लाख की लागत से निर्मित पाली हाउस पर उद्यान विभाग द्वारा 50 प्रतिशत धनराशि रुपये 14.375 लाख का अनुदान देय होगा। जनपद के अन्य कृषकों को भी नवीनतम तकनीकी की खेती के प्रति जागरुक कर लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए @UPGovt@InfoDeptUP@UpRuralDev@MoRD_GoI
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के अंतर्गत विकासखंड लालगंज में स्थापित obrill's food LLP फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया, जहां पर अचार ,जैम, सिरका, जेली, कैचअप आदि की प्रोसेसिंग की जाती है, सम्बन्धित स्वामी द्वारा अवगत कराया गया कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति 2023 के अंतर्गत फूड प्रोसेसिंग यूनिट का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ, जिसमें 35% अनुदान के रूप मे कुल धनराशि 51.00 लाख प्राप्त होना है, अभी तक धनराशि रुपये 25 लाख का अनुदान प्राप्त हुआ है।निर्देश दिए गए कि जनपद अन्य उद्यमियों को योजना के लभो से अवगत कराया जाये तथा उन्हें जनपद खाद्य प्रसंस्करण यूनिट्स स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए । @UPGovt@InfoDeptUP@UpRuralDev@MoRD_GoI
पर ड्रॉप मोर क्रॉप - माइक्रो इरिगेशन योजना अंतर्गत विकास खंड लालगंज के ग्राम हरिपुर के कृषक रामेश्वर सिंह के प्रक्षेत्र पर स्थापित मिनी स्प्रिंकलर सिचाई पद्धति का निरीक्षण किया गया, कृषक द्वारा मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति का उपयोग करके वर्तमान में मूंग की खेती की जा रहीं है, कृषक द्वारा अवगत कराया गया कि उद्यान विभाग द्वारा 90% प्रतिशत का अनुदान प्राप्त हुआ है, स्प्रिंकलर के उपयोग से पानी, समय की बचत हो रहीं है और उत्पादन में भी वृद्धि हो रहीं है।निर्देश दिए गए कि योजना प्रचार प्रसार किया जाए तथा किसानों को इस सिंचाई प्रणाली अपनाने हेतु प्रेरित किया जाए । @UPGovt@InfoDeptUP@UpRuralDev@MoRD_GoI
आज खंड विकास अधिकारी कार्यालय लालगंज का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी श्री गगनदीप सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यालय अत्यंत साफ़ सुथरा व व्यवस्थित पाया गया । खंड विकास अधिकारी द्वारा स्वयं रुचि लेकर संपूर्ण कार्यालय का अनुरक्षण कराया गया है । भवन अनुरक्षण / निर्माण की कार्यवाही के दौरान पुराने व छायादार वृक्षों का संरक्षण किया जाना अत्यंत सराहनीय है। @UPGovt@InfoDeptUP@UpRuralDev@MoRD_GoI
दिनांक 25.04.2026 को कृषि विज्ञान केंद्र, दरियापुर स्थित हाई टेक नर्सरी का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस का संचालन “शिवम स्वयं सहायता समूह “ द्वारा किया जा रहा है ।उक्त नर्सरी में उन्नत किस्म के फल एवं सब्ज़ियों के पौधे तैयार किए जाते हैं ।समूह द्वारा मात्र ₹2 प्रति पौधा की दर से किसानों को उन्नत पौध उपलब्ध कराया जा रहा है ।उद्यान विभाग द्वारा संचालित यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। @UPGovt@InfoDeptUP@UpRuralDev@MoRD_GoI
जब टिकट कन्फर्म ना होने पर खुद से कैंसिलेशन हो रहा है तो आखिर 140 रुपए किस बात के काटे जा रहे हैं, पहले टिकट करने का चार्ज काटो उसके बाद टिकट खुद से कैंसिल हो तो भी लूटो वाह रे लूट की दुकान
@RailMinIndia@RailwaySeva@PMOIndia@IRCTCofficial#railway
दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछा गया है अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है और ऑप्शन में पंडित लिखा है,ये प्रश्नपत्र जिसने भी तैयार किया है,सरकार उस पर कोई कार्यवाही नहीं करती तो इस देश के हर सवर्ण और ब्राह्मण को स्पष्ट संकेत जाएगा कि उनकी मंशा क्या है
#YogiAdityanath
"थाना समाधान दिवस" के अवसर पर थाना मिल एरिया में जन सामान्य की शिकायतों को गम्भीरता से सुना गया तथा जन शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@InfoDeptUP
भारतीय शतरंज के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।
19 वर्षीय @DivyaDeshmukh05 जी ने FIDE वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
वहीं मां भारती की एक और बेटी @humpy_koneru जी ने भी अपने अद्भुत प्रदर्शन से हम सबके हृदय को प्रसन्नता से भर दिया है।
ऐतिहासिक फाइनल में दो बेहतरीन भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला!
यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल राष्ट्र का मान बढ़ाती है, बल्कि देश के युवाओं और शतरंज प्रेमियों को भी प्रेरणा प्रदान करेगी।
#FIDEWorldCup | #DivyaDeshmukh | #HumpyKoneru । @FIDE_chess
आज शिवराम पैलेस, #पडरौना में #दैनिक_जागरण परिवार द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
🎓 इस अवसर पर 10वीं और 12वीं कक्षा में UP बोर्ड, CBSE बोर्ड, एवं ICSE बोर्ड के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उनका उत्साह और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
🙏 दैनिक जागरण परिवार को इस आयोजन के लिए धन्यवाद देता हूँ। ऐसे मंच युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
#DineshPratapSingh
सर्किट हाउस #कुशीनगर में माननीय विधायक गण, सम्मानित जनप्रतिनिधियों सहित जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक व मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर समीक्षात्मक बैठक हुई ।
इस दौरान अधिकारियों को जन-जन तक योजनाओं के लाभ की पहुंच सुनिश्चित करने का आवश्यक निर्देश दिया।
#DineshPratapSingh
वृक्षारोपण जन अभियान-2025 के अंतर्गत मा0 राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह जी एवं नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा जी के साथ वृक्षारोपण कर, जनपदवासियों व विभागीय अधिकारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और संरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP